Uttar Pradesh Facts in hindi, उत्तर प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य, gk facts about uttar pradesh, उ.प्र. रोचक तथ्य, facts about uttar pradesh in hindi, facts about up in hindi, उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े रोचक तथ्य, उत्तर प्रदेश के शहरों से जुड़े रोचक तथ्य, उत्तर प्रदेश में घुमने के मुख्य स्थल, उत्तर प्रदेश से जुडी सभी रोचक जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें.
उत्तर प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य : Uttar Pradesh Facts in hindi
उत्तर प्रदेश भारत देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है. यहाँ की जनसँख्या करीब 20 करोड़ हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। और उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर को माना जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना 24 जनवरी 1950 में हुई थी। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर लोग हिंदी भाषा बोलते हैं।
वैदिक काल में उत्तर प्रदेश को ब्रम्हऋषि प्रदेश कहा जाता था।
उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, स्व. गोविन्द बलभ पंत थे, और पहली राज्यपाल, सरोजिनी नायडू थी । वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी हैं।
![Top 10+ Uttar Pradesh Facts in hindi : उत्तर प्रदेश से जुडी रोचक जानकारियाँ. 2 UP First CM | hindiexplore](https://i0.wp.com/hindiexplore.com/wp-content/uploads/2023/01/UP-First-CM.jpg?resize=640%2C328&ssl=1)
उत्तर प्रदेश का सबसे ऊँचा पहाड़ शिवालिक पहाड़ है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित ताजमहल दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक है।
दुनिया का सबसे बड़ा मेला यानी की कुम्भ मेला जो की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगता है. यह मेला इतने बड़े स्थल में होता है की इस मेले के पुरे प्रांगण को अन्तरिक्ष से देखा जा सकता है. इस मेले में देश के ही नहीं विदेशी पर्यटक भी आते हैं.
दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल जोकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में है जिसका नाम सिटी मान्टेसरी स्कूल है. आपको सुनकर हैरानी होगी की इस स्कूल में 45000 बच्चे पढ़ते हैं.
दुनिया का सबसे पुराना शहर जिसे काशी के नाम से जाना जाता था. अब इसे वाराणसी के नाम से जाना जाता है यह शहर उत्तर प्रदेश में है. ऐसा कहा जाता है की यह शहर ३००० साल पुराना है। वर्तमान में काशी को भारत की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है।
प्राचीन काल में उत्तर प्रदेश का क्षेत्र मध्य देश के नाम से जाना जाता था। इस प्रदेश को परम पवित्र माना गया है क्योंकि यह प्रदेश में रामायण और महाभारत काल के महापुरुषों का निवास स्थान रहा है। सन 1937 में इसका संक्षिप्त नाम संयुक्त प्रांत रखा गया।
उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंघा, राजकीय पक्षी सारस, राजकीय फूल पलाश और राजकीय वृक्ष अशोक है। उत्तर प्रदेश का राज्य दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है।
उत्तर प्रदेश को भारत की राजनीति का केंद्र माना जाता है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकसभा और राज्यसभा सीटें हैं। अभी तक भारत को उत्तर प्रदेश से कई प्रधानमंत्री मिल चुके हैं। जिनके नाम हैं : पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, वीपी सिंह, अटल बिहारी बाजपेई हैं
उत्तर प्रदेश से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा और अंतर्राष्ट्रीय देश नेपाल है।
9 नवंबर सन 2000 को उत्तर प्रदेश से कटकर एक नया राज्य उत्तराखंड बनाया गया था।
उत्तर प्रदेश गेहूं, ज्वार, मक्का, आलू का सबसे बड़ा उत्पादक है।
भारत में मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार होली जिसे पूरे देश में सिर्फ 1 दिन के लिए मनाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश के 1 जिले कानपुर में यह पूरे 1 हफ्ते के लिए मनाया जाता है। होली के दिन से एक हफ्ते बाद यहां गंगा मेला के रूप में इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस दिन से होली के त्यौहार का समापन किया जाता है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से 40 किलोमीटर की दूरी पर बाराबंकी नामक शहर में पारिजात वृक्ष है। ऐसी मान्यता है यह पारिजात वृक्ष स्वर्ग से धरती पर लाया गया था। अर्जुन की माता कुंती इसी वृक्ष के फूलों से भगवान की पूजा करती थी। पारिजात वृक्ष भारत में कुछ ही जगहों पर है। यह वृक्ष इतना विशाल है कि देखने में इंद्र के ऐरावत हाथी जैसा दिखाई पड़ता है।
उत्तर प्रदेश का कन्नौज शहर इत्र के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इस शहर में फसलों से ज्यादा फूलों की पैदावार होती है। कन्नौज का इत्र पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले को भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा कहा जाता है।
उत्तर प्रदेश में ही मगध, नन्द, मौर्या, और मुग़ल जैसे कई सारे राज घराने, हुए थे। जिन्होंने भारत को एक सशक्त देश बनाया है।
आज़ादी की पहली लड़ाई, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से शुरू हुई थी , जिस लड़ाई में मंगल पांडे शहीद हुई थी। उनको फांसी दी गयी थी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी पहले इलाहाबाद हुआ करती थी। 1920 में लखनऊ को इसकी राजधानी बनाया गया था। अब इलाहाबाद को प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।
अंग्रेज़ों ने उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत (United Province) नाम दिया था।
मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीया, और गोविन्द बलभ पंत, यहाँ के कुछ प्रमुख राजनेता थे।
9 नवम्बर, 2000 में, उत्तर प्रदेश से विभाजित करके , उत्तराखंड नाम का नया राज्य बनाया गया था।
उत्तर प्रदेश के प्रतीक चिन्ह :
उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक का वृक्ष है।
उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल पलाश है।
उत्तर प्रदेश का राजकीय जानवर दलदल हिरण है।
उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस (क्रेन) है।
उत्तर प्रदेश में क्या प्रसिद्ध है ? :
उत्तर प्रदेश के आगरा में पेठा विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ पेठों की अलग अलग किस्में बनायीं जाती हैं। मथुरा में पेड़े बहुत प्रसिद्ध है। उरई के गुलाब जामुन बहुत प्रसिद्ध हैं। बनारस का पान बहुत प्रसिद्ध है।
उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद के कांच का सामान बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ की चूड़ियां भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद की जाती हैं।
उत्तर प्रदेश का अलीगढ जिला तालों के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा की होली पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। होली उत्सव में सबसे प्रसिद्ध बरसाना की लठ्ठमार होली है। इस उत्सव के समय देश विदेश के पर्यटक यहाँ आते हैं। लठ्ठमार होली के दिन यहाँ की स्थानीय महिलाएं लाठी लेकर निकलती हैं और पुरुषों को पीटती हैं। यह यहाँ का एक खेल होता है।
![Top 10+ Uttar Pradesh Facts in hindi : उत्तर प्रदेश से जुडी रोचक जानकारियाँ. 3 Barsana | hindiexplore](https://i0.wp.com/hindiexplore.com/wp-content/uploads/2023/01/Barsana.jpeg?resize=640%2C360&ssl=1)
ये भी पढ़ें
UP Cabinet 2022 : उत्तर प्रदेश राज्य सरकार मंत्रिमंडल सूची 2022
Free Laptop Yojna UP 2021 क्या है ? ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
![Top 10+ Uttar Pradesh Facts in hindi : उत्तर प्रदेश से जुडी रोचक जानकारियाँ. 4 Hindiexplore home](https://i0.wp.com/hindiexplore.com/wp-content/uploads/2022/06/image_editor_output_image-1214044471-1655811175894.jpg?resize=640%2C88&ssl=1)