Latest Current Affairs July 2022 | करंट अफेयर्स जुलाई 2022 | Web Stories

करंट अफेयर्स

देश-विदेश के Current Affairs July 2022, तथा Gk (सामान्य ज्ञान) से सम्बंधित प्रश्नों को आप यहाँ पढ़ सकते हैं. साथ ही आप परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं। करंट अफेयर्स से जुडी वेब स्टोरीज देखने के लिए नीचे दी गयी इमेज पर क्लिक करें.

Latest Current Affairs July 2022 वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Current Affairs July 2022 (k)

हाल ही में सिंगापुर ओपन 2022 में पीवी सिंधु ने महिला एकल का खिताब जीता है।

हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नए MD/CEO के रूप में आशीष कुमार चौहान को नियुक्त किया गया है।

INS सिंधुध्वज’ नाम की पनडुब्बी को हाल ही में 35 साल की सेवा के बाद भारतीय नौसेना से सेवामुक्त कर दिया है।

हाल ही में ला गणेशन ने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप मे शपथ ली है।

हाल ही में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), नई दिल्ली “आजादी का अमृत महोत्सव – 22वां भारत रंग महोत्सव, 2022” उत्सव का आयोजन कर रहा है। जिसका उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना है।

हाल ही में इंग्लैंड देश के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे मैचों से संन्यास ले लिया है।

हाल ही में 17 जुलाई को विश्व अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) मनाया गया। इसे अंतर्राष्ट्रीय न्याय के प्रति संवेदनशील बनने और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष मनाया जाता है।

इस बार 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी टोक्यो करेगा।

हाल ही में R प्रज्ञानानंद ने सर्बिया में आयोजित 15वां अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओपन पैरासिन जीता है।

UK देश के मौसम कार्यालय ने हाल ही में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है।

हाल ही में WAC में पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय बने हैं मुरली श्रीशंकर।

हाल ही में राजकिरण राय होंगे नवगठित NaBFID के प्रमुख।

अमेरिका और इजराइल के रणनीतिक सहयोग पर हाल ही में खबरों में रहे जेरूसलम डिक्लेरेशन पर राष्ट्रपति जो बाईडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लैपिड द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में नई टेलीविजन श्रृंखला “स्वराज” (भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा) के ट्रेलर की शुरुआत की है। 14 अगस्त, 2022 से दूरदर्शन इस सीरीज का प्रसारण शुरू करेगा।

दिया मिर्ज़ा और अफरोज शाह को हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने “अनमेन्शनिंग फीचर” लांच किया है। यह सुविधा यूजर्स को किसी भी बातचीत से खुद को हटाने की अनुमति देगी।

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने e-FIR सुविधा और उत्तराखंड पुलिस एप्प लॉन्च किया है। इस e-FIR सुविधा शुरू होने से लोगों को चोरी से संबंधित मामलों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने में मदद मिलेगी।

हाल ही में भारतीय शहर वाराणसी को 2022-23 के लिए Shanghai Cooperation Organization (SCO) की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में चुना गया है जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच लोगों के एक दूसरे से संपर्क तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है।

भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है।

हाल ही में भारत के केरल में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई है। संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटे एक व्यक्ति मे इस बीमारी के लक्षण देखने को मिले है।

जल्द ही दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क पर स्थापित किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हाल ही में भाजपा ने उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में लीगल मेट्रोलॉजी नियमों में संशोधन किया है जिसके अनुसार अब इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप में सूचना घोषित करने की अनुमति मिलेगी।

Time मैगज़ीन ने हाल ही में केरल राज्य को “World’s 50 Greatest Places of 2022” की सूची में शामिल किया है। TIME ने केरल को ‘भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक’ बताया है।

हाल ही में PM ने, यूपी में 14,850 करोड़ रुपये की लागत से बने 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया है।

गूगल ने हाल ही में भारतीय एयरटेल में $700 मिलियन में 1.2% हिस्सेदारी खरीद ली है।

भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सारनाथ में धम्मक्का दिवस 2022 समारोह को संबोधित किया है।

