देश-विदेश के Latest Current Affairs August 2022, तथा Gk (सामान्य ज्ञान) से सम्बंधित प्रश्नों को आप यहाँ पढ़ सकते हैं. साथ ही आप परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

9 अगस्त को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्रियों ने शपथ ली।

केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2022 संसद में पारित हुआ।

7 अगस्त 2022 को भारतीय शिपयार्ड कट्टूपल्ली चेन्नई में यूएस नेवी शिप USNS मरम्मत के लिए पहुंचा।

भारत में जम्मू कश्मीर सरकार ने परवाज़ मार्केट लिंकेज योजना शुरू की है. जिसमें किसानों को सब्सिडी दी जाएगी.

भारत के संस्कृति मंत्रालय और गूगल ने इंडिया की उड़ान पहल का शुभारम्भ किया.

भारतीय सेना ने “स्काईलाइट मेगा-एक्सरसाइज” (Skylight Mega-Exercise) का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष डोमेन क्षमताओं को बढ़ाना है.

7 अगस्त, 2022 को 7वीं नीति आयोग की गवर्ननिंग काउंसिल का आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में किया गया । इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

भारतीय फ्रंटलाइन सैनिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और ड्रोन क्षमताओं को विकसित करने के लिए डीएफआई (ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सहयोग से भारतीय सेना ने हिम ड्रोन-ए-थॉन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का नाम बदलकर भारत अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र करने के लिए भारत की लोकसभा ने विधेयक पारित किया.

ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा ने पारित किया.

15 वर्षीय वी. प्रणव बने भारत के शतरंज के 75वें ग्रैंडमास्टर

भारत के संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय युवाओं से जुड़ने के लिए बढे चलो अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 5 अगस्त से 10 अगस्त तक 10 शहरों में प्रतिदिन चलाया जायेगा.

Commonwealth Games 2022 (Birmingham) में   भारत के खिलाडियों द्वारा जीते गए पदकों की सूची. देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

इसी प्रकार की करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान आदि से जुडी और भी अधिक जानकारियाँ पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें