Vastu facts, वास्तु शास्त्र रोचक तथ्य, घर के वास्तु को ठीक कैसे करें, वास्तु दोष दूर कैसे करें, वास्तुशास्त्र, वास्तुकला, आफिस के वास्तु को कैसे ठीक करें, आदि वास्तुशास्त्र से जुड़े सभी रोचक जानकारी।
Vastu Tips and Facts (वास्तु शास्त्र के अनुसार)
Vastu Tips के अनुसार अपने घर कि खिड़कियों और शीशों को साफ रखें और सूरज की रोशनी को अपने घर में आने दें। जिससे घर में आने वाली नकारात्मकता दूर होती है।
Vastu Tips के अनुसार घर में कहीं पर भी मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिए अगर आपके घर में ऐसा है तो उन्हे तुरंत साफ करवा दे। वरना ये आपके जीवन में मानसिक तनाव पैदा कर सकते हैं।
Vastu Facts के अनुसार हमें अपने धन संबंधित वस्तुओं को उत्तर दिशा में रखना चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा कुबेर स्थान को दर्शाती है।
Vastu Tips के अनुसार हमें अपने घर में प्लास्टिक के फूल पौधों इत्यादि को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है इसके अलावा धन संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं।
अगर आपके घर के नल के को बंद करने के बाद भी उसमें से पानी टपकता है तो यह आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है। इस इस वास्तु दोष के कारण आपके घर में धन का अपव्यय अधिक होने लगता है। व्यर्थ में ही धन खर्च होता है। अगर आपके घर में ऐसी स्थिति है तो जल्द ही इस वास्तु दोष को ठीक करें और ऐसा करने के लिए आप अपने नल को सुधारें।

Vastu Tips के अनुसार बेडरूम में शीशे ( दर्पण ) नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम में कम जगह होने के कारण दर्पण लगाया जा सकता है, लेकिन शीशे को हमेशा ढककर रखना चाहिए। जब शीशे का इस्तेमाल करना हो तभी उसे खोलना चाहिए उसके बाद ढक देना चाहिए। बेड या शैय्या के सामने तो बिलकुल भी दर्पण नहीं लगन चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार छात्रों को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोने से छात्रों की पढ़ाई करने की इच्छा और भी मजबूत होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी दूषित होती है। अगर आप लगतार ऐसा कर रहे हैं तो आपको सोते समय नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सोते समय बुरे सपने भी आने लगते हैं। इसलिए अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आज ही अपनी ये आदत छोड़ दे और हमेशा एक निश्चित स्थान जैसे डाइनिंग टेबल पर या हो सके तो धरती पर बैठकर ही भोजन करें।
Vastu Tips के अनुसार अगर आप अपने घर की दक्षिण पूर्व दिशा में शौचालय का निर्माण करते हैं तो यह वास्तु दोष होता है। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की बर्बादी जैसे लक्षण और समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मछलियां पालन बहुत शुभ माना जाता है। मछलियां अपने मालिक के जीवन में सुख समृद्धि और खुशियां लाती हैं। घर में समृद्धि पाने के लिए अपने घर में फिश एक्वेरियम को उत्तर पूर्व की दिशा में रखें।

अपने घर पर जूते चप्पल इधर उधर ना रखें बल्कि इन्हें पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा की ओर सुव्यवस्थित करके रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह एक वास्तु दोष उत्पन्न करता है इससे आपके पैसों की बर्बादी हो सकती है।
Vastu Facts के अनुसार घर पर में लगा मनी प्लांट अगर सूखा हुआ है तो यह दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। अतः मनी प्लांट को नियमित पानी दे।
Vastu Tips के अनुसार कभी भी अंधेरे कमरे में नहीं सोना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर उस कमरे में नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती हैं और सोने में तकलीफ होती है। अगर आपको अपने कमरे की उत्तर दिशा की तरफ नीले रंग का बल्ब लगाते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा होता है और घर के सभी सदस्यों को नींद अच्छी आती है।
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा अपने घर में दीवार घड़ी को उत्तर दिशा या उत्तर पूर्व दिशा की ओर ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आपका समय बेहतर होने लगता है। कभी भी घड़ी को दक्षिण दिशा की तरफ नहीं लगाना चाहिए।
Vastu Tips : पक्षियों को खिलाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर आप अपने घर की बालकनी में या आंगन में एक घड़े में चिड़ियों को दाना और पानी रखते हैं तो यह आपके घर में सौभाग्य लाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गौरैया का आना बहुत ही शुभ माना जाता है। गौरैया के घर में आने से बिगड़ते काम बनने लगते हैं, घर में खुशहाली आती है। अतः अपने घर में किसी ऊंचे स्थान पर चिड़ियो के लिए एक छोटा घर ज़रूर बनाएं।
वास्तु के अनुसार हफ्ते में तीन बार नमक के पानी से पोछा लगन चाहिए इससे घर के नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इसके अलावा आप नमक पानी से नहा भी सकते हैं।
Vastu Facts के अनुसार घर मे उत्तर दिशा की दीवार पर हरियाली से भरी तश्वीर लगानी चाहिए और पूर्व दिशा की दीवार पर प्रकृति से जुड़ी तश्वीर लगाने से घर में धनवृद्धि होती है।
वास्तु शास्त्र में बैम्बू ट्री को बहुत ही भाग्यशाली बताया गया है। यह ऐसा पौधा है इसे वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा बताया गया है इसे आप अपने घर और ऑफिस दोनों जगह पर रख सकते हैं इससे आपके घर ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बनेगी और आप वैभवशाली बनेंगे।
Vastu Facts के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में वृद्धि होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में खुशियां लाना चाहते हैं तो आप अपने घर में धातु का कछुआ ले आएं। उस कछुए को आप घर की दक्षिण दिशा में स्थापित कर दें। माना जाता है कि घर में इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही हर शाम को इस पौधे के नीचे दीपक जलाकर रख देना चाहिए। इससे घर हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। दीपक जलाने के साथ इस मंत्र को बोलना चाहिए.
वृन्दायै तुलसी देव्यै, प्रियायै केशवस्य च,
कृष्ण भक्ति प्रदे देवी, सत्य वक्तै नमो नमः
वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके अलावा आप घर में अष्टगंध जला सकते हैं। उसके सुंगध सारी दिशा में फैलाने से सुख-शांति आती है।
Vastu Facts गृह-प्रवेश करते समय वास्तुशांति हवन, वास्तु जाप, कुलदेवी-देवताओं की पूजा, बड़ों को सम्मान, ब्राह्मणों एवं परिजनों को भोजन कराना चाहिए। घर पर ऐसा करने से घर में सुख,शांति व समृद्धि आती है।
घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाकर उनकी विधिवत पूजा करे । ऐसा करने से आर्थिक लाभ होने के साथ घर पर आने वाली विपत्तिया भी टल जाती है
Vastu Tips : वास्तु के अनुसार हफ्ते में एक बार या जब भी समय मिले तो किसी भी गौशाला में जाकर वहा गायो को चारा और धान खिलाये ऐसा करते रहने से आपके परिवार में ख़ुशी आयेगी व सभी को शारीरिक सुख मिलेगा।
