UP Roadways Vacancy 2024: यूपी रोडवेज में होने वाली है बम्पर भर्तियाँ। हजारों ड्राइवर और कंडक्टरों की होगी नियुक्तियां।UP Roadways Vacancy 2024

UP Roadways Vacancy 2024

UP Roadways Vacancy 2024

नियुक्तियां 15000
पद 5000 ड्राइवर (चालक)
10000 कंडक्टर (परिचालक)
अधिसूचना अक्टूबर 2024
आधिकारिक वेबसाइट UPSRTC

उत्तर प्रदेश रोडवेज में होने वाली है बम्पर भर्तियाँ। करीब 15 हज़ार नए पदों पर होने वाली है नियुक्तियां। 5 हज़ार ड्राइवर और 10 हज़ार कंडक्टरों (परिचालक) को इस भर्ती के माध्यम से लिया जायेगा। इस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को भी नियुक्त किया जायेगा। हलांकि अभी इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जल्द ही अक्टूबर 2024 में इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की सम्भावना है।

UPSRTC के प्रबंध निदेशक MD मासूम अली सर्वर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की UPSRTC की यह नियुक्तियां आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा की जाएँगी। जिसके लिए एजेंसी का चयन भी किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा बसों की संख्या बढ़ाये जाने के कारण यह भर्तियाँ की जाएँगी। फिलहाल अभी परिवहन निगम में करीब 55 हज़ार कर्मचारी हैं।

7 हज़ार नयी बसें चलायी जाएँगी

उत्तर प्रदेश में 7000 नयी बसें चलायी जाएँगी। जिनके लिए UPSRTC को ड्राइवर और कंडक्टरों की आवश्यकता होगी। 15000 नये ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए अक्टूबर 2024 में UPSRTC द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट आवेदन कर सकेंगे।

प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्र को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलायी जाएँगी। जिनके लिए राज्य सरकार द्वारा 100 बसों का आदेश जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है की 120 इलेक्ट्रिक बसें चलायी जाएँगी। जिससे यात्रियों को असुविधा न हो सके। बसों के परिचालन के लिए शहर में ग्रीन रूट्स बनाये गए हैं। इन रूट्स पर बस अड्डों को एयरपोर्ट्स की तर्ज़ जाएगा।

महिला परिचालकों की होंगी नियुक्तियां

रोडवेज में महिला परिचालकों की संख्या बढ़ाने के लिए इस भर्ती में महिलाओं की विशेष भागीदारी होगी। जिसके लिए UPSRTC ने कौशल विकास मिशन के साथ AMU अनुबंध किया है। माध्यम से इस भर्ती में एक बड़ी संख्या में महिला परिचालकों को नियुक्त किया जायेगा।

homepage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *