वन्दे भारत एक्सप्रेस से जुड़े रोचक तथ्य जानने के लिए आगे देखें 

15 फरवरी 2019 को भारत की पहली सेमी स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नयी दिल्ली से वाराणसी के लिए शुरू हुई।  

भारत सरकार ने अभी तक कुल 80 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बनायीं है, जो भारत के लगभग हर रूट पर चलेगी। 

वंदे भारत एक्सप्रेस जो भारत की सबसे तेज़ गति से चलने वाली ट्रेन है। जिसका सबसे लम्बा सफर करीब 10 घंटों का और सबसे कम समय का सफर करीब 3 घंटों का है। 

3 घंटे का सफर तय करने वाली इस ट्रेन का एसी चेयर कार सीट का किराया 950 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार सीट का किराया 1525 रखा गया है। 

4.5 घंटे का सफर तय करने वाली इस ट्रेन का एसी चेयर कार सीट का किराया 1055 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार सीट 1880 रुपये है। 

वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी. प्रति घंटे की है। लेकिन भारत में अलग अलग रूट पर इसे अलग-अलग गति से चलाया जाता है।  

अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग 80 से 130 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार से भारत के अलग-अलग रूटों पर सुविधानुसार चलाया जा रहा है। 

इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि भारत में बने हुए रेलवे ट्रैक (पटरियां) इससे अधिक गति से ट्रेन को सँभालने में सक्षम नहीं हैं।  

बार बार ट्रेन से जानवरों के टकराने के कारण वंदे भारत ट्रेन के आगे के हिस्से को जानबूझ कर कमज़ोर बनाया जाता है। जिससे की जब जानवर टकराये तो वह आगे का हिस्सा टूट जाए और जानवर ट्रैक से अलग हट जाए।  

जिस प्रकार हवाई सफर में आपकी हर एक सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। उसी प्रकार इस ट्रेन में भी आपको बिल्कुल हवाई यात्रा का अनुभव होता है। 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह आटोमेटिक टक्कर रोधी तकनीक से बनाई गई है। जिसमें एक कवच बनाया गया है। जिससे दुर्घटना से बचाव किया जा सकता है। 

वंदे भारत ट्रेन के हर कोच में सीसीटीवी लगा रहता है। जिससे यात्रा के दौरान आप पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। सभी की गतिविधियां कैमरे की नज़र में रहती है। 

इसकी सीटें Recliner हैं जो 360 डिग्री. घूम जाती है। इससे आप खिड़की की तरफ सीट घुमाकर चलती ट्रेन से बाहर का नज़ारा देख सकते हैं। 

जैसे ही ट्रेन चलती है थोड़ी देर में आपके लिए नास्ता या खाना आ जाता है। नाश्ते में आपको स्थानीय व्यंजन या अलग अलग तरह के व्यंजन मिलते हैं। यात्रा के दौरान आपको खाना भी दिया जाता है।  

यह ट्रेन मात्र 52 मिनट में 100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है . 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए लिंक पैर विजिट करें।