23 अप्रैल 2023 

केंद्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंज़ूरी दे दी है। जिस मिशन अंतर्गत के अंतर्गत इंटरमीडिएट स्केल के क्वॉन्टम कंप्यूटर विकसित किए जाएंगे। 

जो एटॉमिक क्लॉक में उच्च संवेदनशीलता से लैस मैग्नेटोमीटर विकसित करने में मदद करेगा। 

जिसके लिए केंद्र ने वर्ष 2023-24 से वर्ष 2030-31 तक की अवधि के लिए 6003 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। इस निर्णय के बाद से भारत क्वॉन्टम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 7वां देश बन गया है। 

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान तथा विकास को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आर्थिक विकास करना हैं।  

सरकार के इस कदम से भारत उन छः देशों के साथ खड़ा हो गया है जो इस टेक्नोलॉजी की क्षमता रखते है। इनमें से अमेरिका, कनाडा, फ़्रांस, ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड,चीन देश शामिल हैं। 

देश में पिछले 24 घंटों में covid-19 के 12,591 नए केस दर्ज हुए जो बुधवार को रिपोर्ट हुए 10,542 मामलों के मुकाबले करीब 20% अधिक है। 

इस दौरान कोविड-19 से 29 लोगों की मौत दर्ज हुई व सक्रिय मामलों की संख्या 63,562 से बढ़कर 65,286 हो गई। वहीं, इस अवधि के दौरान 10,827 मरीज़ कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए। 

मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को संराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आईपीएल में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे चौथे क्रिकेटर बने। 

दुनिया के 10 सबसे धनवान शहरों की सूची के अनुसार 3.4 लाख मिलियनेयर के साथ न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे धनवान शहर है। इसके अलावा भारत का सबसे धनी शहर मुंबई है जहां 59,400 मिलियनेयर हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में एक दशक में पहली बार गुरुवार को ‘दुर्लभ’ हाइब्रिड सूर्यग्रहण दिखाई दिया। यह खगोलीय परिघटना पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों और पूर्वी तिमोर में आज दिख रही है। 

अर्थ स्काई वेबसाइट के मुताबिक, 21वीं सदी में दिखने वाले 224 सूर्यग्रहण में से केवल 7 हाइब्रिड होंगे और अब अगला हाइब्रिड सूर्यग्रहण 2031 में दिखाई देगा। 

गुरुवार को एप्पल के सीईओ टिम कुक ने साकेत (दिल्ली) के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में भारत के दूसरे एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया।  

एप्पल ने बताया, “दिल्ली स्टोर में 18 भारतीय राज्य के 70 रिटेल टीम सदस्य हैं जो कुल मिलाकर 15 से अधिक भाषाएं बोल सकते हैं।” हाल ही में इससे पहले भारत का पहला एप्पल स्टोर मुंबई में खोला गया था। 

जुलाई के अंतिम सप्ताह से वाराणसी (उ.प्र.) से पटना (बिहार) के बीच गंगा नदी में डबल स्टोरी क्रूज़ का संचालन का निर्णय लिया गया है।  

चाणक्य नीति से जुड़े सूत्रों के बारे में जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

चाणक्य नीति