लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य | Boys Psychology Facts in hindi

लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य

लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य, लड़कों के बारे में रोचक जानकारी, लड़कों से जुडी मनोवैज्ञानिक बातें, लड़कों का मनोविज्ञान, Boys Psychology Facts, psychology facts about boys, लड़कों की मानसिकता, लड़को का मनोविज्ञान, comment for boys,

लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य

आज हम आपको लड़कों से जुडी कुछ रोचक और मज़ेदार मानसिक तथ्य बताएँगे जिनके बारे में आप जानकर चकित रह जायेंगे। आज से पहले आपने कभी इन तथ्यों के बारे में सुना ही नहीं होगा। तो आइये जानते हैं।

लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य

भावनात्मक मज़बूती

लड़कियों की अपेक्षा लड़के कम भावनात्मक होते है। लड़कों का दिल लड़कियों के मुकाबले काफी मज़बूत होता है। वे भावनात्मक रूप से बहुत मज़बूत होते हैं। जहाँ लड़कियां छोटी छोटी बातों पर रोने लगती हैं वहीँ लड़को को इतनी जल्दी रोना नहीं आता है। लड़के तभी भावुक होते हैं जब उनको कोई गहरी भावनात्मक चोट लगती है। जैसे : अगर कोई लड़का किसी से काफी समय से सच्चा प्यार करता है और वह लड़की भी उससे प्यार करती है। अचानक काफी समय बाद वो लड़की उससे कह दे कि वह उससे रिस्ता ख़त्म करना चाहती है। तब तक लड़के को उस लड़की से काफी लगाव हो चूका होता है। ऐसे में लड़का उस लड़की को मनाने की बहुत कोशिश करता है। लेकिन फिर भी अगर लड़की नहीं मानती है तो लड़का काफी भावनात्मक रूप से टूट जाता है।

जल्द हार न मानना

लड़के जल्दी हार नहीं मानते हैं। अगर किसी बात को ठान लिया तो उसे कर के ही दम लेते हैं। ऐसा लड़कियों में भी होता है लेकिन वे जल्द ही हार मान जाती हैं। वैसे कुछ लड़कियां भी ऐसी होती हैं। लड़कों को अपने जीवन में शुरुआत से सिखाया जाता है कि मज़बूत बनो और अपनी समस्याओं से स्वयं लड़ो। इसी कारण उनके अंदर जल्द हार न मानने की आदत होती है। काफी लड़कों में देखा जाता है कि वे काफी सालों से किसी लक्ष्य को पाने का प्रयास करते रहते हैं लेकिन बार बार असफल होने के बाद भी वे हार नहीं मानते हैं। आखिर में वे उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं।

सेवाप्रिय भावना

कुछ लड़कों में दूसरों के लिए सेवा की भावना बहुत अधिक होती है। वे दूसरों के लिए जितना अधिक कर सकते हैं उतना करने का प्रयास करते हैं। लड़के अपने आप को इतना सक्षम बनाने का प्रयास करते हैं कि उनसे लोगों का भला हो सके। अक्सर देखा जाता है की समाज में होने वाले सामाजिक कार्यों, त्योहारों और धार्मिक उत्सवों में लड़के बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। घर का बेटा अपने माँ और पिता की देखरेख में अपना पूरा जीवन लगा देता है। लेकिन आज के समय में ऐसा कम ही देखा जाता है। जहाँ कुछ बेटे अपने माँ बाप को भगवान् की तरह पूजते हैं और उनकी जीवन भर सेवा करते हैं। वही कुछ ऐसे भी लड़के हैं जो माँ बाप के बूढ़े होने पर उनको अपने से अलग कर देते है।

नशे की लत

आज समाज के लगभग 90 प्रतिशत लड़के नशे के आदी हो चुके हैं। नशा समाज में एक तरह से फैशन सा बन चुका है। अगर लड़का न भी चाहे तो भी उसके मित्र उसे नशा करने के लिए कहते हैं। कुछ तो अपने आप को संभाल लेते हैं लेकिन कुछ लड़के इस आदत को कुछ दिनों की संगत में अपना लेते हैं।

मजाकिया स्वाभाव

मनोविज्ञान के अनुसार ज्यादातर लड़के मजाकिया स्वाभाव के होते हैं। उनका सेन्स ऑफ़ ह्यूमर बहुत तेज़ होता है। जिसके कारण लड़के काफी चर्चा में होते है। लेकिन कुछ लड़के काफी शर्मीले भी होते हैं। जो किसी से बात करने में भी हिचकिचाते हैं। जो लड़के मजाकिया स्वभाव के होते हैं वे लड़कियों को काफी आकर्षित करते हैं। जो लड़के मजाकिया स्वभाव के होते हैं उनका दिमाग बाकी लड़कों से तेज़ होता है।

लड़के सुंदरता को महत्व देते हैं

अक्सर देखा जाता है कि लड़के हमेशा सुंदरता को महत्व देते हैं। सुंदर लड़की को देखकर जल्द आकर्षित होते हैं। वे हमेशा अपनी सुंदर गर्लफ्रैंड बनाना चाहते हैं। कभी कभी तो वे अपनी एक्स गर्लफ्रैंड को चिढाने के लिए भी उससे सुंदर गर्लफ्रैंड बानाते हैं।

लड़के ज्यादा समय के लिए किसी लड़की से रिश्ते में नही जुड़ पाते हैं। क्योंकि उनकी मनोवैज्ञानिक सोच ही कुछ ऐसी होती है। वे किसी एक लड़की के साथ तब ही जुड़ पाते हैं। जिसे वे बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।

दृढ़ निश्चयी स्वभाव

कुछ लड़के भी अपने जीवन में सबसे पहले अपने कैरियर को महत्व देते हैं। ऐसे लड़के शर्मीले भी होते हैं। जिनको अपने जीवन में किसी प्रकार का दखल नही चाहिए होता है। वे जब तक सफल नही हो जाते तब तक किसी से रिश्ता नही जोड़ते हैं।

ज़िद्दी स्वभाव

लड़के ज़िद्दी भी होते हैं। अब यहां ज़िद्दी होने का दो मतलब है। एक तो जब वे बचपन में किसी चीज़ को पाने की चाह रख लेटव हैं तो फिर उनको वो चीज़ चाहिए ही होती है। दुसरा अगर किसी लड़के ने किसी लक्ष्य को पाने की सोच ली तो उसे पाकर ही दम लेता है।

Psychology Facts in hindi | मनोविज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य।

किसी को याद करने के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य

Hindi explore home page 2 | hindiexplore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *