Coconut Business Ideas: नारियल से बड़ा बिज़नेस कैसे बनायें। 2024.

Coconut Business Ideas

Coconut Business Ideas, Bada Business Ideas, बिज़नेस आइडियाज, Business, Startup Ideas in hindi, Business Ideas, Startup Ideas, Ideas, छोटे व्यापार को बड़ा बिजनेस बनाने के कुछ नए तरीके जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

आज के समय में हर नौकरी पेशा व्यक्ति अपना खुद का व्यापार करना चाहता है। ऐसी धारणा देश को आगे ले जाने के लिए बहुत अच्छी भी है। आज हम ऐसे ही लोगों के लिए एक ऐसा बिजनेस आईडिया बताने जा रहे हैं। जिसे करना बहुत आसान है लेकिन इस बिजनेस की ख़ास बात है कि इसे छोटे लेवल से शुरू करके बड़े बिज़नेस में तब्दील किया जा सकता है।

वैसे तो कोई भी बिजनेस छोटा नहीं होता है। बस सोच बड़ी होनी चाहिए। हम किसी भी व्यापार को बड़ा व्यापार बना सकते हैं। बस हमें उस बिजनेस के बारे में सही तरीके से सोचना चाहिए। आज ऐसी ही एक बिजनेस आईडिया के बारे में हम बताएँगे जिसे करने के लिए बहुत से लोग आगे नहीं आएंगे। लेकिन अगर एक बड़ी सोच के साथ इसे शुरू किया जाये और इसमें मेहनत और लगन का तड़का लगाया जाये तो इसे एक बड़े बिजनेस में बदला जा सकता है।

Coconut Business Ideas :

Coconut business Ideas | hindiexplore

तो बात करते हैं उस बिजनेस आइडिया के बारे में। हम बात कर रहे हैं नारियल के बिजनेस के बारे में। नारियल दिखने में एक छोटा सा फल होता है। लेकिन आप अभी ये नहीं जानते हैं की यह व्यापार करने के लिए एक सबसे काम का प्रोडक्ट होता है। अब आप ये सोचेंगे कि नारियल में तो सिर्फ पानी होता है। जिसे आप 50 रुपये में खरीदकर उसका पानी पीकर फेंक देते हैं। जो शहर के किसी भी पार्क या चौक के पास आसानी से मिल जाता है।

अब आप सोचेंगे कि 50 रुपये का नारियल बेचकर कितना ही कमाया जा सकता है? बहुत से लोग ऐसा कर रहे हैं। तो इसमें क्या नया है। तो आज हम आपको इस 50 रुपये वाले नारियल से एक बड़ा बिजनेस बनाने का बेहतरीन आईडिया देंगे। आप शायद नहीं जानते हैं कि यह 50 रुपये वाला नारियल केवल पानी पीने के काम ही नहीं आता है। बल्कि इससे बहुत कुछ बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं यह कमाल का Bada Buisness Ideas को कैसे शुरू किया जाये।

पहला आईडिया

नारियल पानी पैकेजिंग : यूँ तो आपको अपने शहर में बहुत से नारियल पानी बेचने वाले मिल जायेंगे ऐसे में आपको कुछ तो नया करना होगा नारियल से बड़ा बिजनेस बनाने के लिए। आपको किसी टपरी या किसी दुकान में नारियल नहीं बेचना है बल्कि नारियल से पानी बड़ी मात्रा में निकाल कर उसे किसी बोतल में अच्छी ब्रांडिंग के साथ पैकेजिंग करनी होगी। फिर उसे आपको मार्केट में सेल करना होगा। आप इसे इ-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी सेल कर सकते हैं। जिससे आप इसे आसानी से लोगों तक पंहुचा सकें।

दूसरा आईडिया

नारियल तेल बिजनेस : अब बात करते हैं दुसरे आईडिया के बारे में जिसमें भी नारियल का प्रयोग किया जा सकता है। नारियल से सिर्फ पानी ही नहीं निकलता बल्कि इससे हम तेल भी निकाल सकते हैं। तो आप नारियल का तेल निकल कर उसे एक नए तरीके के ब्रांड पैकेजिंग में पैक कर के मार्केट में बेच सकते हैं। हाँ इस प्रोडक्ट में कॉम्पटीशन ज्यादा है लेकिन आप इस तेल की मैन्युफैक्चरिंग करके बाकी ब्रांड्स को भी बेच सकते हैं।

