करंट अफेयर्स अक्टूबर 2023 के करंट अफेयर्स हिंदी में प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी एग्जाम की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पेज पर आप भारत और दुनिया भर में होने वाली करंट अफेयर्स 2023 को अपडेट रह सकते हैं और यूपीएससी, आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर सकते हैं। नीचे आप 2023 के करंट अफेयर्स हिंदी में प्राप्त कर सकते हैं।
भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है और सभी अभ्यर्थियों को रोजाना करंट अफेयर्स का अध्ययन करना चाहिए। आज हम इस लेख में अक्टूबर 2023 के दैनिक करंट अफेयर्स से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन इस लेख के माध्यम से भारत और विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक और नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों और उत्तरों को प्रस्तुत करते हैं।
करंट अफेयर्स अक्टूबर 2023 : Current Affairs In Hindi (October 2023)
प्रश्न : हमास हमले के बाद इजरायल से भारतीयों को निकालने हेतु भारत सरकार ने कौन सा अभियान शुरू किया है?
उत्तर : ‘ऑपरेशन अजय’
प्रश्न : अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘उत्तराखंड’ राज्य में कितनी राशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है?
उत्तर : 4200 करोड़ रुपये
प्रश्न : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हाल ही में किस खिलाडी ने बनाया है?
उत्तर : ‘रोहित शर्मा’ ने
प्रश्न : अभी हाल ही में किन देशों ने कोर कमांडर स्तर की 20वें दौर की बैठक की है?
उत्तर : भारत और ‘चीन’ देश
प्रश्न : ‘विश्व दृष्टि दिवस’ कब मनाया गया है?
उत्तर : 12 अक्टूबर को
प्रश्न : महाराष्ट्र राज्य सरकार ने किस स्वतंत्र आयोग की स्थापना को मंजूरी दी है?
उत्तर : ‘अनुसूचित जाति आयोग’
प्रश्न : अभी हाल ही में नई दिल्ली में किस महोत्सव का आयोजन किया गया है?
उत्तर : ‘‘इंडिया ज्वेलरी शॉपिंग महोत्सव 2023’
प्रश्न: राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण केरल के कितने स्कूलों में 3.2 लाख छात्रों का परीक्षण करेगा।
उत्तर: 10,789 स्कूलों में
प्रश्न: सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने किस क्षेत्र के नियमों में महत्वपूर्ण बदलावों को अधिसूचित किया।
उत्तर : टीवी नेटवर्क
प्रश्न: चीन-तिब्बती भाषा टोटो को विलुप्त होने से बचाने के लिए क्या जारी किया जाएगा।
उत्तर : ‘टोटो शब्द संग्रह’ शब्दकोश
प्रश्न: हाल ही में प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और देश की ‘हरित क्रांति’ जनक जिनका निधन हुआ?
उत्तर : एम.एस. स्वामीनाथन
प्रश्न: भारतीय भाषाओं का जश्न मनाने के लिए 75 दिवसीय कार्यक्रम भारतीय भाषा उत्सव कहाँ शुरू हुआ।
उत्तर : लखनऊ
प्रश्न: ICCR द्वारा आयोजित इंडो-लैटिन अमेरिका सांस्कृतिक महोत्सव का चौथा संस्करण कहाँ शुरू हुआ।
उत्तर : नयी दिल्ली
प्रश्न: अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़कर कितना हो गया।
उत्तर : 9.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (GDP का 1.1%)
प्रश्न: हाल ही में एयर इंडिया ने अपने पहले किस विमान का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
उत्तर : A350 विमान
प्रश्न: उत्तराखंड में कितने रुपये के निवेश के लिए यूके में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।
उत्तर : 3,000 करोड़
प्रश्न: किस देश के राष्ट्रपति ने द्वीप की पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी को परीक्षण के लिए लॉन्च किया।
उत्तर : ताइवान
प्रश्न: रूस ने 2024 में अपने रक्षा खर्च में कितनी बढ़ोतरी की घोषणा की।
उत्तर : 70%
प्रश्न: एलएनजी बाजार में अपनी पहली वैश्विक डील की घोषणा किस तेल की दिग्गज कंपनी ने की।
उत्तर : सऊदी अरामको ने
प्रश्न: किस देश के निशानेबाजों ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर : भारत
प्रश्न: हाल ही में किस जगह को सर्वश्रेष्ठ टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया है।
उत्तर: पंजाब में गुरदास जिले के ‘नवांपिंड सरदारां गांव’
प्रश्न: हाल ही में कहाँ भारत का पहला ‘जल विश्वविद्यालय’ खुलने जा रहा है।
उत्तर: उत्तर प्रदेश राज्य के बुंदेलखंड में
प्रश्न: हाल ही में किस जिले को नेशनल स्मार्ट कॉन्क्लेव 2023 में सर्वश्रेष्ठ सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
उत्तर: ‘इंदौर’
प्रश्न: हाल ही में किस तारीख को ‘विश्व ह्रदय दिवस’ मनाया गया है।
उत्तर: 29 सितंबर
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य सरकार ने पहाड़ी जिलों में AFSPA को 06 महीने के लिए बढ़ा दिया है।
उत्तर: ‘मणिपुर’
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना’ की शुरुआत की है।
उत्तर: छ्त्तीसगढ़
प्रश्न: हाल ही में रूसी वित्त मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक दस्तावेज़ के अनुसार रूस वर्ष 2024 में अपने ‘रक्षा खर्च’ को कितने प्रतिशत तक बढ़ाएगा।
उत्तर: 70%
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य में देश के पहले ‘कार्टोग्राफिक म्यूजियम’ का उद्घाटन हुआ है।
उत्तर: उत्तराखंड राज्य के मसूरी
प्रश्न: हाल ही में ‘इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023’ में किस राज्य को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार मिले हैं।
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न: हाल ही में भारत के महान वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक ‘एम. एस स्वामीनाथन’ का कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
उत्तर: 98 वर्ष
प्रश्न: हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में किस यूनिवर्सिटी’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
उत्तर: ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’
प्रश्न: हाल ही में कौन सी कंपनी 43 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी है।
उत्तर: ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ (TCS)
प्रश्न: हाल ही में किस देश ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया है।
उत्तर: ताइवान
प्रश्न: हाल ही में ‘वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग्स 2023’ में भारत को कौन सा स्थान’ प्राप्त हुआ है।
उत्तर: ‘56वां
प्रश्न: हाल ही में किसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तर: ‘बनमाली अग्रवाल’
प्रश्न: हाल ही में किसको SBI लाइफ इंश्योरेंस ने नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है।
उत्तर: ‘अमित झिंगरन’
प्रश्न: हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख़्यमंयत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किस नाम की पुस्तिका का विमोचन किया है।
उत्तर: ‘जीवन का आधार, आप का पौष्टिक आहार’
