क्रिकेट से जुड़े विश्व रिकॉर्ड,   

Cricket World Records

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज़ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 18426 रन बनाए हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाए हैं। इस प्रकार दोनो क्रिकेट फॉरमेट को मिलाकर उन्होंने कुल 34347 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 2003 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ 152 रनों का सर्वोच्च स्कोर बनाया था और इसी विश्व कप में उन्होंने 11 मैच में 673 रन बनाये.

भारतीय स्वतंत्रता के बाद 25 नवंबर 1950 को, बॉम्बे (अब मुंबई) के पहले राज्यपाल, राजा महाराज सिंह ने 72 वर्ष की आयु में क्रिकेट की प्रथम श्रेणी में खेलने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

दुनिया के सबसे महंगे बल्ले का विश्व रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। इस बल्ले इस्तेमाल उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच 2011 विश्व कप फाइनल में किया था, लंदन में इस बल्ले को 83 लाख रुपये में नीलाम किया गया था।

वड़ापाव बेचने वाले विराग मारे (उस समय 24 वर्ष) ने 2015 में सबसे लम्बे समय तक क्रिकेट नेट प्रैक्टिस करने का गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इन्होने 50 घंटे 5 मिनट 51 सेकंड तक एक बॉलिंग मशीन और एक बॉलर के साथ नेट प्रैक्टिस की थी।

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने 2003 विश्व कप के दौरान 161.3-किमी / घंटा (100.23 मील प्रति घंटे) की गति से गेंदबाजी करके सबसे तेज़ गेंदबाज़ का गिनीज़ बुक विश्व रिकॉर्ड हासिल किया था.

सबसे महँगी क्रिकेट जर्सी का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम है। 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड टीम के जीतने के बाद कोरोना महामारी में अस्पतालों के लिए धन जुटाने के लिए जोस बटलर की जर्सी को 65100 पाउंड (62 लाख रुपये से अधिक) में E-Bay की नीलामी बेचा गया था।

ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हीली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ‘क्रिकेट गेंद का सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला कैच’पकड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हीली ने एक गेंद को पकड़ा जिसे एमसीजी से 80 मीटर ऊपर एक ड्रोन से गिराया गया था।

अगस्त 2022 में 22 वर्षीय शुभमन गिल ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। शुभमन ने 97 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्का लगाकर 130 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने 1998 में 130 गेंदों में 127 रन बनाये थे।

शुबमन गिल ने हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 22 साल और 348 दिन की उम्र में शतक जड़ा और वह ज़िम्बाब्वे में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ज़िम्बाब्वे में 23 साल और 28 दिन की उम्र में वनडे शतक बनाया था।

क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े विश्व रिकार्ड्स जानने के लिए नेचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें .