देश-विदेश के Latest Current Affairs August 2022, तथा Gk (सामान्य ज्ञान) से सम्बंधित प्रश्नों को आप यहाँ पढ़ सकते हैं. साथ ही आप परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

10 अगस्त को विश्व शेर दिवस (World Lion's Day) मनाया गया.

10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (World Biofuel Day )मनाया गया. इस अवसर पर हरियाणा में 2G इथेनॉल प्लांट को कमीशन किया गया.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत 61 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा. जिसमें भारत ने 22 स्वर्ण पदक 16 रजत पदक 23 कांस्य पदक जीते.

भारत की नौसेना, भूमि और सुरक्षा प्रणाली पर आधारित सबसे बड़ी प्रदर्शनी का 12 वा DEFEXPO 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2022 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय सेना ने ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ सहयोग से ड्रोन, काउंटर ड्रोन और संबंधित प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान, विकास, परीक्षण और निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन MOU पर हस्ताक्षर किए हैं।

9 अगस्त को जापान में नागासाकी दिवस (World Lion's Day )मनाया गया.

भारतीय सेना ने “स्काईलाइट मेगा-एक्सरसाइज” (Skylight Mega-Exercise) का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष डोमेन क्षमताओं को बढ़ाना है.

7 अगस्त, 2022 को 7वीं नीति आयोग की गवर्ननिंग काउंसिल का आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में किया गया । इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR – Council of Scientific and Industrial Research) की पहली महिला महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का नाम बदलकर भारत अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र करने के लिए भारत की लोकसभा ने विधेयक पारित किया.

ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा ने पारित किया.

15 वर्षीय वी. प्रणव बने भारत के शतरंज के 75वें ग्रैंडमास्टर

भारत के संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय युवाओं से जुड़ने के लिए बढे चलो अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 5 अगस्त से 10 अगस्त तक 10 शहरों में प्रतिदिन चलाया जायेगा.

Commonwealth Games 2022 (Birmingham) में   भारत के खिलाडियों द्वारा जीते गए पदकों की सूची. देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

इसी प्रकार की करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान आदि से जुडी और भी अधिक जानकारियाँ पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें