Trending News in Hindi, आज की ताज़ा खबर, Breaking news, News, Political News, Entertainment News, Sports News, Short news in Hindi, News in Hindi, India news, Business News, World News, Science and Technology News, देश और दुनिया की ख़बरों के लिए पढ़ें।
Top Trending News in hindi

केरल में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार।
केरल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती हमला करने की धमकी देने वाले को कोच्चि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज़ेवियर नाम के शख्स नाम बदलकर धमकी भरा पत्र लिखा था। पुलिस मुताबिक उसने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए ऐसा किया था। जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जी मंगलवार को कोच्चि का दौरा करेंगे।
चीता (पवन) कूनो नैशनल पार्क से भागकर 150 किमी दूर पहुंचा।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चीता पवन कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) से निकलकर 150 किलोमीटर दूर शिवपुरी के करैरा वन में पहुंच गया था। हालाँकि उसे उत्तर प्रदेश के वन में घुसने से पहले पकड़ लिया गया। पवन (चीता ) को वापस कूनो नैशनल पार्क लाया गया है। नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में पवन शामिल है।


देश में कोविड-19 से जुडी जानकारी।

देश में कोविड-19 के सर्वाधिक ऐक्टिव केस कहां हैं ?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के सबसे अधिक ऐक्टिव केस केरल में (17,439) हैं। इसके बाद दिल्ली (6,271), महाराष्ट्र (6,167), हरियाणा (5,672) और उत्तर प्रदेश (4,923) का स्थान है। वहीं, सबसे कम सक्रिय मामले दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (0), लक्षद्वीप (0), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1) और नागालैंड (5) में हैं।

राष्ट्रीय क्वॉन्टम मिशन क्या है? जिसके लिए सरकार ने मंज़ूर किए करोडो रूपए ?
केंद्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंज़ूरी दे दी है। जिस मिशन अंतर्गत के अंतर्गत इंटरमीडिएट स्केल के क्वॉन्टम कंप्यूटर विकसित किए जाएंगे। जो एटॉमिक क्लॉक में उच्च संवेदनशीलता से लैस मैग्नेटोमीटर विकसित करने में मदद करेगा। जिसके लिए केंद्र ने वर्ष 2023-24 से वर्ष 2030-31 तक की अवधि के लिए 6003 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। इस निर्णय के बाद से भारत क्वॉन्टम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 7वां देश बन गया है।

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान तथा विकास को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आर्थिक विकास करना हैं। सरकार के इस कदम से भारत उन छः देशों के साथ खड़ा हो गया है जो इस टेक्नोलॉजी की क्षमता रखते है। इनमें से अमेरिका, कनाडा, फ़्रांस, ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड,चीन देश शामिल हैं।
Source : हिंदुस्तान न्यूज़


साल 2022-23 में 11 महीनों में भारतीयों ने विदेश यात्रा पर खर्च किए ₹1.02 लाख करोड़।
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किये गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक भारतीयों ने विदेश यात्राओं पर कुल $12.51 बिलियन लगभग (₹1.02 लाख करोड़) खर्च किए। यह वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि की तुलना में 104% अधिक है। अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू यात्रियों ने विदेश यात्राओं पर $6.13 बिलियन खर्च किए थे।

आरसीबी ने कोहली की कप्तानी में लगातार दूसरा मैच जीता।
रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 रनों से हरा दिया है। IPL 2023 में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि अंकतालिका में शीर्ष पर बरकरार आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मैच में सर्वाधिक 77(44) रन बनाए।
आरसीबी बल्लेबाज़ विराट कोहली रविवार को आरआर के पेसर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए। आईपीएल में कोहली 7वीं बार गोल्डन डक पर आउट हुए और 23 अप्रैल के दिन तीसरी बार ऐसा हुआ है। वह केकेआर और एसआरएच के खिलाफ क्रमश: 23 अप्रैल 2017 और 23 अप्रैल 2022 को गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
यह मेरे करियर का आखिरी दौर है: धोनी
IPL 2023 में शुक्रवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी ने कहा कि, “यह मेरे करियर का आखिरी दौर है और इसका लुत्फ उठाना ज़रूरी है।” 41 वर्षीय धोनी ने चेन्नई में खेलने को लेकर कहा, “यहां आकर अच्छा महसूस होता है…लोगों ने मुझे बहुत प्यार व स्नेह दिया है।”

पामेला चोपड़ा की शोक सभा में बॉलीवुड की कई हस्तियां हुईं शामिल।
दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा की शोक सभा में अभिनेता अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, विक्की कौशल, अभिनेत्री कटरीना कैफ, अनन्या पांडे और शबाना आज़मी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। पामेला का गुरुवार, 20 अप्रैल को मुंबई में 74-वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। डॉक्टर ने बताया था कि पामेला 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।
