प्रसिद्ध महिला कथा वाचक नाम लिस्ट

प्रसिद्ध महिला कथा वाचक नाम लिस्ट

महिला कथा वाचक नाम लिस्ट, महिला कथा वाचक, महिला भागवत कथा वाचक, चित्रलेखा जी की भागवत, जया किशोरी जी की कथा, कथावाचक देवी प्रतिभा जी, देवी कृष्णा प्रिय जी, प्राची देवी जी, देवी प्रियंका जी, देवी चंद्रकला जी, देवी वैभवी श्री जी, देवी हेमलता शास्त्री जी, यामिनी देवी साहू जी , देवी सत्यार्चा जी।

महिला कथा वाचक नाम लिस्ट

प्रसिद्ध महिला कथा वाचक नाम लिस्ट

देवी चित्रलेखा जी

चित्र लेखा जी

देवी चित्रलेखा जी भारत की प्रसिद्ध कथावाचको में से एक हैं। इनका कथा सुनाने का तरीका बड़ा ही मधुर है। बहुत ही शांत स्वाभाव की देवी चित्रलेखा जी की आयु 25 वर्ष (2022 में ) है और वे विवाहित हैं। उनका विवाह साल 2017 में हुआ था। चित्रलेखा जी भागवत और रामकथा का पाठ करती हैं। लाखों लोग इनके प्रवचन सुनते हैं। इनकी वाणी में मधुरता है है की कभी-कभी ये स्वयं ही भगवान की कथा करते करते आनंद में रोने लग जाती है।

4 वर्ष की आयु से ही इन्होने ‘श्री श्री गिरधारी बाबा’ नाम के एक बंगाली संत के मार्गदर्शन में ‘गौड़िया वैष्णववाद’ में शिक्षा प्राप्त करना प्रारंभ कर दिया था। 6 वर्ष की छोटी आयु में ही उन्होंने अपनी पहली भागवत कथा का पाठ वृन्दावन के तपोवन में किया था। आज चित्रलेखा जी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कथावाचन कर चुकी हैं।

जया किशोरी जी

जया किशोरी जी

जया किशोरी जी भारत की एक प्रसिद्ध कथावाचक, संगीतकार, और प्रेरक वक्ता हैं। छोटी सी ही उम्र से उन्होंने कथावाचन करना प्रारंभ कर दिया था। जया जी नानी बाई का मायरा, नरसी के भात, भागवत कथा, रामकथा वाचन, करती हैं। जया जी कहती है की वे कोई संत नहीं है। बचपन से ही उन्होंने भक्ति संगीत को अपना लिया था। उन्होंने कई भक्ति गीत भी गाये हैं।

जया जी का जन्म राजस्थान के चुरू जिले में 1995 को हुआ था। वे कथा यात्रा के बीच में अपनी पढाई किया करती रहती थी। परीक्षा के समय कथावाचन नहीं करती थी। आज जया जी कथावाचन, संगीत गायन, और एक प्रेरक वक्ता के रूप में समाज में कार्य करती रहती हैं। जया जी ने अब तक 400 से अधिक कथावाचन का कार्यक्रम देश भर कर चुकी कर चुकी हैं। जया किशोरी शुरुआत में अपनी क्षेत्रीय भाषा मारवाड़ी भाषा में कथा कहती थी जो बड़ी ही मधुर लगती थी।

देवी कृष्णा प्रिया जी

देवी कृष्णा प्रिय जी

देवी कृष्ण प्रिया जी का जन्म भगवान् कृष्ण की नगरी मथुरा में 1997 में ब्राम्हण परिवार में हुआ था। परिवार का माहौल भक्तिमय होने के कारण बचपन से ही वे भक्ति में लग गयी थी। उनके दादा जी पुजारी थे। दस वर्ष की आयु से कृष्ण प्रिया जी ने कथावाचन का कार्य प्रारंभ कर दिया था। 19 वर्ष में वे उत्तर प्रदेश की काफी प्रसिद्ध हो चुकी थी। उनकी कथा का प्रसारण विभिन्न चैनलों के माध्यम से टेलीविज़न पर किया जाने लगा था। आज वे देश विदेश में काफी प्रसिद्ध कथा वाचक हैं। अब तक देवी जी 350 से अधिक महायज्ञ का आयोजन कर चुकी हैं।

देवी प्रतिभा जी

देवी प्रतिभा जी

बड़े ही मधुर शब्दों में कथा वाचन करने वाली देवी प्रतिभा जी का जन्म 1994 को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था। अपनी कथाओं के माध्यम से लोगों को एक सरल जीवन जीने के मार्ग भी बताती रहती हैं। उनकी कथा का प्रसारण विभिन्न टेलीविज़न चैनलों के माध्यम से किया जाता है।

प्राची देवी जी

देवी प्राची जी

प्राची देवी जी का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। प्राची जी विवाहित है। प्राची देवी जी एक भारतीय कथावाचक और भजन गायिका हैं। प्राची जी श्रीमदभागवत गीता, रामचरितमानस, महाभारत, पद्म पुराण, गरुण पुराण और अग्नि पुराण जैसे कई अन्य लोकप्रिय शास्त्रों के संदर्भों से भगवान की लीलाओं अपनी कथाओं के माध्यम से सुनती रहती हैं। जब वे 5 वर्ष की हुई तो उन्होंने पूरी भगवद् गीता का पाठ किया। वह अपने ग्रंथों और पुराणों के धाराप्रवाह पाठ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उनका कथावाचन लोगों में काफी प्रसिद्ध है।

Hindi explore home page 2 | hindiexplore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *