Google India बड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए करेगा AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल।

Google india Ai Doctor

गूगल इंडिया ने घोषणा की है कि वह बड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का प्रयोग करेगा। इसके लिए गूगल इंडिया अपोलो रेडियोलोजी फॉर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के साथ साझेदारी की है। आइये जानते हैं इससे जुड़े कुछ प्रमुख बिंदु।

  • गूगल इंडिया ने अपोलो रेडियोलोजी फॉर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के साथ साझेदारी में एक ऐसे AI Doctor का निर्माण करने की घोषणा की है। जो सने से पहले ही बड़ी बीमारियों का पता लगा सकेगा।
  • इस AI टेक्नोलॉजी में छाती के एक्स-रे के ज़रिये बड़ी और जानलेवा बीमारियों का शुरूआती स्तर में पता लगाया जा सकेगा।
  • इस AI टेक्नोलॉजी से गंभीर बीमारी वाले रोगियों की बीमारियों का पहले से पता लगाकर जल्द उपचार शुरू किया जा सकेगा। जिससे उनकी जान जाने का खतरा कम हो सके।
  • गूगल इंडिया ने अपने ब्लॉग के ज़रिये यह सूचना भी दी है कि इस AI टेक्नोलॉजी से स्तन कैंसर और फेफड़े के कैंसर जैसे गंभीर रोगों का शुरुआती स्तर में जल्द पता लगाया जा सकेगा।
  • इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग भारत के उन दूरस्थ लोगों को मिल सकेगा जहाँ रेडियोलोजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह AI टेक्नोलॉजी 10 वर्षों तक मुफ्त स्क्रीनिंग प्रदान की जाएगी।
  • इस टेक कंपनी के अनुसार भारत में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को TB जैसे गंभीर रोग का पता ही नहीं चल पाता है। जिससे उनकी जान भी चली जाती है और यह रोग और भी लोगों में फ़ैल जाता है ऐसे में ये टेक्नोलॉजी बहुत कारगर साबित हो सकती है।

अधिक पढ़ें : हिंदुस्तान

homepage