जुलाई  2023 

बारिश के बीच भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में चामी के पास यमुनोत्री राजमार्ग ब्लॉक हो गया। वहीं, चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भूस्खलन के चलते ब्लॉक हो गया है। 

रामपुर (यूपी) के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान को लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सज़ा सुनाई है।

मऊ ज़िले की घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि वह विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी छोड़कर सपा में आए थे। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 32 ज़िलों के 232 नगर निकायों में ₹1,528 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 

फर्ज़ी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर 25 से अधिक 5-स्टार व 7-स्टार होटलों से ठगी करने के आरोप में 22-वर्षीय बीसीए छात्र को ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा से एक दिन पहले शुक्रवार को दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर पीएम मोदी की तस्वीर दर्शाई गई। इमारत को तिरंगे से भी रोशन किया गया। 

पटना (बिहार) में शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च करने वाले 63 बीजेपी नेताओं व 7,000-8,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। 

वैशाली (बिहार) के चौसीमा गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक शख्स, उसकी पत्नी और मां की मौत हो गई जबकि 2 लोग झुलस गए। 

चीन में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। 

मराठी ऐक्टर-निर्देशक रविंद्र महाजनी शुक्रवार को पुणे स्थित अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। 

अधिक जानने के लिए के लिए नीचे  दिए गए लिंक पैर क्लिक करें। 

चाणक्य नीति से जुड़े सूत्रों के बारे में जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

चाणक्य नीति