तीसरा आईडिया :

नारियल जूट क्राफ्टिंग : नारियल एक ऐसा फ़ूड प्रोडक्ट है जो हरा होने पर खाने-पीने के काम आता है। लेकिन नारियल सूखने के बाद भी बहुत काम आता है। जी हाँ बहुत समय से लोग इसके जूट से बहुत से घरो में इस्तेमाल होने वाली ज़रुरत की चीज़ें बना कर बेचते आये हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले पांवदान, ब्लाइंड्स, रस्सी इत्यादि जैसी वस्तुओं को बनाया जाता है। जिसकी डिमांड बाज़ार में बहुत होती है। तो इस व्यापार को आप भी शुरू कर सकते हैं।

चौथा आईडिया

सजावट के सामान : भारत में ऐसे कई स्टार्टअप बन चुके हैं जो नारियल के खोल (कवर) का बखूबी इस्तेमाल करके सजावट और घर की ज़रुरत का सामान बनाकर ऑनलाइन बेच रहे हैं। उन्हीं में से एक Thenga नाम का स्टार्टअप है जिसने नारियल के खोल से बहुत सारी सजावट की वस्तुए बनायीं हैं।

Coconut shell Craft Business

पांचवां आईडिया

जूट ओर्गानिक खाद : हरा नारियल सूखने के बाद उसमें से निकलने वाले जूट से ओर्गानिक खाद बनायीं जा सकती है। जूट को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर उसे एक कंटेनर में इकठ्ठा करके इसमें मिटटी मिलाकर खाद बनायीं जा सकती है। आप इसका भी व्यापार कर सकते हैं।

छटवां आईडिया

नारियल चारकोल का व्यापार : अब बात करते हैं एक ऐसे बिजनेस आईडिया की जिससे इस व्यापार को देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैला सकते हैं। जी हाँ नारियल का चारकोल बनाकर इसे पूरे विश्व में बेचा जा सकता है। इस चारकोल की डिमांड काफी जगह होती है। जैसे: ब्यूटी प्रोडक्ट्स में, फार्मा कंपनी में दवाइयां बनाने में, वाटर प्यूरीफायर और एयर प्यूरीफायर बनाने में कोकोनट चारकोल का प्रयोग किया जाता है।

इसे बनाने के लिए नारियल के खोल को जलाकर उसे छानकर इकठ्ठा कर के बनाया जाता है। आप इसे सीधे ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली, वाटर प्यूरीफायर और एयर प्यूरीफायर और फार्मा कंपनी को बेच सकते हैं। इसे आप एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। जिससे आप अधिक से अधिक पैसा बना सकते हैं।

सातवाँ आईडिया

नारियल आइसक्रीम का व्यापार : नारियल से जुड़ा एक और एकदम नया बिजनेस आईडिया है। जिसमें आप पके हुए नारियल को बीच से आधा तोड़कर उसके अन्दर की गिरी निकलकर उस खोल में ही आइसक्रीम, नारियल गिरी, मेवे, जेली, चेरी इत्यादि डालकर, उसके नारियल पानी के साथ परोस सकते हैं। यह बिजनेस काफी नया है। जिसे आप एक आइसक्रीम शॉप बनाकर कर सकते हैं।

निष्कर्ष

नारियल एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसके व्यापार में अनेक संभावनाएं है। इस व्यापार को अगर सही योजना के साथ किया जाये तो यह व्यापार सफलतम व्यापारों में से एक साबित हो सकता है। अगर ऊपर बताई गयी सभी बातों के अनुसार आप अपने इस व्यापर को करते हैं तो आप अवश्य ही सफल हो सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आज के इस लेख से आपको एक नए Business आईडिया के बारे में जानने को मिला होगा।

यह भी पढ़ें : Customized Gifting Business करने के लिए जानें कुछ नए और कारगर तरीके। 2024

homepage