किसान आंदोलन का आज 61 वां दिन है। कई दिनों की मीटिंग के बाद किसानों और पुलिस में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की सहमति बन पाई है। लेकिन किसानों का कहना है कि 12 बजे रैली निकलने का कोई मतलब नहीं बनता है।

कृषि कानूनों के विरोध में महाराष्ट्र के किसान अलग अलग जगहों से निकल कर आजाद मैदान में जमा हो जाएंगे।
Healthy Tomato : बाजार में टमाटरों की पहचान कैसे करें?
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, शर्तों के साथ हम रैली निकलने की बात को साफ मना करते है। पुलिस के साथ मीटिंग में यह निश्चित होगा कि किस रुट से ओर कितने बजे रैली निकलेगी।
किसानों की ट्रैक्टर रैली में आतंकवाद का साया
भारत की खुफिया एजेंसियों ने ये अनुमान लगाया है कि आतंकवादी संगठन किसानों की ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कुछ बड़ा अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं। इसी के चलते twitter पर 300 पाकिस्तानी twitter हैंडल बनाये गए है।