प्रसिद्ध राम कथा वाचक नाम लिस्ट | Ram katha vachak Name list

RAMKATHA VACHAK | hindiexplore

राम कथा वाचक नाम लिस्ट, Ram katha vachak, katha vachak भारत के प्रसिद्ध राम कथावाचक, कथा वाचक, मोरारी बापू की राम कथा , धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा, देवकी नंदन ठाकुर की राम कथा, कृष्ण चन्द्र शास्त्री की राम कथा, राम कथा सुनाने वाले गुरूजी, जगत गुरु राम कथा।

भारत के प्रसिद्ध राम कथा वाचक नाम लिस्ट ( Ram Katha Vachak list )

आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के कुछ प्रसिद्ध व जाने माने राम कथा वाचक के बारे में जिन्होंने अपनी प्रिय वाणी से राम कथा वाचन का कार्य अपने जीवन में बड़ी ही श्रद्धा से किया है। इनकी राम कथा सुनने के लिए दूर दूर से भक्त गण राम कथा में शामिल होते हैं।

मुरारी बापू जी

श्री मोरारी बापू जी का जन्म सन 1947 में शिवरात्रि के दिन गुजरात के भावनगर जिले के महुवा के पास तलगाजर्दा गाँव में हुआ था। वे अभी भी अपने परिवार के साथ उसी घर में रहते हैं। बापू वैष्णव बावा साधु निम्बार्क वंश से हैं। उनका अधिकांश बचपन अपने दादा और गुरु त्रिभुवनदास दादा और दादी अमृत मां की देखरेख में बीता है। जबकि उनकी दादी उन्हें प्यार से घंटों तक लोककथाएं सुनाती थीं।

मोरारी बापू राम कथा वाचक

बापू जी को राम चरित मानस का ज्ञान उनके दादाजी ने दिया था। बारह वर्ष की आयु तक, बापू ने पूरे राम चरित मानस को कंठस्थ कर लिया था और चौदह वर्ष की आयु में राम कथा का पाठ और गायन शुरू कर दिया था। अभी तक बापू देश विदेश में 900 राम कथा का पाठ कर चुके हैं।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी

बाघेश्वर धाम के गुरु जी श्री धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री जी महाराज भारत के एक प्रसिद्ध राम कथा वाचक हैं। बाला जी भक्त श्री धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री जी को अपने दादा जी से सिद्धि प्राप्त है। वे बाला जी का दरबार लगते हैं। उस दरबार में वे लोगों की समस्या बताते हैं और उसका समाधान भी बताते हैं। धीरेन्द्र जी ने बचपन से ही अपना जीवन भगवान् को समर्पित कर दिया था। आज वे सिद्ध संत के रूप में भागवत कथा , राम कथा सुनाते हैं।

धीरेन्द्र शास्त्री राम कथा वाचक

अपनी मधुर वाणी से लोगों का मन मोहने वाले धीरेन्द्र जी आयु इस समय (2023) करीब 25 वर्ष है। वे कहते हैं की अभी भी उनमें उनके बचपन की झलक दिखाई देती है। बाला जी हनुमान जी के परम् भक्त धीरेन्द्र जी की कथा लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। अपनी सिद्धि के माध्यम से वे लोगों के बड़े से बड़े कष्टों को दूर करने का दावा भी करते हैं। कई लोगों ने तो उनका विरोध भी किया। लेकिन उनको गलत साबित नहीं कर पाए।

कई समाचार चैनलों के लोगों ने उनके कारनामों को गलत साबित करने का प्रयास किया। परन्तु गुरु जी की सिद्धि उनके विरोधों से उच्च निकली। अंत में विरोधियों को भी हार माननी पड़ी।

कृष्ण चंद्र शास्त्री जी

krishna chandra shastri ji | hindiexplore

कृष्ण चंद्र शास्त्री जी आज भारत के प्रसिद्ध राम कथा वाचकों में जाने जाते है। बड़े ही मनमोहक अंदाज़ में राम कथा का पाठ करने वाले शास्त्री जी की कथा सुनने लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। कृष्णा चंद्र जी राम कथा के अलावा भागवत कथा का भी पाठ करते हैं। शास्त्री जी की राम कथा से रामायण और रामचरित मानस का गूढ़ ज्ञान प्राप्त होता है।

देवकी नंदन ठाकुर जी

devki nandan | hindiexplore

जन जन के प्रिय श्री देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज भागवत कथा देश विदेश के लोगों में बहुत प्रिय है। देवकी नंदन महाराज जी भागवत कथा के साथ साथ रामकथा का भी बहुत ही अच्छे तरीके से पाठ सुनाते हैं। उनकी राम कथा में रामायण के गूढ़ रहस्य का ज्ञान मिलता है। देवकी नंदन जी महाराज भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी राम कथा का पाठ करते है।

HindiExplore-Linkpage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *