चाणक्य नीति

www.hindiexplore.com

चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य का कहना है की छोटी सी विपत्ति को भी छोटा नहीं समझना चाहिए।  छोटी सी विपत्ति भी बड़ा रूप ले सकती है और आपको बड़ी हानि पहुंचा सकती है।

चाणक्य नीति

छोटे से छोटा नशा भी आपको एक बड़ी विपत्ति में डाल सकता है।

चाणक्य नीति

चोरों का कभी विश्वास नहीं करना चाहिए चाहे वह आपका सबसे खास संबंधी ही क्यों ना हो। चोर वह होता है जो आपकी इच्छा के विरुद्ध आपकी किसी वस्तु का अपहरण करता है।

चाणक्य नीति

मनुष्य को जीवन पर्यंत धर्म और सत्य का आचरण करते हुए अपने जीवन में उपयोगी वस्तुओं का और धन का संग्रह करते रहना चाहिए।

चाणक्य नीति

जिसके पास धन नहीं होता है वह व्यक्ति अपने सगे संबंधियों के बीच सम्मान का जीवन नहीं बिता पाता है।

चाणक्य नीति

इस समाज में धनवान व्यक्ति हर जगह सम्मानित होता है। धनवान व्यक्ति की बात लोग बड़े गौर से सुनते हैं। उसे हर जगह प्राथमिकता प्राप्त होती है।

चाणक्य नीति

इस संसार में दरिद्रता एक कलंक के समान है। दरिद्रता के कारण मनुष्य का जीवन मृत व्यक्ति के समान हो जाता है।

चाणक्य नीति

इस समाज में एक धनवान व्यक्ति यदि कुरूप भी है तो उसे सुंदर मान लिया जाता है।

चाणक्य नीति

एक चतुर व्यक्ति को अपना जीवन यापन करने के लिए आजीविका चलाने के लिए किसी प्रकार का भय नहीं होता है।

चाणक्य नीति

जो ब्राह्मण धन प्राप्ति के लिए ही लोगों को ज्ञान देता है और जो ब्राह्मण शुद्र के अधीन होकर भोजन प्राप्त करता है वह विषहीन सर्प के समान असमर्थ ही होता है।

चाणक्य नीति से जुड़े सूत्रों के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

चाणक्य नीति