हथियार मामले में दोषी राजद विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने हाल ही में अयोग्य करार कर दिया है।

हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 31 मार्च, 2024 तक परिधान और मेड-अप के निर्यात के लिए कपड़ा मंत्रालय द्वारा घोषित राज्य और केंद्रीय कर और लेवी (RoSCTL) की छूट के लिए योजना को जारी रखने का फैसला लिया है।

हाल ही में 18वीं अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण बैठक जयपुर में आयोजित की गई है।

हाल ही में अमेरिका ने हाइपरसोनिक मिसाइल ARRW (एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन) का परीक्षण किया।

हाल ही में हुई रैंकिंग के अनुसार, IIT मद्रास उच्च शिक्षण संस्थानों की शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग 2022 में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हाल ही में कहा कि केरल, देश का पहला और इकलौता ऐसा राज्य बन गया है, जिसके पास अपनी खुद की इंटरनेट सेवा है।

हाल ही में 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया जिसकी थीम ‘भविष्य के लिए युवा कौशल को बदलना’ थी।

सुप्रीम कोर्ट ने नागालैंड सरकार को स्थानीय निकायों में 33% महिलाओं के कोटे में देरी के लिए फटकार लगाई है।

हाल ही में श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में रानिल विक्रमसिंघे ने शपथ ली है।

हाल ही में इंडोनेशिया में हुई G20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक।

हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 14 राज्यों में 166 संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) स्टेशनों का उद्घाटन किया है।

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस हाल ही में 15 जुलाई को मनाया गया।

हाल ही में इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर पर भारत के लिए रूस का पहला रेल ट्रांजिट कार्गो ईरान पहुंचा।

सरकार ने उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हाल ही में “जागृति” शुभंकर लॉन्च किया है।

अब सरकारी क्लीनिकों में 15 जुलाई से अगले 75 दिनों के लिए सभी वयस्कों के लिए मुफ्त में लगेगी कोविड बूस्टर।

पीएम मोदी ने हाल ही में भारत, इज़रायल, यूएई और अमेरिका के पहले लीडर्स समिट I2U2 में भाग लिया है।

हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मिशन शक्ति योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

दक्षिण कोरिया के चांगवोन में होने वाले ISSF निशानेबाजी विश्व कप पदक तालिका में भारत शीर्ष पर रहा है।

ISSF निशानेबाजी विश्व कप चैंपियनशिप में भारत के अर्जुन बाबुता, शाहू तुषार माने और पार्थ मखीजा ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में महा विकास अघाड़ी सरकार द्वारा समाप्त की गई आपातकालीन पेंशन योजना को बहाल कर दिया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने हाल हो में संसदीय अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र ईमेल किया है।

हाल ही में यह सुनिचित किया गया है कि ई-कॉमर्स पोर्टल पर अब गैर-ISI चिह्नित वस्तुओं की बिक्री नहीं की जाएगी।

हाल ही में लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर्स अपर्णा सेन और नंदिता दास को आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया है।

TCS ने हाल ही में कनाडा में अपना वैश्विक अनुसंधान और सह-नवाचार केंद्र TCS पेस पोर्ट टोरंटो लॉन्च किया है।

अकादमिक और कार्यकर्ता अवध कौशल का हाल ही में 87 वर्ष की आयु में देहरादून में निधन हो गया इन्हें 1987 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

इंफोसिस कंपनी अब हाल ही में 110 मिलियन यूरो में डेनमार्क में स्थित बेस लाइफ साइंस का अधिग्रहण करेगी।

हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने 2025 तक भारत में टी.बी. खत्म करने के उद्देश्य से परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के साथ एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही में हरमनप्रीत कौर करेंगी राष्ट्रमंडल खेल ( commonwealth games) 2022 में भारत का नेतृत्व।

हाल ही में श्रीनगर में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा statue of peace का अनावरण किया।

