Disney और Reliance Media के विलय की हुई घोषणा। जानिए इसके प्रमुख बिंदु।

reliance and disney merger
  • मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत आने वाली रिलायंस मीडिया कम्पनी ने मीडिया ऑपरेशन के लिए वाल्ट डिज्नी के साथ समझौता करार किया है।
  • इस विलय में मेजर स्टेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है जबकि 40 प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी डिज्नी के पास है।
  • जानकारी के अनुसार यह डील 70 हज़ार करोड़ रुपये की है।
  • इस डील में रिलायंस इंडस्ट्रीज, Viacom 18 और डिज्नी शामिल हैं। जिनकी क्रमशः हिस्सेदारी 16.34%, 46.82% और 36.84% है। बता दें की Viacom 18, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही सब्सिडरी कंपनी है। अतः सबसे ज्यादा स्टैक्स रिलायंस के पास ही होंगे।
  • इस विलय के बाद बनने वाली नयी कंपनी इकाई की चेयरपरसन मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी होंगी। इसके अलावा वाइस चेयरपर्सन उदय शंकर होंगे।
  • रिलायंस कंपनी ने ऑनलाइन OTT सेगमेंट में करीब 11500 करोड़ रुपये निवेश करने की सहमति जताई है।
  • इस विलय के होने के बाद जो नयी यूनिट बनेगी उसमें रिलायंस को डिज्नी के 30000 डिजिटल कंटेंट एसेट्स को भारत में डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार प्राप्त होंगे।

Souce : Hindustan News

homepage