गेमिंग जिहाद 2023 : धर्मान्तरण करवाने का नया तरीका

गेमिंग जिहाद क्या है

गेमिंग जिहाद, गेम जिहाद, जिहाद, लव जिहाद, धर्मान्तरण, Gaming Jihad news, Game Jihad, Jihad, Dharmantaran, गेम खिलाकर धर्म परिवर्तन, बच्चों का धर्म परिवर्तन, लव जिहाद क्या है, गेम जिहाद क्या है, धर्मान्तरण से जुडी सभी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

धर्मांतरण क्यू चर्चा में है ?

हाल ही भारत में जबरन धर्मांतरण के मामले बहुत अधिक संख्या में आए तथा  कुछ अमानवीय घटनाओं के कारण सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को  धर्मांतरण पर गंभीर कानून बनाने के निर्देश दिए है | 

धर्मांतरण क्या है ?

देश के अन्दर जबरन धर्मांतरण के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही हैं और यह मामले इतनी तेजी से बढ़ रहें हैं कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कुछ सालों के अन्दर इस देश में धर्मों के आंकड़ो में आपको काफी ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलेगा, भारत में कुछ संस्थाएं मिलकर भारत में मुस्लिम वर्चस्व बढ़ाने में लगी है। इन संगठनों को बाहरी देशों द्वारा फंडिंग मिलती है।

आपको यह भी ज्ञात होना चाहिए कि किसी खास धर्म के व्यक्ति को अगर कोई धर्म बेहतर लग रहा हो तो वह उस धर्म को अपना सकता है लेकिन उस व्यक्ति पर किसी का दबाव और जबरन नही होना चाहिए। इसके लिए हमारा संविधान भी उसे यह अधिकार देता है। लेकिन जब धर्मांतरण बहुत बड़ी संख्या में होने लगे तब सवाल खड़े कर देता है |

भारत में धर्मांतरण :

हाल ही में गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन पर एक  बड़ा खुलासा हुआ है. एक ऑनलाइन गेमिंग कन्वर्जन रैकेट का पर्दाफाश हुआ जिसमे पता चला कि 4 बच्चों ने प्रभावित होकर उनके धर्म बदल लिए। भारत में मल्टीप्लेयर्स गेम द्वारा बच्चो को उकसाया जा रहा तथा उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया जा रहा है |

गेमिंग जिहाद ने पसारे पैर :

ऑनलाइन गेमिंग  के जरिए नाबालिग बच्चों के धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है| पुलिस को इनपुट मिले हैं कि इस गिरोह का जाल देशभर में फैला हुआ है |जिसके बाद अब इस मामले की जांच में आईबी जुट गई है | वहीं इस खबर के बाद गृह मंत्रालय और यूपी सरकार भी एक्शन मोड में है |गाजियाबाद पुलिस से इस मामले पर जानकारी मांगी गई है |

ऑनलाइन धर्मांतरण मामले में पुलिस अब विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच में जुट गई है |पुलिस को शक है इस गिरोह के तार दूसरे देशों से भी जुड़े हो सकते हैं | ये गिरोह बहुत बड़े स्तर पर पूरे देश में फैल चुका है |

पुलिस अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि ऑनलाइन गेम के जरिए नाबालिग बच्चों को धर्मांतरण का शिकार बनाने के गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक ये कितनों को अपना शिकार बना चुके हैं |पुलिस ने अब तक इस मामले में गाजियाबाद में ही एक मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी दो साल पहले ही इस मस्जिद में आया था और यहां काम कर रहा था , पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना मुंबई के ठाणे का रहने वाला है. उसका नाम बद्दो है। ये लोग मिलकर ऑनलाइन गेम्स के जरिए बच्चो को मुस्लिम धर्म  में परिवर्तित करवाना का काम बहुत बड़े स्तर पर कर रहे थे , पुलिस अब पूरे मामले की जांच करेंगे की इनका स्केल कितना बड़ा है तथा कितने लोगो को अपना शिकार बना चुके है।

कैसे होता है ऑनलाइन गेम्स के जरिए धर्मांतरण : 

game jihad | hindiexplore

पहले बच्चों को ऑनलाइन मल्टीप्लयेर गेम्स (Fortnite, Freefire, अन्य ) के जरिये उनको गेम खिलाया जाता था। जिसमें लेवल पार न होने पर उनको कुरआन की आयतें पढाई जाती थी और कहा जाता था की अगर वे इन आयतों को पढ़ेंगे तो वे इस गेम लेवल को पार कर लेंगे। इस प्रकार गेम में आगे बढ़ने पर जैसे जैसे लेवल पार होते जाते थे। बच्चों को कुरआन और इस्लाम धर्म की जानकारी दी जाती थी।

इसके बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं की वीडियो दिखाई जाती थी। जिसके द्वारा बच्चों का ब्रेन वाश किया जाता था। धीरे-धीरे बच्चों को पूरी तरह से इस्लाम धर्म की तामील दी जाती थी। उनको मस्जिद में बुलवाकर नमाज़ भी पढ़वाई जाती थी। आखिर में उनका धर्म परिवर्तन किया जाता था। 

लव जेहाद का मामला : 

दिल्ली में साक्षी मर्डर केस ने पूरे देश  को झकझोर कर रख दिया है. साक्षी की हत्या के बाद लव-जिहाद का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर घूमता दिख रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर छतीसगढ़ और झारखंड तक देश के किसी न किसी कोने से हर रोज ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें आरोप लग रहा है कि मुस्लिम युवक मोहब्बत के नाम पर धोखा करके हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर मारपीट रहे हैं. कई जगह हत्याएं भी हुई हैं.  

शहर-शहर इश्क के नाम पर मजहबी साजिशे और प्यार के नाम पर जबरन  धर्मांतरण की साजिशे हो रही है | ये सभी मामले पुलिस के पास जा चुके है , अब पुलिस को इन मामलों को जांच अलग अलग एंजल से करनी होगी , तभी जाकर पता लग पाएगा की इन दावों में कितने लोग शिकार हो चुके है।  

यह भी पढ़ें : दिल्ली 2023 : साक्षी हत्याकांड से जुड़ी पूरी जानकारी।

गेमिंग जिहाद : गाजियाबाद का पूरा मामला :

संजय नगर मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को एक नाबालिग हिंदू लड़के के धर्म परिवर्तन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।” डीसीपी ने कहा, “आरोपी ने एक लोकप्रिय ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उक्त लड़के से संपर्क किया और उसे इस्लाम अपनाने के लिए बहलाया-फुसलाया।

” डीसीपी ने बताया एक व्यक्ति ने मौलवी और मुंबई निवासी बद्दो के खिलाफ अपने 17 वर्षीय बेटे को इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 30 मई को कविनगर थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

डीसीपी ने कहा, “मामले की जांच के बाद मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया है। इस प्रकार गाजियाबाद जैसे देश में बहुत सारे केस सामने आ रहे है | पुलिस ने जिनको रोकथाम के लिए पुलिस को सख्त रेवैया अपनाने तथा कानूनों को सख्त करने को जरूरत है |

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी : 

गाजियाबाद गेमिंग धर्मांतरण मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मामले के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बूद्दो को पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है | जांच पड़ताल में सामने आया है की उसका मकसद उन बच्चो का धर्म परिवर्तन कर उनको दुबई ले जाने का था | उन सभी बच्चो को दुबई ट्रिप का लालच दिया था।  

लोगों में आक्रोश : 

गाजियाबाद में बच्चो का धर्म परिवर्तन करके उन्हे दुबई ले जाने का खुलासा होने के बाद आम लोगो में आक्रोश फैल चुका है। गाजियाबाद में लोग धरने पर बैठ गए है | हिंदू धर्म संगठनों में आक्रोश है | नाबालिग बच्चो का धर्म परिवर्तन कर उन्हे दुबई ले जाने पर हिंदू संगठनों द्वारा गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया है | उनका कहना है की इतना बड़ा गिरोह सक्रिय रूप से चल रहा था। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो दोषियो को  सजा मिले तथा उस से जुड़े सभी लोगो पर कार्यवाही हो।  

hindiexplore homepage