हाल ही में US के साइंटिस्ट लॉरेंस बर्कले ने बैक्टीरियम की मदद से एक नया फ्यूल बनाया है जिसका नाम POP FAME रखा गया है। जिसकी एनर्जी डेंसिटी 50 मेगा जूल/लीटर है जो की वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले रॉकेट फ्यूल से भी ज्यादा है।

Ola इलेक्ट्रिक ने हाल ही में भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित लिथियम आयन सेल का अनावरण किया है। जिसका नाम NMC2170 रखा गया है जो कि पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।

हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन(मुंबई), ऑगमेंटेड स्क्रीन से लैस होने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है।

हाल ही में यूरोपीय संघ ने क्रोएशिया देश को 2023 में कूना से यूरो मुद्रा में शामिल होने की अन्तिम मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में बने नए संसद भवन की छत पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक “अशोक स्तम्भ” का अनावरण किया।

हाल ही में नासा ने अपने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से पहली पूर्ण-रंगीन छवि जारी की है।

भारतीय गोल्डन फाइबर को बढ़ावा देने के लिए भरता सरकार ने हाल ही में जूट मार्क LOGO लॉन्च किया है।

हाल ही में 12 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस मनाया गया।

सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने हाल ही में देश के लोक सेवा प्रसारक “प्रसार भारती” के नए LOGO का अनावरण किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को हाल ही में दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का फोर्स कमांडर नियुक्त किया गया है।

कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में हरियाणा के पंचकुला में NIFT (राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान) का उद्घाटन किया।

हाल ही में भरत सरकार ने गेहूं के आटे और उससे संबंधित उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

हाल ही में उत्तराखंड बन गया है केंद्र की नई शिक्षा नीति को प्री-प्राइमरी स्तर पर लागू करने वाला पहला राज्य।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट के अनुसार,भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से भी आगे निकलने की संभावना है।

हाल ही में प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर में एक हवाई अड्डे और एम्स का उद्घाटन किया है।

हाल ही में नई दिल्ली में पहली ‘Artificial Intelligence in Defence’ (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित की गई है जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड का परिमन भू-पोर्टल जनता के लिए शुरू किया गया है।

भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट INS तरकश ने सूडान देश की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया।

हाल ही में 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया गया है जिसकी थीम है – 8 बिलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना।

हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री को वस्तु व सेवा कर (GST) से छूट प्रदान की गई है।

संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंधित कविताओं, लेखों और प्रकाशनों की पहचान कर उन्हें प्रकाशित किया है।

इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) के नए अध्यक्ष के रुप में अल्वारो लारियो को नियुक्त किया गया है।

हाल ही में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने बताया कि कर्मचारियों को नियोक्ताओं द्वारा प्रदान किए जाने वाले भत्ते जीएसटी के अधीन नहीं हैं।

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की सुरक्षा के लिए यूनेस्को के 2003 कन्वेंशन की अंतर सरकारी समिति के लिए भारत को 2022-2026 चक्र के लिए चुना है।

भारत द्वारा श्रीलंका को दी गई क्रेडिट लाइन के तहत 44,000 मीट्रिक टन से अधिक यूरिया प्रदान की गई है।

हाल ही में 13 जुलाई को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना इस्तीफा देंगे।

पत्रकार अजय सिंह ने “द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी: हाउ नरेंद्र मोदी ट्रांसफॉर्मेड द पार्टी” नामक पुस्तक लिखी है जिसे हाल ही में में 11 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने हाल ही में स्पेन में गिजोन शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट जीता।

भारत सरकार की सभी डिजिटल परियोजनाओं के एकल भंडार का नाम Indiastack. global है। जिसे भारत सरकार ने अब पूरे विश्व के साथ साझा करने का फैसला किया है।

चीन और पाकिस्तान ने हाल ही में शंघाई तट पर ‘सी गार्डियंस-2’ नौसैनिक अभ्यास शुरू कर दिया है।

पीयूष गोयल के बाद अब G-20 के लिए भारत के नए शेरपा के रूप में अमिताभ कान्त नामित किया गया है।

हाल ही में लंदन में हुए विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग में नोवाक जोकोविच, महिला एकल वर्ग में कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना और मिश्रित युगल में नील स्कुपस्की और देसिरा क्रावज़िक को विजेता घोषित किया गया।

हाल ही में ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में हुए तीसरे और आखिरी T20i में इंग्लैंड ने (215/7) बनाकर भारत (198/9) को 17/2 से हराया।

Current Affairs July 2022

हाल ही में 8 july 2022 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

हाल ही में Amazon ने भारत में अपना पहला डिजिटल केंद्र सूरत, गुजरात में लॉन्च किया है। जिसका उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया।

हाल ही में NewsOnAir रेडियो लाइव-स्ट्रीम ग्लोबल रैंकिंग में उन देशों की रैंकिंग जारी की गई है जहां न्यूज़ऑनएयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) लाइव-स्ट्रीम सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। इस रैंकिंग के अनुसार Fiji देश 5वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि सऊदी अरब ने शीर्ष 10 में वापसी की है।

हाल ही में गुजरात मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने गुजरात इअंतर्राष्ट्रीय समुद्री मध्यस्थता केंद्र (GIMAC)की स्थापना के लिए गिफ्ट सिटी में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।

भारत सरकार ने सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) को वित्त मंत्रालय के अधीन लाने का फैसला किया है। DPE पहले भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के अधीन था

केंद्र सरकार ने डालमिया भारत समूह के CMD पुनीत डालमिया के तहत सीमेंट उद्योग के लिए 25 सदस्यीय विकास परिषद का गठन किया है।

हाल ही में केरल सरकार ने अपना खुद का ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव रखा है। राज्य सरकार ने इसे 1 नवंबर तक शुरू करने की योजना बनाई है।

डेनमार्क में एक रेत महल ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल होने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस त्रिकोणीय आकार के world’s tallest sendcast ko डेनमार्क के ब्लोखस शहर में बनाया गया है।

Current Affairs July 2022

हाल ही में काला सागर में पुनः कब्जा किए गए स्नेक द्वीप पर यूक्रेनी सेना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

हाल ही में संगीतकार इलैयाराजा, पूर्व एथलीट पी.टी. उषा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े और पटकथा लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू इन सभी को राज्यसभा के सदस्यता के लिए मनोनीत किया गया है।

हाल ही में भारत सरकार ने कंपनियों से एक हफ्ते के भीतर ही खाद्य तेलों के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने के लिए कहा है।

सिंघुआ विश्वविद्यालय ने हाल ही में बीजिंग में 10वां विश्व शांति फोरम आयोजित किया।

हाल ही में डाबर कंपनी का बर्मन परिवार अब एवरेडी इंडस्ट्रीज का आधिकारिक प्रमोटर बन गया है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आर. सी. पी. सिंह ने हाल ही में राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया।

हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 1,774 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को हाल ही में अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने अपने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

RBI ने हाल ही में निर्माण कंपनियों का OBICUS (order books, inventories and capacity utilisation) सर्वेक्षण के अगले दौर की शुरुआत की थी। OBICUS का यह 58वां दौर अप्रैल-जून 2022 की अवधि के लिए था।

हाल ही में TVS मोटर कंपनी ने 225-CC बाइक रोनिन लॉन्च की है जिसकी कीमत लगभग 1.49 लाख रुपये है।

गूगल ने छोटे शहरों के उद्यमियों के लिए स्टार्टअप स्कूल इंडिया शुरू करेगा जिसकी घोषणा हाल ही में गूगल द्वारा की गई है।

हाल ही में यूके में राजकोष के चांसलर ऋषि सनक और स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने इस्तीफा दे दिया है।

Current Affairs July 2022

यूरोपियन इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने हाल ही में 173 शहरों को उनके रहने की स्थिति के आधार पर Global Liveability Index 2022 2022 जारी किया है जिसमें से भारत में नई दिल्ली पहले स्थान पर है।

भारत सरकार ने अब कोरोनावायरस बूस्टर शॉट के लिए अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है।

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में कच्चे कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को एक महीने (31 अक्टूबर)
तक बढ़ा दिया है।

