25 अप्रैल 2023 

15 महीने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किये गए भारतीय बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे। अजिंक्य रहाणे को बीसीसीआई द्वारा ₹3 करोड़ के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से पिछले महीने बाहर किया गया था।

ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसाग्रस्त सूडान क्षेत्र में फसे करीब 278 भारतीयों को वापस भारत लाने के लिए भारतीय युद्धपोत INS सुमेधा को सऊदी अरब के रवाना कर दिया गया है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच झड़प अभी भी जारी है।

अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर यूपी सरकार उमेश पाल हत्याकांड के ₹5 लाख के इनामी बदमाश गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने में सहायता मांगती है तो राज्य की पुलिस निश्चित रूप से सहायता करेगी।  

इंदौर के प्रसिद्ध मसाले "जीरावन" को फ्लाइट में हैंड बैग में ले जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। बताया जाता है कि जीरावन में मसाले व् तेल होते हैं जो फ्लाइट की सीट को ख़राब कर सकते हैं।  

अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज एवं 'एबीसी' ने अगले ऑस्कर अवार्ड्स समारोह की घोषणा कर दी है। यह अवार्ड्स समाहरोह अगले वर्ष 10 मार्च को आयोजित किया जायेगा। इसे दुनिया भर के 200 से अधिक क्षेत्रों में सीधे प्रसारित किया जायेगा। 

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स-2023 के लिए 'बधाई दो', 'द कश्मीर फाइल्स', 'भूल भुलैया 2' समेत 6 फिल्में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा हो गई है। 

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अमिताभ बच्चन (ऊंचाई), अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स) समेत 6 ऐक्टर जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), जान्हवी कपूर (मिली) समेत 5 ऐक्ट्रेस को नॉमिनेटेड किया गया हैं। 

ओडिशा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

चाणक्य नीति से जुड़े सूत्रों के बारे में जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

चाणक्य नीति