Smoking लोगों में एक फैशन की तरह बढ़ता चला जा रहा है। पुरुषों के साथ अब महिलायें भी धूम्रपान का सेवन करने लगीं है। वैसे धूम्रपान की आदत आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है ऐसा सभी जानते तो हैं लेकिन इसकी लत लोगों को धूम्रपान करने पर मजबूर कर देती है।
लोग इसे जल्दी छोड़ नहीं पाते हैं। धूम्रपान करने वाले लोगों में कई प्रकार के बदलाव हो जाते है। जिससे पता चलने लगता है कि वह अक्सर धूम्रपान करता है। आइये जानते है कैसे पहचाने उनको जो बहुत अधिक धूम्रपान करते हैं।
होंठों से पहचानें
जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं, उनके होंठों का रंग चेहरे के रंग से ज्यादा सांवला होता है या यूं कहें कि होंठों का रंग धीरे धीरे काले रंग के हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोग सिगरेट पीते समय फ़िल्टर का इस्तेमाल करते हैं, उनके साथ ऐसा नहीं होता है।
चेन स्मोकर्स ( जो लोग लगातार धूम्रपान करते हैं।) उनके साथ ऐसा अक्सर देखा गया है। ऐसे लोगों के होंठ बहुत सूखते हैं।
![Smoking (धूम्रपान) करने वाले लोगों की पहचान कैसे करें? 2 Dry lips by smoking .jpg](https://i0.wp.com/hindiexplore.com/wp-content/uploads/2021/01/face-2573217_6401466781295169407931.jpg?resize=640%2C426&ssl=1)
दांतों से पहचानें
जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं, या जो लोग काफी समय से धूम्रपान कर रहे हैं, उनके दांतों का रंग धीरे-धीरे पीला पड़ने लगता है। उनके मसूड़ों का रंग भी धीरे धीरे डार्क होने लगता है।
ये भी पढ़ें: [Indoor Air Purifier Plants] घर के अंदर के प्रदूषण को कम करने के लिए कौन से पौधे लगाए जाते है?
![Smoking (धूम्रपान) करने वाले लोगों की पहचान कैसे करें? 3 model 2381485 640675001460000456722 | hindiexplore](https://i0.wp.com/hindiexplore.com/wp-content/uploads/2021/01/model-2381485_640675001460000456722.jpg?resize=640%2C426&ssl=1)
आंखों से पहचानें
जो लोग अधिक धूम्रपान करते हैं उनकी आँखे लाल हो जाती है। बल्कि अक्सर उनकी आंखें लाल ही बनी रहती हैं। उन लोगों को अपनी आँखों मे अक्सर ऑय ड्रॉप्स डालना पड़ता है। धीरे धीरे उनकी आँखों के पास डार्क सर्कल भी बनने लगते हैं।
![Smoking (धूम्रपान) करने वाले लोगों की पहचान कैसे करें? 4 eye 743409 640 18717716931636181391 | hindiexplore](https://i0.wp.com/hindiexplore.com/wp-content/uploads/2021/01/eye-743409_640-18717716931636181391.jpg?resize=640%2C425&ssl=1)
गंध से पहचानें
धूम्रपान करने वाले लोगों से सिगरेट या तम्बाकू की गंध आती है। कुछ अन्य आदतें हैं जिनसे उन लोगों की पहचान की जा सकती है, जो बहुत अधिक धूम्रपान करते है।
1. धूम्रपान करने वाले लोगों के हांथों से गंध आती है।
2. धूम्रपान करने वाले लोगों के मुँह से दुर्गंध आती है।
![Smoking (धूम्रपान) करने वाले लोगों की पहचान कैसे करें? 5 mouth smell 39121241298325736192. | hindiexplore](https://i0.wp.com/hindiexplore.com/wp-content/uploads/2021/01/mouth-smell-39121241298325736192..jpg?resize=640%2C427&ssl=1)
3. उनके कपड़ों से भी धुंए की गंध आती है।
आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं धन्यवाद