हाल ही में दिल्ली राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अपने सदस्यों के 66% से अधिक वेतन वृद्धि के लिए विधेयक पारित किया है।

हाल ही में दूरसंचार विभाग ने वायरलेस जैमर की अवैध बिक्री पर ई-कॉमर्स कंपनियों को चेतावानी दी है।

30 नाटो सहयोगी देशों ने हाल ही में स्वीडन और फिनलैंड के लिए परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए

हाल ही में हुई राशन की दुकानों के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए हुई रैंकिंग में ओडिशा राज्य शीर्ष पर है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में परीक्षा संगम नाम का एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करेगा।

RBI ने हाल ही में निर्माण कंपनियों का OBICUS (order books, inventories and capacity utilisation) सर्वेक्षण के अगले दौर की शुरुआत की थी। OBICUS का यह 58वां दौर अप्रैल-जून 2022 की अवधि के लिए था।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया। जिसकी
थीम ‘Catalyzing New India’s Techade’ रखी गई।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नारी को नमन योजना की शुरुआत की। इसका उद्देश्य राज्य के भीतर यात्रा के लिए महिलाओं को बस किराए में 50% की छूट देना है।

हाल ही में हिमांचल प्रदेश राज्य सरकार ने ‘राइड विद प्राइड’ सरकारी टैक्सी सेवा में महिला ड्राइवरों के 25 नए पदों को मंजूरी देने की भी घोषणा की।

जून 2022 में वस्तु व सेवा कर (GST) राजस्व बढ़कर 144,616 करोड़ रुपये हो गया, जो पांच साल पहले जीएसटी की स्थापना के बाद से दूसरा सबसे अधिक आंकड़ा है।

हाल ही में भारत में 29 जून को “सांख्यिकी दिवस” मनाया गया। इस वर्ष थीम ‘सतत विकास के लिए डेटा’ थी। इस अवसर पर ही सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ‘ustainable Development Goals-National Indicator Framework (NIF) Progress Report, 2022’ जारी की गई है।

Current Affairs July 2022

सरकार ने हाल ही में बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) को बदलने के लिए वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (Financial Services Institution Bureau – FSIB) स्थापित करने का निर्णय लिया है।

हाल ही में हो रहे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 का समापन लिस्बन घोषणा “हमारा महासागर, हमारा भविष्य, हमारी जिम्मेदारी” को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ हुआ।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने ‘स्टार्ट-अप रैंकिंग 2021’ जारी की है।

दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास RIMPAC 2022 में भारत की तरफ से INS SATPUDA भाग ले रहा है।

भारत सरकार राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से प्रशिक्षुओं के बैंक खातों में अपना योगदान सीधे स्थानांतरित करेगी

हाल ही में CII गुणवत्ता रत्न पुरस्कार 2021 से अशोक सूत को सम्मानित किया गया है।

हाल ही में फैनकोड के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं रवि शास्त्री।

2022 में आयोजित 11वें विश्व शहरी मंच का आयोजन स्थल पोलैंड में है।

बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर हाल ही में चुने गए महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष।

रामागुंडम, तेलंगाना में हाल ही में100 मेगावाट क्षमता की भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की गई है।

हाल ही में इजरायल के 14वें प्रधानमंत्री बने हैं यायर लैपिड।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने नारी को नमन योजना शुरू की है।

2022 में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में होंगे।

हाल ही में मिशेल पूनावाला को प्रतिष्ठित शिरोमणि पुरस्कार मिला है।

हाल ही में FATF के अध्यक्ष के रूप में टी राजा कुमार नियुक्त किया गया है।

हाल ही में QS द्वारा जारी बेस्ट स्टूडेंट्स सिटी इंडेक्स 2023 में लंदन शीर्ष पर है।

हाल ही में संदीप कुमार गुप्ता को GAIL का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2 जुलाई को मनाया गया।

हाल ही में नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मीट में रजत पदक जीता है।

Neeraj Chopra  Current Affairs July 2022

Current Affairs July 2022

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बैकचैनल वार्ता का नेतृत्व करने वाले पूर्व राजनयिक सतिंदर लांबा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है।

सिंगापुर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में भारत ने 10 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार हर परिवार को फैमिली कार्ड जारी करेगी।

हाल ही में सेबी ने NSE 7 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

हाल ही में 2022 में भारत का सबसे बड़ा डाय अमोनियम फास्फेट खाद आपूर्तिकर्ता देश बना है रूस।

हाल ही में भारतीय साहित्यकार रामदरश मिश्रा को 31वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है।

हाल ही में ईरान देश ने ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है।

भारत के अटॉर्नी जनरल के “के वेणुगोपाल” का कार्यकाल 3 माह के लिए बढ़ाया गया है।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया गया है।

हाल ही में कार्तिकेय शर्मा को इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।

हाल ही में भारत और पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।

DRDO ने हाल ही में ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली उड़ान आयोजित की है।

Current Affairs July 2022

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को मनाया गया।

हाल ही में 1 जुलाई को मनाया गया चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस।

केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्क 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है।

अब पैन-आधार लिंकिंग के लिए शुल्क 1 जुलाई से दोगुना कर दिया जाएगा।

हाल ही में 5वां जीएसटी दिवस 1 जुलाई को मनाया गया है।

हाल ही में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया है सिडनी मैकलॉघलिन है।

फिलीपींस के नए राष्ट्रपति बने हैं फर्डिनेंस मार्कोस जूनियर।

हाल ही में राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिका में कांग्रेस की सीट के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल की है।

अरुणाचल प्रदेश में कुंड लोहित नदी पर भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर रखा गया है संभाजी नगर।

हाल ही में येल ब्राउन पीवेट को फ्रांसीसी संसद के निचले सदन की पहली महिला स्पीकर चुना गया है।

हाल ही में इंग्लैंड देश के क्रिकेटर इयॉन मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

चारों ग्रैंडस्लैम में 80 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने है नोवाक जोकोविच

31 June 2022 को शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के नए सीएम, बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को नियुक्त किया गया डिप्टी सीएम।

पंजाब विधानसभा ने हाल ही में केंद्र की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।

1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन लागू करने के लिए कंट्रोल रूम बनाएगी सरकार।

हाल ही में दीपक पुनिया ने U-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार करने पर हाल ही में उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से दे दिया इस्तीफा।

हाल ही में डाक विभाग का ‘डाक कर्मयोगी’ ई-लर्निंग पोर्टल संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लॉन्च किया गया है जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की दक्षता को बढ़ावा देना है।

हाल ही में खुशी पटेल ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का खिताब जीता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली में ‘उद्यमी भारत’ कार्यक्रम में भाग लिया और ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना शुरू की है।

हाल ही में कॉमनवेल्थ एसोसिएशन में नए देश टोगो और गैबोन शामिल हुए है।

ओडिशा राज्य की सार्वजनिक परिवहन बस सेवा ने हाल ही में 2022 के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार जीता है।

आकाश अंबानी बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन।

इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के नए अध्यक्ष बने हैं मोहम्मद जलूद।

हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने काशी यात्रा योजना शुरू की है।

हाल ही में सतीश चंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है।

हाल ही में Pokerbaazi.com ने शाहिद कपूर को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।

Current Affairs July 2022 (S)

हाल ही में मरणोपरांत जापान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को ‘सुप्रीम आर्डर ऑफ़ द क्राईसेंथमम’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।


विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) हर साल 15 जुलाई को दुनिया भर में मनाया गया.


हाल ही में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि वह महिलाओं के एंटी-सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का निर्माण करेगा.


हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम ने अपनी “जेंडर गैप रिपोर्ट 2022” जारी की। इस रिपोर्ट में भारत 146 देशों में से 135वें स्थान पर है।


हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने अपनी “Cost-of-Living Crisis in Developing Countries” रिपोर्ट प्रकाशित की। जिसके अनुसार वैश्विक जीवन-यापन संकट दुनिया के सबसे गरीब देशों में अन्य 71 मिलियन लोगों को अत्यधिक गरीबी में धकेल रहा है।

हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने पहली बार आगामी कांवड़ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू किया है।

हाल ही में पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने भारत में सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के उद्देश्य से दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘दुनिया की पहली प्लास्टिक मनी शॉप’ खोली है।

भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने भारत के बाहर किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक टी20I स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने नॉटिंघम के टेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20I में 117(55) रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करके सूर्यकुमार यादव पुरुषों के टी20I क्रिकेट के इतिहास में शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय बने. पिछला रिकॉर्ड के.एल. राहुल के नाम था जिन्होंने 27 अगस्त 2016 को लॉडरहिल (यूएसए) में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 110*(51) रन बनाए थे।

हाल ही में पलानीस्वामी को एआईएडीएमके के अंतरिम महासचिव के रूप में चुना गया.

न्यूज़ीलैंड ने किसी वनडे अंतर्राष्ट्रीय में चेज़ करते हुए 50वें ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे और न्यूज़ीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने 5 गेंदों में 24 रन जड़ दिए। किसी वनडे चेज़ का पिछला रिकॉर्ड इंग्लैंड व अफगानिस्तान (20 रन) के नाम था।

दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित बाघ ‘राजा’ की सोमवार को 25-वर्ष और 10-माह की उम्र में पश्चिम बंगाल में मौत हो गई।” ‘राजा’ काफी समय से जलदापारा के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा ने ‘राजा’ की अंतिम विदाई की तस्वीरें शेयर की हैं।

भारत की 94-वर्षीय भगवानी देवी डागर ने विश्व मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 1 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय ऐथलीट भगवानी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में 24.74 सेकेंड में दौड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने 2 कांस्य पदकों में से एक शॉट पुट (गोला फेंक) में हासिल किया।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में निर्माणाधीन नए संसद भवन की छत पर स्थापित किए गए 6.5-मीटर लंबे कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक के सिंह स्तंभ की अनुकृति) का सोमवार को अनावरण किया। कांस्य के इस राष्ट्रीय प्रतीक का वज़न 9,500-किलोग्राम है।

हाल ही में IISc बैंगलौर में शोधकर्ताओं ने “आर्यभट्ट-1” नामक एनालॉग चिपसेट का प्रोटोटाइप विकसित किया गया है

हाल ही में खारची उत्सव‘ त्रिपुरा में शुरू हुआ है

हाल ही में आर. के. गुप्ता को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है

हाल ही में आरबीआई (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक  पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है

देश-विदेश के Current Affairs July 2022, तथा Gk (सामान्य ज्ञान) से सम्बंधित प्रश्नों को आप यहाँ पढ़ सकते हैं. साथ ही आप परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

हाल ही में (OPEC) ऑर्गेनाईजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कन्ट्रीज के महासचिव “मोहम्मद सानुसी बार्किंडो” का निधन हो गया है.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए जारी की गई राज्य रैंकिंग सूचकांक में ओडिशा शीर्ष पर रहा

36वें राष्ट्रीय खेलों को आयोजन गुजरात में किया जाएगा

हाल ही में वर्ल्ड बैंक (World Bank) द्वारा “ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस 2021” जारी किया है.

हाल ही में रोहित शर्मा लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गये हैं.

हाल ही में 13 एक्सप्रेसवे बनाने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना है

16 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक भारत रंग महोत्सव 2022 के 22वें संस्करण का आयोजन दिल्ली में किया जायेगा.

15 जुलाई 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NIRF रैंकिंग 2022 जारी की। जिसमें 2021 की रैंकिंग में 11 श्रेणियों के लिए 6,000 कॉलेजों ने हिस्सा लिया।

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया.

भारत सरकार ने सीवर और सेप्टिक टैंक की मशीनीकृत सफाई के लिए योजना तैयार की है.

मुख्यमंत्री संस्थागत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हिमंत बिस्वा सरमा ने किया

घाना सरकार ने घातक मारबर्ग वायरस के पहले दो मामलों की पुष्टि की.

Current Affairs July 2022 Hindiexplore

Latest Current Affairs May 2022 | करंट अफेयर्स मई 2022 |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *