करंट अफेयर्स जुलाई 2022

देश-विदेश के Latest Current Affairs July 2022, तथा Gk (सामान्य ज्ञान) से सम्बंधित प्रश्नों को आप यहाँ पढ़ सकते हैं. साथ ही आप परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

अमेरिका और इजराइल के रणनीतिक सहयोग पर हाल ही में खबरों में रहे जेरूसलम डिक्लेरेशन पर राष्ट्रपति जो बाईडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लैपिड द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में नई टेलीविजन श्रृंखला “स्वराज” (भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा) के ट्रेलर की शुरुआत की है। 14 अगस्त, 2022 से दूरदर्शन इस सीरीज का प्रसारण शुरू करेगा।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

दिया मिर्ज़ा और अफरोज शाह को हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने “अनमेन्शनिंग फीचर” लांच किया है। यह सुविधा यूजर्स को किसी भी बातचीत से खुद को हटाने की अनुमति देगी।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने e-FIR सुविधा और उत्तराखंड पुलिस एप्प लॉन्च किया है। इस e-FIR सुविधा शुरू होने से लोगों को चोरी से संबंधित मामलों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने में मदद मिलेगी।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

हाल ही में भारतीय शहर वाराणसी को 2022-23 के लिए Shanghai Cooperation Organization (SCO) की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में चुना गया है जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच लोगों के एक दूसरे से संपर्क तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

हाल ही में भारत के केरल में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई है। संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटे एक व्यक्ति मे इस बीमारी के लक्षण देखने को मिले है।

करंट अफेयर्स  जुलाई 2022

जल्द ही दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क पर स्थापित किया जाएगा।

इसी प्रकार की करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान आदि से जुडी और भी  जानकारियाँ पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें