देश-विदेश के Latest Current Affairs August 2022, तथा Gk (सामान्य ज्ञान) से सम्बंधित प्रश्नों को आप यहाँ पढ़ सकते हैं. साथ ही आप परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation – SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लिया।

SCO की बैठक में भारत के अलावा चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पुणे में विकसित की गई भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को KPIT-CSIR का अनावरण किया।

फिलीपींस देश हाल ही में उष्णकटिबंधीय चक्रवात मा-ऑन (Ma-On) की चपेट में आया है।

केंद्र सरकार ने ‘जिला सुशासन पोर्टल’ विकसित करने के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करने की योजना बनाई है।

हाल ही में UGC ने 21 विश्वविद्यालयों को “फर्जी” घोषित किया और किसी भी डिग्री को प्रदान करने का अधिकार नहीं दिया है, जिनमें से अधिकांश विश्वविद्यालय दिल्ली (8) और यूपी (7) में हैं।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 2022 में ग्वालियर में राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का उद्घाटन किया।

हाल ही में 8वां भारत अंतर्राष्ट्रीय MSME और स्टार्टअप शिखर सम्मेलन और एक्सपो नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 प्रकाशित किया है।

भारत के अर्जुन एरिगैसी ने शतरंज में अबू धाबी मास्टर्स जीता।

DRDO और भारतीय नौसेना ने VL-SRSAM (Vertical Launch Short Range Surface-to-Air Missile) का सफल परीक्षण किया।

NHAI, IWAI और RVNL ने भारतमाला योजना के तहत आधुनिक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

9 मार्च को पाकिस्तान में घुसने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग के लिए IAF के 3 अधिकारी बर्खास्त किए गए है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे में असुनसियन में नए खुले भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में राजीव गांधी एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर (R-CAT) का उद्घाटन किया।

केंद्र ने CDRI (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure) के साथ मुख्यालय समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही में पद्म पुरस्कार नामांकन पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसमें जमा करने की अंतिम तिथि में15 सितंबर रखी गई है।

स्टार्ट-अप दिगंतारा (Digantara) द्वारा भारत की पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता वेधशाला (commercial space situational awareness observatory) उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। इस वेधशाला का उद्देश्य पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए 10 सेमी आकार की छोटी वस्तुओं को ट्रैक करना है।

विक्रम दोराईस्वामी को ब्रिटेन में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के फरीदाबाद में माता अमृतानंदमयी मठ के 6,000 करोड़ रुपये के अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया है।

हाल ही में हुई घोषणा के अनुसार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आयुष्मान भारत-PMJAY के तहत समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

RBI ने मई 2021 में भुगतान डेटा भंडारण नियमों का पालन नहीं करने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस पर लगाये गये क्रेडिट कार्ड सेवा पर प्रतिबंध को हटा दिया है।

अदानी समूह के स्वामित्व वाली AMG मीडिया नेटवर्क्स ने NDTV में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

हाल ही में भारत ने यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (UNESCO’s intangible cultural heritage list) में अंकित करने के लिए गरबा नृत्य को नामांकित किया है।

केरल सरकार ने सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा संस्थानों में दवाओं पर नज़र रखने के लिए हाल ही में एक ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू करने की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री ने पंजाब के मोहाली में टाटा मेमोरियल सेंटर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया है।

हाल ही में केंद्र ने ‘भारत’ ब्रांड के तहत ‘वन नेशन वन फर्टिलाइजर’ योजना लागू की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने हाल हो में $3 बिलियन के सैन्य पैकेज के साथ यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित किया है।

इसी प्रकार की करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान आदि से जुडी और भी अधिक जानकारियाँ पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें