Skip to content

Recent Posts

  • घर पर खाली बैठने से अच्छा है शुरू करो ये व्यवसाय और कमाओ लाखो रुपये महीना। 2024
  • हर घर में है इसकी ज़रुरत अभी शुरू करें यह बिज़नेस। होगी लाखों की कमाई।
  • Food Startup Ideas 2023 : शुरू करिए ये नया फ़ूड स्टार्टअप और कमाये लाखों रुपये महीना।
  • Top 5 Rental Business Ideas for Women in 2024.
  • स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम 2023 क्या है? कैसे मिलेगा इसका फायदा?  

Most Used Categories

  • Trending (81)
  • Lifestyle (29)
  • Explore (28)
  • Amazing facts (26)
  • Current Affairs (21)
  • Business/Finance (17)
  • Technology (14)
  • News (11)
  • Stories (10)
  • Business Ideas (9)
Skip to content
  • About Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Policy Privacy
  • Terms of Use
  • Web Stories
admin@hindiexplore.com
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Youtube
Subscribe
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Youtube
hindiexplore logo

Hindi Explore

Subscribe
  • Trending
  • Business/Finance
  • Business Ideas
  • Startups
  • Web Stories
  • Home
  • Amazing facts
  • Top 10+ Madhya Pradesh Facts in hindi : मध्य प्रदेश से जुडी रोचक जानकारियाँ.
MP FACTS

Top 10+ Madhya Pradesh Facts in hindi : मध्य प्रदेश से जुडी रोचक जानकारियाँ.

Shyam SunderJanuary 20, 2023February 15, 2023

Madhya Pradesh Facts in hindi, MP Facts in hindi, मध्य प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य, म.प्र. रोचक तथ्य, मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े रोचक तथ्य, मध्य प्रदेश के शहरों से जुड़े रोचक तथ्य, मध्य प्रदेश में घुमने के मुख्य स्थल, मध्य प्रदेश से जुडी सभी रोचक जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें.

Contents Explore show
मध्य प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य : Madhya Pradesh Facts in Hindi
मध्य प्रदेश के प्रतीक चिन्ह :
मध्य
प्रदेश में क्या प्रसिद्ध है ? :

मध्य प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य : Madhya Pradesh Facts in Hindi

मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 में हुई थी।

भारत के मध्य में स्थित होने के कारण इस प्रदेश को मध्य प्रदेश के नाम से जाना गया।

मध्य प्रदेश को मध्य भारत, हृदय प्रदेश, लघु भारत, सोया राज्य, सोयाबीन स्टेट, टाइगर स्टेट एवं भारत का दिल भी कहा जाता है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। भारत की स्वतंत्रता से पहले इसकी राजधानी नागपुर थी। भोपाल में ही मध्य प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा उत्पाद केंद्र स्थापित किया गया था।

मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, पं.रवि शंकर शुक्ल थे, और पहली राज्यपाल, डॉ॰ पट्टाभी सीतारमय्या थी, तथा प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कुंजीलाल दुबे थे। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी हैं।

मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री उमा भारती थी। 

मध्य प्रदेश की प्रथम महिला न्यायाधीश सरोजनी सक्सेना थी। 

मध्य प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल थी।  

मध्य प्रदेश की प्रथम महिला विपक्ष नेता जमुना देवी थी।

मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच थीं।

मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंघा, राजकीय पक्षी दूधराज पक्षी है जिसे सुल्ताना बुलबुल के नाम से भी जाना जाता है।, राजकीय फूल सफ़ेद लिली और राजकीय वृक्ष बरगद है।

मध्य प्रदेश सोयाबीन, चना, उड़द, तुअर, मसूर, अलसी के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है एवं मक्का, तिल, रामतिल, मूंग के उत्पादन में द्वितीय स्थान तथा गेहूं, ज्‍वार, जौ के उत्पादन में देश में तृतीय स्थान पर है।

1 अक्टूबर साल 2018 को टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील को मध्य प्रदेश का 52वां जिला घोषित किया गया था। निवाड़ी जिले के ओरछा में रामायण कला संग्रहालय बना हुआ है।

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है।

Madhya Pradesh Facts in hindi

मध्य प्रदेश के प्रतीक चिन्ह :

मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद है।

मध्य प्रदेश का राजकीय फूल सफ़ेद लिली है।

मध्य प्रदेश का राजकीय जानवर बारहसिंघा है।

मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज पक्षी (सुल्ताना बुलबुल )है।

मध्य

प्रदेश में क्या प्रसिद्ध है ? :

मध्य प्रदेश भारतीय संस्कृतियों की धरोहरों से भरा हुआ है। यहाँ प्राचीन गुफाओं से लेकर प्राचीन मंदिर, झरने आदि बहुत कुछ है।

उज्जैन (म.प्र.) में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भारत का एकमात्र दक्षिण मुखी शिवलिंग है। जो क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। कहा जाता है कि महाकाल की इस नगरी में किसी भी राजा को रात रुकने की इज़ाज़त नहीं होती है। महाकालेश्वर मंदिर के बाहर बहुत ही भव्य महाकाल लोक प्रांगन का निर्माण किया गया है। जो यहाँ का प्रमुख दार्शनिक स्थल है।

मध्य प्रदेश में खजुराहो मंदिर पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस मन्दिर को कामसूत्र मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर शिव जी को समर्पित है। खजुराहो यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया जाने वाला मध्य प्रदेश का प्रथम स्थल है।

मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित किला बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ किले के पास राम जी का मंदिर बना हुआ है जहाँ भगवान् श्री राम जी को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहाँ जब आरती होती है तो सबसे पहले एक सिपाही आकर अपनी बन्दूक से सलामी देता है।

ramraja mandir | hindiexplore

दक्षिण विजय के समय 1344 ईसवी में धार के किले का निर्माण मोहम्मद बिन तुगलक ने करवाया था। इस किले में खरबूजा महल भी स्थित है।

मध्य प्रदेश की भीमबेटका की 600 गुफाएं भारत की सबसे प्राचीनतम गुफाओं का संग्रह है।

मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के पास एवं नर्मदा नदी पर इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर में, हनुवंतिया नाम का एक द्वीप है। हर साल, इसी हनुवंतिया द्वीप पर भारत का एकमात्र और सबसे बड़ा वाटर कार्निवल, जल महोत्सव आयोजित किया जाता है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सांची का स्तूप स्थित है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था एवं तोरण द्वार का निर्माण पुष्यमित्र शुंग द्वारा किया गया। सांची स्तूप को 1989 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया।

 मध्य प्रदेश के सतना जिले की त्रिकुटा पहाड़ी पर प्रसिद्ध मैहर माता का मंदिर स्थित है। जोकि पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ दूर दूर से लोग माता रानी के दर्शन करने आते हैं।

11वीं शताब्दी में प्रतिहार नरेश कीर्ति पाल ने चंदेरी के किले का निर्माण कराया था। इस किले में जौहर कुंड, हवा महल, नौखंडा महल प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं।

ग्वालियर किले का तेली का मंदिर द्राविड शैली में बनाया गया है जोकि उत्तर भारत में द्राविड शैली में बना एकमात्र मंदिर है। किले का निर्माण महाराजा सूरज सेन ने करवाया था। इसे किलों का मणि तथा भारत का जिब्राल्टर भी कहा जाता है। ग्वालियर के किले में चतुर्भुज मंदिर, गूजरी महल, सास बहू का मंदिर, मान मंदिर, विष्णु मंदिर आदि प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल हैं।

ये भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश से जुडी रोचक जानकारियाँ.

Free Laptop Yojna UP 2021 क्या है ? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Hindiexplore home
Madhya Pradesh Facts, MP facts in hindi, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के रोचक तथ्य

Post navigation

Previous: प्रसिद्ध राम कथा वाचक नाम लिस्ट | Ram katha vachak Name list
Next: लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य | Boys Psychology Facts in hindi

Related Posts

भद्राक्ष क्या होता है

भद्राक्ष क्या होता है? रुद्राक्ष और भद्राक्ष में अंतर क्या है?

April 5, 2023April 20, 2023 Shyam Sunder
असली रुद्राक्ष रोचक तथ्य

असली रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ? इससे जुडी महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारियां।

March 1, 2023March 23, 2023 Shyam Sunder
लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य

लड़कों के बारे में मनोवैज्ञानिक तथ्य | Boys Psychology Facts in hindi

January 30, 2023February 13, 2023 Shyam Sunder

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घर पर खाली बैठने से अच्छा है शुरू करो ये व्यवसाय और कमाओ लाखो रुपये महीना। 2024
  • हर घर में है इसकी ज़रुरत अभी शुरू करें यह बिज़नेस। होगी लाखों की कमाई।
  • Food Startup Ideas 2023 : शुरू करिए ये नया फ़ूड स्टार्टअप और कमाये लाखों रुपये महीना।
  • Top 5 Rental Business Ideas for Women in 2024.
  • स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम 2023 क्या है? कैसे मिलेगा इसका फायदा?  
  • Daily Current Affairs in Hindi October 2023 | करंट अफेयर्स अक्टूबर 2023 प्रश्नावली सूची।
  • श्री प्रेमानंद जी के प्रवचन, कथायें एवं प्रश्नों के उत्तर 2023
  • संतान प्राप्ति के उपाय | संतान प्राप्ति के उपाय प्रदीप मिश्रा। 2023
  • प्रदीप मिश्रा के बेलपत्र के उपाय | शिवपुराण के उपाय एवं विधि, नियम क्या हैं | 2023
  • Ideas ai website in Hindi | बिज़नेस आइडिया एआई वेबसाइट 2023।

Categories

Get new posts by email:
Powered by follow.it

Facebook Page

  • घर पर खाली बैठने से अच्छा है शुरू करो ये व्यवसाय और कमाओ लाखो रुपये महीना। 2024
  • हर घर में है इसकी ज़रुरत अभी शुरू करें यह बिज़नेस। होगी लाखों की कमाई।
  • Food Startup Ideas 2023 : शुरू करिए ये नया फ़ूड स्टार्टअप और कमाये लाखों रुपये महीना।
  • Top 5 Rental Business Ideas for Women in 2024.
  • स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम 2023 क्या है? कैसे मिलेगा इसका फायदा?  
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Youtube
Copyright @hindiexplore All Rights Reserved | Theme: BlockWP by Candid Themes.