आइये जानते विश्व के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।  

क्या आप जानते हैं साल 1880 में थाईलैंड की रानी डूब रही थी लेकिन उसे बचाने उसके नौकर भी नहीं आये थे। क्योंकि थाईलैंड की रानी को छूना मना था। 

क्या आप जानते हैं भारत के मिजोरम में रहने वाले जियोना चाना नामक व्यक्ति के परिवार में कुल 180 से भी अधिक लोग रहते हैं। 

जिओना इस परिवार के मुखिया हैं। उनकी 39 पत्नियां हैं जिनसे 90 से भी अधिक बच्चे हैं और उन बच्चों के भी बच्चे हैं। इस प्रकार यह परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। 

यह परिवार कुल 100 कमरों के घर में रहता है। चुनाव के समय इस परिवार को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस परिवार के द्वारा जिस भी पार्टी को वोट दिया जाता है उस पार्टी का जीतना लगभग संभव हो जाता है। 

भारत के रांची (झारखंड) में तैमारा घाटी में जाते ही एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां पहुचते ही आपके स्मार्टफोन या मोबाइल का समय और साल अपने आप ही बदल जाता है। 

यहां के लोगों का मानना है कि वे सभी अंतरराष्ट्रीय समय से एक साल आगे के समय और साल में जीवन व्यतीत करते हैं।  

जबकि भारत के अन्य शहरों में समय अंतरराष्ट्रीय समय और साल के अनुसार ही रहता है। हैं न कितनी अजीब बात। 

क्या आपको पता है कि ताजमहल कुतुबमीनार से 2 फुट ज्यादा ऊंचा है। कुतुबमीनार की ऊंचाई 238 फ़ीट जबकि ताजमहल की ऊंचाई 240 फ़ीट है। 

ब्राज़ील के एक 100 वर्षीय वृद्ध वाल्टर आर्थमन ने एक ही कंपनी रेनॉक्स व्यू में 84 साल तक काम करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। 

अधिक जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें