ओलंपिक खेलों से जुड़े रोचक तथ्य। Interesting Facts about Olympic games.

Olympic games facts hindiexplore

ओलंपिक 2020 टोक्यो

ओलंपिक 2020 टोक्यो, जापान में आयोजित हुआ थाl इसकी शुरुआत 21 जुलाई 2021 से हुई थीl जबकि Opening Ceremony 23 जुलाई 2021 को हुई थीl इसका पहला मैच 24 जुलाई 2021 को खेला गया थाl 8 अगस्त 2021 को इसका समापन हुआ थाl

ओलंपिक 2020 टोक्यो का पहला मैच बास्केटबॉल का था l जिसे ROC (Russian Olympic Committee) और जापान के बीच खेला गया थाl जिसमें रूस की टीम विजेता बनी थीl

ओलंपिक 2020 टोक्यो में कुल 1080 पदक दिए गए. कुल ६३ देशों ने स्वर्ण पदक जीतेl

टोक्यो ओलंपिक 2020 में दिए जाने वाले सभी पदक रिसायकल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस द्वारा बनाये गए हैंl सन 2017 से दो सालों तक जापान के लोगों द्वारा दान में दिए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जमा करके उनमें से निकली धातुओं से पदक बनाये गए थेl पुरस्कार में दिया जाने वाला स्वर्ण पदक पूरी तरह सोने का नहीं होता है बल्कि वह पदक चांदी का होता है उस पर 6 ग्राम सोने की परत चढ़ाई जाती हैl

ओलंपिक 2020 टोक्यो में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक (जेवेलिन थ्रो) में भारत को स्वर्ण पदक दिलायाl इस पर भारत सरकार ने 7 अगस्त को जेवेलिन थ्रो दिवस के नाम से मनाया जायेगा ऐसी घोषणा की.

वंदना कटारिया (फॉरवर्ड ) 29 वर्ष की उम्र में भारतीय हॉकी टीम की पहली महिला खिलाडी बनीं जिन्होंने ओलंपिक इतिहास का पहला हट्रिक गोल मारा l

Vandana katariya olympic games facts
Vandana katariya

ओलंपिक 2020 टोक्यो में भारत के लिए सबसे पहला पदक भारोत्तोलन(Weight lifting) में मीराबाई चानू ने प्राप्त किया था। उन्होंनेे 49 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीता। पदक जीतने के बाद दुनिया की एक बड़ी फ़ूड कंपनी Dominos ने मीराबाई चानू को आजीवन मुुफ्त पिज़्ज़ा देने की पेेेशकश की।

एक ही ओलंपिक खेलों के आयोजन में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं ऑस्ट्रेलिया की तैराक Emma MacKeon. इन्होंने 4 स्वर्ण 3 कांस्य पदक जीते।

यह भी पढें: देश और दुनिया से जुड़े कुछ अनोखे रोचक तथ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *