4 जून के बाद कई देशों में बंद हो जायेगा Google Pay. जानें पूरी खबर।

जो लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए Google Pay का इस्तेमाल करते हैं। उनके लिए ये खबर चौकाने वाली है। गूगल अपनी ऑनलाइन पेमेंट सर्विस को दुनिया भर के कई देशों में 4 जून से बंद करने जा रहा है। अगर आप भी इस ऐप से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपके लिए यह जानना है बहुत जरूरी। आगे जानें इससे जुड़ी पूरी खबर प्रमुख बिंदुओं में।

  • गूगल पे की ऑनलाइन पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल दुनिया भर के कई देश करते हैं। जिसमें भारत भी शामिल है।
  • गूगल पे के यूजर्स की संख्या में काफी इजाफा हो रहा था। इसके साथ ही गूगल ने अपनी नई Google Wallet सर्विस को लॉन्च किया। जिसके बाद यह संख्या और भी बढ़ी।
  • लेकिन अब अमेरिका में गूगल पे सर्विस को बंद करने का निर्णय लिया है।
  • अमेरिका के साथ ही कई देशों में भी इस सर्विस को 4 जून 2024 के बाद से बंद किया जाएगा।
  • ऐसे में भारत के लोगों को अभी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। गूगल पे अभी यहां के यूजर्स पहले जैसे ही चला पाएंगे।
  • Google Pay की सर्विस भारत और सिंगापुर के यूजर्स ही चला पाएंगे।
  • दरअसल Google Pay को Google Wallet की सर्विस से बदल दिया जायेगा।
  • गूगल पे से गूगल वॉलेट की सर्विस 180 देशों में रिप्लेस की जाएगी।
  • गूगल वॉलेट को प्रमोट करने के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है। ऐसे में गूगल ने अमेरिका समेत 180 देशों में गूगल पे के यूजर्स को गूगल वॉलेट में शिफ्ट होने के लिए कहा है।
homepage

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top