- अमेज़न इंडिया ने अपना सबसे पहला आल वीमेन डिलीवरी स्टेशन गुजरात में खोला है। यहाँ पर सभी स्टाफ़ विमेंस ही होंगी
- तमिलनाडु सरकार ने अपने सभी प्रमुख अस्पतालों में कोविड संदिग्ध वार्ड शुरू कर दिए है।
- तमिलनाडु मछली उत्पादन में पूरे भारत में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पहले गुजरात पहले स्थान पर था।
- पंजाब के लुधियाना में कुत्तों के लिए एक विशेष ब्लड बैंक बनाया गया है।
- हरियाणा सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार नीति 2020 को मंज़ूरी दे दी है।
- छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों से निपटने के लिए एक विशेष पुलिस टीम की घोषणा की है। इसमें लोकल एरिया से युवाओं को चुना जायेगा, फिर वही युवा नक्सलियों से मुकाबला करेंगे क्योकि उनको उन लोकल एरिया की जानकारी ज्यादा होती है।
- महाराष्ट्र सरकार ने अपने सभी चिकित्सा ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को एम्बुलेंस का दर्जा दे दिया है।
- लाइबेरिया में बलात्कार की बढ़ती घटनाओ की वजह से आपातकाल की घोषणा की गयी है।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार में कोसी रेल मेगा ब्रिज का उदघाटन किया।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार में ‘घर तक फाइबर योजना‘ का उदघाटन किया।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने कुपोषित बच्चे वाले परिवारों को गाय देने का फैसला किया है।
- ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों तक शिक्षा पहुँचाने के लिये अब रेडियो का इस्तेमाल करने का निर्णय किया है
- एशियाई विकास बैंक (ADB) ने राजस्थान के शहरों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता के बुनियादी ढाँचे और सेवाओं के वित्तपोषण के लिये 300 मिलियनडॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है
- हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप के हाल ही में 20 साल पूरे हुए।
- केंद्र सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल खर्च को 2025 तक 1.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत करेगी।
- हाल ही में भारत ने डेनमार्क देश के साथ बौद्धिक संपदा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
- रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में 2,290 करोड़ रुपये के हथियार एवं सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है।
- दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अगले 3 साल के लिए पी.डी. वघेला को अपना चेयरमैन चुना है।
- गृह मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी [NIA] की तीन अतिरिक्त शाखाओं को इम्फाल, चेन्नई और रांची में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
- विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) 28 सितंबर को मनाया जाता है
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
- बाबरी मस्जिद विध्वंस केस पर 28 साल बाद आये फैसले में आडवाणी सहित सभी 32 आरोपियो को बरी किया गया।
- विश्व बैंक के ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत को मिला 116वां स्थान।
- 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया।
- अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एमी कोनी बैरेट को सुप्रीम कोर्ट की नई न्यायधीश के रूप में नामित किया।
- “इतनी शक्ति हमें देना दाता” के लेखक एवं गीतकार “अभिलाष” का २७ सितम्बर २०२० का निधन हो गया। वे कैंसर से जूझ रहे थे।
[Current Affairs] सितम्बर 2020 by Hindi Explore
