दिल्ली 2023 : साक्षी हत्याकांड से जुड़ी पूरी जानकारी।

jpg 20230531 125525 0000 | hindiexplore

साक्षी हत्याकांड दिल्ली : दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई है। जहां एक नाबालिग युवती को एक सिर फिरे आशिक साहिल ने चाकू से 21 बार मारकर मार डाला। सिर्फ इतना ही नहीं उसने चाकुओं से वार करने के बाद उसपर पत्थर से भी वार किया। जिसके कारण युवती की मृत्यु हो गयी। हत्या की वारदात पास के ही CCTV में कैद हो गयी। जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

साक्षी हत्याकांड वारदात के समय किसी ने नहीं की मदद

CCTV में कैद हत्या की वारदात में यह साफ दिख रहा है कि जब आरोपी साहिल हत्या को अंजाम दे रहा था। तब आस पास के लोगों में से किसी ने उस युवती को बचाने की कोशिश नही की। वीडियो फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि वारदात के समय लोग वहां से ऐसे गुज़रते हुए नज़र आये। जैसे किसी को कुछ दिख ही नही रहा हो और मानों लोग यह सोच कर वहां से गुज़र रहे हों जैसे यह दिल्ली वासियों के लिए आम बात हो।

लव जिहाद का मामला सामने आया।

पुलिस ने आरोपी साहिल को पकड़ लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी साहिल मुस्लिम समुदाय से है। वह युवती को दिखाने के लिए हांथों में कलावा और रुद्राक्ष की माला पहनता था। आरोपी के पकड़े जाने पर उसने बताया कि कलावा पीर बाबा का है। रुद्राक्ष की माला वह हरिद्वार से लाया था। ऐसे में इस हत्याकांड को लव जिहाद के रूप में भी देखा जा रहा है। इसकी जांच को लव जिहाद के एंगल से भी जोड़ा जा रहा है।

लव ट्रायंगल का मामला भी सामने आया।

दिल्ली पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी पता चला है कि इस हत्याकांड में साहिल के साथ एक और शख्स का नाम सामने आ रहा है जिसका नाम है जबरू। बताया जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग में त्रिकोणी एंगल है। पुलिस ने इस बारे में जांच की जिसे पता चला है कि जिस जबरू नाम के व्यक्ति को इस हत्याकांड के बीच में लाया जा रहा है। असल में वह व्यक्ति युवती का प्रेमी जिसे आरोपी साहिल ने फसाया है। हालांकि इस विषय पर जांच चल रही है।

आरोपी के दोस्त भी वारदात में शामिल?

पुलिस की अनेक अन्य जांच में यह भी पता चला है के आरोपी साहिल ने इस हत्या की वारदात को अकेले ही नहीं अंजाम दिया बल्कि इसके कुछ और भी दोस्त इस हत्याकांड में शामिल थे। जो हत्याकांड के दौरान वहीं कुछ ही दूरी पर मौजूद थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद इस जानकारी को खंगाल रही है। अभी तक इस हत्याकांड में केवल आरोपी साहिल को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की और आगे की जांच में अगर यह पाया जाता है कि आरोपी के साथ और भी कुछ लोग शामिल है तो उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा।

आरोपी का साइको टेस्ट किया जाएगा।

आरोपी साहिल के पकड़े जाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद उसके साइको टेस्ट की मांग की जा रही थी। जिसे मंजूरी मिल गई है और आरोपी साहिल का टेस्ट करके यह जानकारी का खुलासा किया जाएगा कि हत्या के पीछे उस का क्या मकसद था। हत्याकांड से जुड़ी और भी अन्य जानकारी साइको टेस्ट के माध्यम से निकाली जाएगी।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान

प्रसिद्ध कथा वाचक एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस हत्याकांड के बारे में बयान जारी किया है। जिसमें वह कहते हुए यह नजर आ रहे हैं कि वह पहले से ही लव जिहाद के विषय पर लोगों को आगाह कर चुके हैं। उनका धर्म विशेष पर टिप्पणी करने का कोई मकसद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी धर्म से कोई आपत्ति नहीं है परंतु समाज में होने वाले ऐसे कुकृत्य करने वाले लोगों से कठोर आपत्ति है। साथ ही उन्होंने भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के बारे में भी लोगों से कहां है।

हत्या का हथियार हुआ बरामद

इस हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस चाकू से साहिल ने बहन की हत्या की थी। वह चाकू पुलिस को मिल चुका है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि यह चाकू उन्होंने कहाँ से बरामद किया है। लेकिन इस हत्याकांड में हत्या से जुड़ा हथियार का मिलना एक बड़ा सबूत हो सकता है। किसी भी हत्या में हत्या का शव और हथियार का मिलना एक बड़ी सफलता होती है।

आरोपी साहिल का सच आया सामने :

हाल ही में दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ चूका है, इन दिनों साक्षी और आरोपी साहिल
की इंस्टाग्राम चैट सामने आई है| इंस्टाग्राम के चैट से साफ देखा जा सकता है कि आरोपी साहिल और साक्षी की बात
5 अप्रलै को शुरू हुई थी, उसी के बाद दोनों में धीरे-धीरे लव अफेयर शुरू हुआ था |हम इंस्टाग्राम चैट में साफ
देख सकते हैं साक्षी ने पहले हाय लिखकर भेजा है फिर उसके बाद साहिल ने कैसे उसे अपने प्रेम जाल में
फंसाया |

कैसे शुरू हुई बातचीत :

5 अप्रैल को जब इंस्टाग्राम पर साक्षी ने आरोपी साहिल को “HI” लिखकर भेजा था। उसके बाद धीरे-धीरे बाते शुरू हो गई। आरोपी साहिल खान ने साक्षी को बहुत कम समय में अपने प्रेमजाल में फसा लिया। इसी इंस्टाग्राम से इस हत्याकांड में कुछ और नाम सामने आए है| साक्षी की सहेली नीतू जो साक्षी की सबसे अच्छी सहेली थी, इंस्टाग्राम चैट से साफ होता है की साक्षी अपनी सारी बाते नीतू को बताती थी। आरोपी साहिल के बारे में भी नीतू को जानकारी दी थी |

इंस्टाग्राम चैट के मुताबिक दिख रहा है कि नीतू ने साक्षी से पुछा है कि ” तू बात नही करेगी क्या ?” इस पर साक्षी ने ऑडियो रिकॉर्ड करके जवाब दिया कि “पापा ने घर में कमरे में बंद कर दिया है, और किसी से बात नही करने दे रहे हैं| फिर साक्षी कहती है “क्या करू भाग जाऊं ? इस प्रकार साक्षी साहिल खान के लिए अपने घर – परिवार तक को छोड़ने के लिए तैयार हो गई थी।

घर वालों की बात नहीं मानी

जब दिल्ली पुलिस ने साक्षी और साहिल के अफेयर के बारे में एफआईआर दर्ज कराई। साक्षी के घरवालों को पहले से थी जानकारी। इसके कारण घरवालों ने साक्षी को दबाव डाला और उसे समझाया भी। पिता ने कहा, “जब हम साक्षी को समझते थे तो वह गुस्सा होकर अपनी सहेली नीतू के घर चली जाती थी।” और पिता ने उसे बहुत समझाया की साहिल से बात ना करे, लेकिन साक्षी कभी पिता की बात नहीं सुनती थी।

instagram से होंगे और भी खुलासे

साक्षी के इंस्टाग्राम से अभी बहुत सारे खुलासे होने बाकी हैं। साक्षी के इंस्टाग्राम से जानकारी मिलने पर इस हत्याकांड पर अनेक खुलासे होंगे, तथा बहुत सारे राज और भी सामने आएंगे। अगर पुलिस साक्षी के मोबाइल और इंस्टाग्राम से मामले की जांच करेगी तो शायद मामला जल्दी समझ में आ जाए। तथा इंस्टाग्राम से बहुत सारी जानकारियाँ और राज खुल सकते हैं, काफी ऐसी चीजें भी सामने आएगी जो अभी तक न्यूज़ में नहीं आई हैं।

सोची समझी साजिश

साक्षी हत्याकांड को देखकर और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार के मामलों को लव जेहाद कहा जाता है। हाल की के समय में “लव जेहाद” बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। लव जेहाद में मुख्यतः किसी विशेष धर्म की लड़कियों को अपने प्रेम-जाल में फसाकर उसको निकाह के लिए राजी करना तथा उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन करवा देना। देश भर में आए दिनों लव जेहाद के नए मामले सामने आ रहे हैं। हिंदू धर्म के लड़कियों के खिलाफ विभिन्न धर्मीय युवकों की यह सोची-समझी साजिश है।

क्या है लव-जिहाद ?

लव जेहाद एक व्यापक शब्द है जो हिंदू धर्म की लड़कियों को उनके प्रेम जाल में फँसाकर और उनके धर्म के प्रति उकसाकर, मुस्लिम धर्म में परिवर्तित करवाना और उस हिंदू लड़की को निकाह सेलिए तयार करना, उसके बाद उसको धर्म परिवर्तित करने के लिए दबाव डालना। अगर वह लड़की धर्म परिवर्तित करने से इनकार करती है, तो उसको मारा-पीटा जाता है, अगर लड़की उनकी बात नहीं मानती तो उसको मार दिया जाता है। इस प्रकार जेहादी अपने धर्म के वर्चस्व को ऊँचा दिखाने के लिए इस प्रकार के दुष्कर्म, हत्याकांड की घटनाओं को अज्ञाम देते हैं।

क्या हत्याकांड को रोका जा सकता था?

जिस तरह साक्षी का सरेआम कत्ल हुआ पूरे देशभर के लिए शर्मसार कर देने वाला है। आप पुरे सीजीटीवी फुटेज को गौर से देखेंगे तो पाएंगे की जो लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे, उनमें से किसी ने भी साहस करके साहिल खान को रोकने और साक्षी को बचाने की कोशिश नहीं की। वह सभी लोग भी साक्षी के मर्डर के लिए जिम्मेदार हैं। लोगों का नैतिक कर्तव्य है कि अपनी बहन-बेटियों की रक्षा करें, लेकिन क्या किभी ने भी अपना कर्तव्य निभाया? लेकिन अगर कोई उस समय साहस दिखाता तो शायद आज साक्षी हमारे बीच होती। हमारे देश की सरकार और समाज चाहें तो भविष्य में इन दरिंदों से अपनी बहन-बेटियों को बचा सकते हैं।

सरकार को साहिल खान जैसे दरिंदों को फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि भविष्य में साहिल खान जैसे हैवान और पाखंडी ना हों। सरकार द्वारा इस तरह के जघन्य मामलों पर सख्त कानून बनाए तथा आरोपियो को जल्द से जल्दी सजा कठोर से कठोर सजा दिलाएं। हमारे समाज का कर्तव्य है कि हमारी बहन-बेटियों को इन अधर्मियों से बचाएं और अपने धर्म की शिक्षा दिलाएं। उनको हमारे पवित्र ग्रंथों श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण, महाभारत और उपनिषद की शिक्षा दिलाएं, ताकि उनको हमारे प्राचीन धर्म की शिक्षा और नैतिक शिक्षा मिल सके। हमारे समाज का काम उनकी अधर्मियों से रक्षा करना चाहिए और सभी बहन-बेटियों का ध्यान रखें।

इस हत्याकांड के विषय में दिल्ली पुलिस और भी जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है। वह आरोपी से जुड़े हुए हर एक व्यक्ति से उसके बारे में जानने का प्रयास कर रही है। अब देखना यह है कि साक्षी को उसके परिवारजनों को न्याय मिल पाता है या नहीं। इस हत्याकांड के बारे में और भी जानकारी के लिए हम से जुड़े रहे हैं। यह सभी जानकारी प्रमुख न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से दी जा रही है।

hindiexplore homepage