Black Gold khaad पौधों के लिए बहुत ही उपजाऊ खाद होती है। जिसमें पौधे बहुत ही जल्दी पनपते हैं। किसी भी पौधे के बीज को अगर आप ब्लैक गोल्ड खाद और मिट्टी में बोयेंगे तो वह बहुत जल्द ही अंकुरित हो जाते है।
दरअसल यह खाद पौधों को अंकुरित करने के लिए ही बनाई जाती है। अंकुरित होने के बाद आप पौधों को स्थानांतरित (Transplant) करके इनकी खेती कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि इस ब्लैक गोल्ड का को हम अपने घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं।
Black Gold khaad के लिए किन चीज़ों की आवश्यकतायें होती हैं
Black Gold khaad अपने घर पर बनाने के लिए आपको चार चीजों की जरूरत पड़ती है जो आपस में बहुत ही महत्वपूर्ण है इन चार चीजों के बिना आप ब्लैक गोल्ड अच्छी क्वालिटी की नहीं बना सकते हैं।
1. सूखा कचरा

2. किचन का गीला कचरा

3. बटर मिल्क

4. एक कंटेनर ढक्कन के साथ

Black Gold khaad बनाने का तरीका
ब्लैक गोल्ड खाद बनाने के लिए सबसे पहले एक कंटेनर में सूखा कचरा(पत्तियां आदि) डालिये फिर इसमें घर के किचेन से निकलने वाला गीला कचरा डालिये फिर इसे ठीक से मिला दीजिये इसमें थोड़ा बटर मिल्क डालिये फिर इसे मिला दीजिये और इसे ढककर रख दीजिएl
अगले दिन इसे फिर से एक बार चला के मिला दीजिये इसे 3-4 दिन में एक बार मिलाना आवश्यक है। धीरे धीरे यह काली मिट्टी में परिवर्तित होने लगेगी। जब यह पूर्णरूप से काली मिट्टी के रूप में हो जाये तो इसे आप निकाल कर अपने पौधों में डाल सकते हैं। यह खाद बीजों को अंकुरित करने में अधिक लाभकारी होता है। इससे बीज बहुत जल्दी अंकुरित होते है।
Black Gold खाद बनाने में रखें ये सावधानियां
Black Gold khaad बनाने में ध्यान रखना चाहिए कि इसमें पड़ने वाली चीजों को ठीक से मिलाना अति आवश्यक है। याद रखें पत्तियां आदि सभी को अच्छे से सूखा लें। फिर इसमें गीला कचरा मिलाएं। इसे 3-4 दिनों में एक बार चलाना ज़रूरी है। ठीक से पूरा कचरा मिला दे।
Black Gold khaad के उपयोग
इस खाद में बीजों को अंकुरित किया जाता है क्योंकि इसमें बीजो को अंकुरित करने की क्षमता बहुत
होती है। इसे पहले से उगे हुए पौधों में भी डाला जाता है। जिससे यह मिट्टी को और भी उपजाऊ बनाता है।
यह भी पढ़ें :
AC से निकलने वाले पानी का प्रयोग कहाँ कहाँ किया जा सकता है?
Giloy गिलोय (अमृता ) के लाभकारी गुण I गिलोय कैसे उपयोग करें ?