Kartik Aryan Biography in hindi | कार्तिक आर्यन की जीवनी और 10+ रोचक बातें.

Kartik Aryan Biography and facts in_hindi

Kartik Aryan Biography in hindi, Kartik Aryan Facts, कार्तिक आर्यन कौन है, कार्तिक आर्यन से जुडी रोचक बातें, Interesting facts about kartik aryan, कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय, कार्तिक आर्यन बायोग्राफी, कार्तिक आर्यन की आने वाली फ़िल्में, कार्तिक आर्यन की आयु, परिवार, कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति. Kartik Aryan Biography and Upcoming Movie in Hindi, Age, Family, Brother, Girlfriend, GF, Net worth,

आज भारतीय फिल्मों की दुनिया में कार्तिक आर्यन एक जाना माना नाम बन चूका है। कार्तिक आर्यन की गिनती भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर कलाकारों में होती है। अपने टैलेंट के दम पर अपना नाम बनाने वाले कार्तिक की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। खास करके महिलाओं के बीच वे काफी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कार्तिक आर्यन के बारे में उनके जीवन से जुड़ी सभी बातें और उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Kartik Aryan Biography in hindi
Contents Explore show

कार्तिक आर्यन का संक्षिप्त जीवन परिचय

नाम ( Name )कार्तिक आर्यन
पूरा नाम ( Full name ) कार्तिक तिवारी
निक नेम (Nick Name)गुड्डू, कोकी
जन्मदिन ( Birthday )22 नवम्बर 1990
जन्म स्थान ( Birth Place )ग्वालियर, मध्य प्रदेश
गृह नगर (hometown)ग्वालियर, मध्य प्रदेश
नागरिकता ( Citizenship )भारतीय
धर्म (Religion)हिन्दू
जति ( Caste )ब्राह्मण
उम्र ( Age )30 वर्ष
राशि ( Zodiac )वृश्चिक (Scorpio)
शैक्षिक योग्यता ( Educational )बायोलॉजी में बी . टेक
स्कूल का नाम किड्स स्कूल , ग्वालियर, सेंट पॉल स्कूल , ग्वालियर
कॉलेज का नामडी. वाई. पाटिल कॉलेज मुंबई
लम्बाई ( Height )6’0″ (छः फीट)
वजन ( Weight )78 किलोग्राम लगभग
कमर का माप ( Waist Size )32 इंच
छाती का माप ( Chest Size )40 इंच
बाइसेप्स ( Biceps Size )16 इंच
आँखों का रंग ( Eye Color )काला
बालो का रंग ( Hair Color )हल्के भूरे रंग के
पेशा ( Occupation )अभिनेता
पहली फिल्म ( Debut )प्यार का पंचनामा (2011)
वैवाहिक स्थिति Marital Statusअविवाहित (Unmarried)
कुल संपत्ति ( Net Worth )41 करोड़ रुपये (2022)

कार्तिक आर्यन का जन्म और परिवार:

कार्तिक आर्यन का जन्म एक 22 नवंबर 1988 को ग्वालियर मध्य प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। कार्तिक का परिवार का भी पढ़ा लिखा हुआ था जिसके चलते कार्तिक भी पढ़ाई में काफी तेज थे। कार्तिक के परिवार में उनके माता-पिता और उनकी एक बहन भी है। आपको बता दें कि कार्तिक के पिता श्री मनीष तिवारी जी और माताजी श्रीमती माला तिवारी जी जोकि पेशे से दोनों ही डॉक्टर हैं।

Kartik Aryan Family | hindiexplore
कार्तिक आर्यन का परिवार

इनके अलावा कार्तिक की एक छोटी बहन भी है उनका नाम कृतिका तिवारी जी हैं। कृतिका भी एक डॉक्टर है। कार्तिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी बहन को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। जब वे किसी मुश्किल में होते हैं तो सबसे पहले वे अपनी बहन को ही कॉल करते हैं।

कार्तिक आर्यन की शिक्षा :

कार्तिक का परिवार काफी पढ़ा लिखा है। जिसके चलते कार्तिक भी काफी पढ़ने में तेज रहे। उनके माता-पिता और बहन तीनों ही डॉक्टर हैं। कार्तिक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से की हैं। पढ़ाई करने के बाद मैं मुंबई आ गए और वहां पर उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग डी वाई पाटिल कॉलेज से पूरी की। उन्होंने बायोलॉजी से बीटेक किया हुआ है। पढ़ाई के साथ-साथ वे मॉडलिंग भी करते थे।

कार्तिक आर्यन का फ़िल्मी करियर:

Kartik Aryan Biography in hindi

कार्तिक आर्यन की फ़िल्में

फिल्म का नामरिलीज़ डेट
भूल भुलैया 2 20 मई 2022
धमाका19 नवंबर 2021
लव आज कल 2 14 फरवरी 2020
पति अपत्नी और वो 6 दिसंबर 2019
लुका छुपी 1 मार्च 2019
सोनू के टीटू की स्वीटी 23 फरवरी 2018
गेस्ट इन लन्दन 17 जुलाई 2017
प्यार का पंचनामा 2 16 अक्टूबर 2015
कांची अनब्रेकेबल25 अप्रैल 2014
आकाशवाणी 25 जनवरी 2013
प्यार का पंचनामा 20 मई 2011
कार्तिक आर्यन की फ़िल्में

कार्तिक का बचपन से सपना था कि वह अभिनय के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए। जिसे पूरा करने के लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी किया करते थे। वह कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी करते थे और साथ ही साथ मॉडलिंग में भी अपना करियर बनाने के लिए प्रयास करते रहते थे। वह समय-समय पर ऑडिशन भी दिया करते थे।

वह इंटरनेट पर भी काफी एक्टिव रहते थे और 1 दिन फिल्म का ऑडिशन उन्हें एक फेसबुक पर पता चला इसके बाद उन्होंने इस फिल्म के लिए कई ऑडिशन दिए। जिसके बाद उनको यह फिल्म मिल गई। साल 2011 में लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म प्यार का पंचनामा जिसमें कार्तिक को लीड रोल मिला था।

इस फिल्म में कार्तिक ने नुशरत भरुचा, दिव्येंदु शर्मा के साथ काम किया था। इस फिल्म में कार्तिक के किरदार रज्जो द्वारा एक लंबा चौड़ा डायलॉग बोला गया था। जिसके बाद कार्तिक को काफी प्रसिद्धि मिली थी। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में उनके किरदार के लिए कार्तिक को स्टार्टडस्ट अवार्ड से भी नवाजा गया था।

कार्तिक मोनोलॉग (प्यार का पंचनामा)

साल 2013 में लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म आकाशवाणी मैं एक बार फिर से कार्तिक आर्यन और नुशरत भरुचा को कास्ट किया । लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए इस फिल्म को ऑडियंस ने पसंद नहीं किया लेकिन कार्तिक आर्यन के अभिनय को जनता ने खूब सराहा ।

2014 में भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष घाई ने अपनी अगली फिल्म कांची अनब्रेकेबल नाम की फिल्म के लिए कार्तिक को साइन किया। लेकिन यह फिल्म भी बड़े पर्दे पर नहीं चल पाई। कार्तिक का यह समय सिनेमा करियर का सबसे बुरा दौर था। उनकी लगातार दो फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी।

कार्तिक की लगातार दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद एक बार फिर से निर्देशक लव रंजन ने उनकी अभिनय की प्रतिभा पर भरोसा करके प्यार का पंचनामा 2 के लिए कार्तिक को साइन किया। इस फिल्म में नुशरत भरुचा को भी अहम रोल दिया। इस फिल्म को ऑडियंस में बड़े पर्दे पर खूब सराहा। कार्तिक ने अपनी अभिनय की प्रतिभा के दम पर एक बार फिर से सिनेमा जगत में कमबैक किया।

इस फिल्म के बाद उन्होंने काफी अच्छी फिल्में दी जो काफी हिट हुई। सोनू के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वो, लुका छुपी, भूल भुलैया 2, जैसी फिल्में बड़े पर्दे पर काफी हिट रही। और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया। फिल्में ज्यादा नहीं चल पाई जिनमें गेस्ट इन लंदन, धमाका, जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में जिन से आशा है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फ़िल्में :

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों में अगली फिल्म शहजादा, फ्रेडी, कैप्टन इंडिया, सत्यनारायण की कथा, आशिकी 3, लुका छुपी 2, जब वी मेट 2 जैसी फ़िल्में होगी।

शहजादा कार्तिक आर्यन की एक रोमांस ड्रामा फिल्म होगी जिसका निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म एक साउथ फिल्म की रीमेक होगी। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म आला वैकुंठापूरामुलू की रीमेक फिल्म होगी। अनुमान है यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

कार्तिक के फिटनेस ट्रेनर ने बताया है कि फ़्रेड्डी फ़िल्म के लिए कार्तिक ने अपना वजन 14 किलोग्राम बढ़ाया था। अनुमान है कि यह फ़िल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

इसके अलावा कार्तिक आर्यन की एक और फिल्म आने वाली है जिसका नाम है कैप्टन इंडिया। जिसे हंसल मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में कार्तिक एक कैप्टन का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म भारत के एक बचाव मिशन से प्रेरित है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बवेजा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों में फ्रेडी, सत्यनारायण की कथा और आशिकी 3, लुका छुपी 2 भी शामिल है।

Web Stories देखने के लिए क्लिक करें.

Interesting Facts about Kartik Aryan : कार्तिक आर्यन से जुडी रोचक बातें

  • कार्तिक के माता-पिता चाहते थे कि कार्तिक डॉक्टर बने। लेकिन उस वक्त उनके पास मेडिकल कॉलेज की फीस देने के पैसे नहीं थे। वरना कार्तिक आज एक डॉक्टर होते।
  • जब कार्तिक मुंबई में आए थे तब की एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। जब कार्तिक ने अपनी गर्लफ्रेंड से यह बोला कि वह फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं। एक अभिनेता बनना चाहते हैं उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया था। शायद उनकी गर्लफ्रेंड को यह पसंद नहीं था।
  • कार्तिक जब मुंबई आए थे तो वे काफी समय तक अलग-अलग अभिनेताओं के साथ भी रहे थे और उनके लिए खाना बनाते थे जिससे में कुछ पैसे कमा लेते थे।
  • कार्तिक जब मुंबई आए थे तब वे पढ़ाई के साथ-साथ ऑडिशन भी दिया करते थे। 3 साल तक उन्होंने संघर्ष को ऑडिशन दिए। लेकिन सफलता नहीं मिली। फिल्म डायरेक्टर लव रंजन ने कार्तिक के अंदर की प्रतिभा को पहचाना और उनको तराश कर एक हीरा बना दिया। कार्तिक आर्यन आज भी उन्हें अपना गुरु मानते हैं। प्यार का पंचनामा फिल्म कार्तिक को फेसबुक के माध्यम से मिली थी। तब उनके पास अपना खुद का एक भी पोर्टफोलियो नहीं था।
  • कार्तिक जब मुंबई आए थे उनका बॉलीवुड में कोई ऐसा नहीं था जो उनकी मदद कर सकें। कार्तिक की शुरुआत बहुत ही कठिनाइयों भरी रहे। वह कॉलेज के साथ-साथ मॉडलिंग भी करते थे और उन्होंने बहुत सारे ऑडिशन भी दिए।
  • पहले तो कार्तिक को प्यार का पंचनामा फिल्म के लिए ऑडिशन में नहीं चुना गया था। लेकिन जब लव रंजन ने उस फिल्म के एक 5 मिनट के डायलॉग वाले सीन का ऑडिशन लिया। उसे कार्तिक ने बखूबी निभाया। पर उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया गया।
  • कार्तिक कारों के बहुत शौकीन हैं। उनकी सबसे पसंदीदा कार लैंबॉर्गिनी थी। जिसे कार्तिक ने खरीद लिया। उनके पास और भी कारें हैं। उन्होंने अपनी मां को एक मिनी कूपर कार गिफ्ट कर चुके हैं।
  • कार्तिक की मां उन्हें बहुत प्यार करती है। कार्तिक खाने के काफी शौकीन है। उन्हें अपनी मां के हाथ के गुलाब जामुन और गाजर का हलवा बहुत पसंद है।
  • कार्तिक मिक्स मार्शल आर्ट और पार्कौर की प्रैक्टिस भी करते थे। गर्दन में चोट लगने के कारण कार्तिक को यह रोकना पड़ा।
  • कार्तिक हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन है उनका पसंदीदा सुपर हीरो आयरन मैन है।
  • कार्तिक एक अभिनेता के साथ साथ एक छिपे हुए कवि और कहानीकार भी है। खाली समय में उन्हें लिखना पसंद है। वे आगे चलकर एक निर्देशक बनना चाहते हैं। उन्हें फोटोग्राफी करने का भी शौक है।
  • कार्तिक आर्यन साल 2019 में फ़ोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 फ़ोर्ब्स सेलिब्रिटी की सूची में भी शामिल हुए थे।

कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड :

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक चॉकलेटी बॉय हैं। खासतौर से महिलाओं के बीच में काफी प्रसिद्ध है। तो उनकी गर्लफ्रेंड होना स्वाभाविक है। अलग-अलग समय पर कार्तिक आर्यन के साथ कई अभिनेत्रियों का नाम गर्लफ्रेंड के रूप में जोड़ा जाता रहा है। आगे बताएंगे हम कार्तिक आर्यन की अभी तक कितनी गर्लफ्रेंड रही हैं।

नुशरत भरुचा (Kartik Aryan and Nusrat Bharucha)

कार्तिक आर्यन और नुशरत भरुचा दोनों एक साथ चार फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, आकाशवाणी, सोनू के टीटू की स्वीटी, जैसी फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया है और एक साथ खूब मस्ती भी की है। दोनों की जोड़ी को कई बार एक साथ बाहर भी देखा गया है।

kartik aur nusrat | hindiexplore
Kartik Aryan and Nusrat Bharucha

उनके एक साथ रिश्तो की अटकलें लगाई गई हैं। मीडिया ने उन्हें एक साथ जोड़ने की कोशिश भी की है। लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्तो की खबरों को पूरी तरह से यह कहकर खारिज कर दिया है कि “हम दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं

फातिमा सना शेख (Kartik Aryan and fatima sana shekh)

kartik fatima | hindiexplore
Kartik Aryan and fatima sana shekh

दंगल फिल्म की अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ कार्तिक आर्यन को एक साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर्स की खबरें आने लगी थीं। दरअसल फातिमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्तिक की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से लोग इनके फेस की अटकलें लगाने लगे थे।

सारा अली खान (Kartik Aryan and Sara Ali Khan )

एक समय ऐसा था जब कार्तिक को चारों तरफ से प्रसिद्धि मिल रही थी पूरा बॉलीवुड और क्रिटिक्स उनके बारे में चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान सारा अली खान ने अपना डेब्यू केदारनाथ फिल्म से किया था। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।

Kartik aryan and sara ali khan | hindiexplore
Kartik Aryan and Sara Ali Khan

इसी दौरान एक टॉक शो में सारा से पूछे गए एक सवाल में कि “वे बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ फिल्म करना चाहती हैं और उन्हें डेट करना चाहती हैं?” इस पर सारा ने कार्तिक आर्यन का नाम लिया था। इसी के बाद से सारा और कार्तिक का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा। आखिर में उन्हें एक फिल्म जब भी मेट 2 भी ऑफर की गई थी। जिस के सेट पर उन्हें खूब मस्ती करते हुए देखा गया।

अनन्या पांडे (Kartik Aryan and Ananya Pandey)

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन ने एक फिल्म की है जिसका नाम था ” पति पत्नी और वो “. इस फिल्म में भूमि भी थीं। जो कार्तिक की पत्नी की भूमिका निभा रही थी और अनन्या पांडे उनकी महिला मित्र का रोल कर रही थी।

kartik with ananya | hindiexplore
Kartik Aryan and Ananya Pandey

कार्तिक के साथ फिल्म में काम करने से अनन्या उनसे काफी इंप्रेस हो गई थी। उन्होंने पत्रकारों के सामने यह स्वीकार भी किया कि उनके अंदर कार्तिक के लिए भावनाएं हैं।

डिंपल शर्मा

डिंपल शर्मा एक इंडो कैनेडियन मॉडल है। उन्हें कई विज्ञापनों में देखा गया है। डिंपल बॉलीवुड के कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ विज्ञापन में काम भी कर चुकी हैं। डिंपल और कार्तिक को कई बार एक साथ बाहर घूमते हुए देखा गया है। वे एक साथ कई बार पत्रकारों के कैमरे में कैद हो चुके हैं।

dimple and kartik | hindiexplore

डिंपल शर्मा और कार्तिक आर्यन एक दूसरे से काफी मिलते रहते हैं और एक दूसरे को डेट भी करते रहते हैं। दरअसल इसीलिए लोग इन दोनों के नामों को एक साथ जोड़ते रहते हैं। लेकिन इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्तो को आधिकारिक तौर पर नहीं माना है।

कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ :

कार्तिक को सिनेमा जगत में 10 साल हो चुके हैं। पहले वे एक फिल्म के लिए 5-7 करोड़ों रुपए लेते थे लेकिन अब कार्तिक एक फिल्म करने का 10 करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। उनके घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है। कार्तिक ने उसी घर को खरीदा है जिस घर में वे मुंबई में किराए पर रहते थे।

कार्तिक कारों के बहुत शौकीन है। उनकी पसंदीदा कार लैंबोर्गिनी है। इसके अलावा उनके पास रॉयल इनफील्ड और बीएमडब्ल्यू 5 कार्य है। अपनी मां को एक मिनी कूपर कार गिफ्ट की थी। वे एक्टिंग के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ करीब ₹40 करोड़ आंकी जा चुकी है।

कार्तिक आर्यन से जुड़े विवाद :

कार्तिक आर्यन विवादों से दूर ही रहते हैं। उनका जीवन ज्यादातर विवादों से गिरा हुआ नहीं है। मीडिया की खबर के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन की दोस्ताना 2 फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग होने के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। लेकिन कार्तिक बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। और अब तो वे अपनी फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।

कार्तिक आर्यन की अवार्ड लिस्ट :

  • कार्तिक को साल 2015 में प्यार का पंचनामा 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमिक रोल और सबसे मनोरंजक कलाकारों की टुकड़ी के लिए अवार्ड मिला।
  • साल 2018 में फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए उस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक कलाकार के लिए दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का मसाला पुरस्कार दिया गया।
  • साल 2018 में कार्तिक को हार्टथ्रोब ऑफ द ईयर के लिए वोग ब्यूटी अवार्ड मिला।
  • साल 2018 में पेटा इंडिया द्वारा सबसे हॉटेस्ट वेजीटेरियन सेलिब्रिटी का अवार्ड दिया गया।
  • साल 2019 में हॉटस्टेपर ऑफ द ईयर के लिए पुरुषों की श्रेणी में फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड मिला।
  • साल 2019 में एंटरटेनर ऑफ द ईयर के लिए निकलोडियन किड्स चॉइस अवार्ड मिला।
  • कार्तिक आर्यन को वर्ष 2020 में फ़िल्म पति पत्नी और वो के लिए बेस्ट एक्टर फ़ॉर कॉमिक रोल के लिए ज़ी सिनेमा अवार्ड भी मिल चुका है।

FAQ :

कार्तिक आर्यन कौन है?

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है।

कार्तिक आर्यन की बेस्ट फिल्म कौन सी है?

कार्तिक आर्यन ने बहुत सी बेहतरीन फिल्में की है जिनमें से सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा 2, लुका छुपी, भूल भुलैया 2 प्रमुख है।

कार्तिक आर्यन की संपत्ति कितनी है?

साल 2022 में लगभग 40 करोड़ रुपए आंकी जा चुकी है।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म कौन सी है

कार्तिक की शहजादा, फ्रेडी, सत्यनारायण की कथा, कैप्टन इंडिया, आशिकी 3 आदि फिल्में आने वाली है।

कार्तिक आर्यन की बेस्ट फ्रेंड कौन है?

नुशरत भरुचा

कार्तिक आर्यन के माता पिता कौन हैं ?

पिता डॉ. मनीष तिवारी जी और माताजी डॉ. माला तिवारी जी हैं।

कार्तिक आर्यन के भाई-बहन का नाम क्या हैं ?

कार्तिक का कोई भाई नहीं है सिर्फ एक बहन है डॉ. कृतिका तिवारी

कार्तिक आर्यन कि पसंदीदा कार कौन सी है?

लैंबोर्गिनी

कार्तिक आर्यन का असली नाम क्या है?

कार्तिक तिवारी

आशा करते हैं कि आपको Kartik Aryan Biography in hindi, कार्तिक आर्यन की जीवनी और रोचक बातों से जुड़ी जानकारी पढ़कर अच्छा लगा होगा। कार्तिक आर्यन से जुड़ी और भी जानकारियां हम इसी तरह इस आर्टिकल में देते रहेंगे। हमारी वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए हमें सब्सक्राइब करें। किसी भी प्रश्न के उत्तर के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Hindiexplore home

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *