Kisan Drone Yojana क्या है? जानें इसके लाभ और पात्रता से जुड़े मुख्य बिंदु।

Kisan Drone Yojana

भारत सरकार किसानों को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहती है। जिसके लिए भारत सरकार ने किसानों के लिए एक नयी योजना का शुभारम्भ किया है जिसका नाम है Kisan Drone Yojana. जाने इस योजना से जुड़े लाभ एवं क्या है इसकी पात्रता मुख्य बिन्दुओं में।

Kisan Drone Yojana क्या है?

  • भारत सरकार ने किसानों को अपने खेतों में ड्रोन के द्वारा कीटनाशक एवं पोषक तत्वों का छिडकाव करने के लिए Kisan Drone Yojana का शुभारम्भ किया है।
  • जिसमें किसानों को ड्रोन खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी।
  • यह सब्सिडी छोटे एवं सीमांत, एससी-एसटी, महिलाओं और पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों को 50% या अधिकतम 5 लाख रुपए तक की दी जाएगी।
  • इसके साथ ही अन्य किसानों को ड्रोन खरीदने के लिए 40% तक या अधिकतम 4 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
  • इसके अलावा किसान उत्पादक संगठन (FPO) को अधिकतम 75% तक का अनुदान दिया जाता है।
  • कृषि मशीनरीकरण पर उप मशीन के तहत मान्यता प्राप्त कृषि ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट या कृषि विज्ञान केंद्रों को ड्रोन खरीदने पर 100% तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • किसान कृषि ड्रोन के माध्यम से 1 एकड़ भूमि पर करीब 7 से 10 मिनट में आसानी से कीटनाशक, दवाइयों व यूरिया का छिड़काव कर सकेंगे।
  • इसके अलावा कीटनाशक, दवाइयां और खाद उर्वरक की भी बचत होगी।
  • किसान ड्रोन योजना किसानों को तकनीक से जोड़ेगी। जिससे देश के कृषि क्षेत्र में आधुनिकरण होगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि भी होगी।
  • Kisan Drone Yojana के तहत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
  • किसानों को यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञानं केन्द्रों एवं कृषि महाविद्यालय में निशुल्क दिया जायेगा।
homepage