Pure Mustard Oil | शुद्ध सरसों के तेल की पहचान कैसे करें?

mustard-oil-by-hindi-explore

शुद्ध सरसों का तेल, Pure Mustard Oil, Refined oil, mustard oil in hindi, refind oil, शुद्ध सरसों के तेल की पहचान, refine oil, सरसों के तेल में झाग कैसे खत्म करें, सरसों के तेल में किसकी मिलावट की जाती है?

अक्सर हम बाजार में Pure Mustard Oil (सरसों का तेल) लेने जाते है। लेकिन हमें पहचान नहीं हो पाती है की क्या ये तेल शुद्ध है या नही। आजकल बाजार में मिलने वाली लगभग हर वस्तुओं में मिलावट होती है। लेकिन हम इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको सरसों के तेल की पहचान कैसे की जाती है इसके बारे में बताएंगे। तो आइए जाएँ है।

अशुद्ध मिलावटी Mustard Oil (सरसों तेल)

मिलावटी सरसों के तेल की पहचान करने के लिए आप सबसे पहले तेल को एक छोटे से बर्तन में लेकर उसे फ्रिजर में रख दें और उसे अगले दिन निकाले अगर तेल जम जाए तो समझ लीजिए कि तेल मिलावटी है।

कुछ लोग इसमें डालडा मिला देते हैं। जिससे सरसों का तेल जम जाता है। और डालडा आपके शरीर के लिए नुकसान दायक होता है। बाज़ार में सड़क किनारे चाट पकवान बेचने वाले लोग ज्यादातर इसी तेल का प्रयोग करते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि बाहर का तला हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए।

Impure Mustard Oil

Pure Mustard Oil : शुद्ध सरसों तेल की पहचान करें।

शुद्ध सरसों के तेल की पहचान करने के कुछ तरीके

1. शुद्ध सरसों का तेल कभी जमता नहीं है। यही इसकी विशेषता है। चाहे जितना भी सर्दी हो या आप उसे रेफ़्रिजरेटर में ही क्यों न रखें।

2. सरसों के तेल की शुद्धता जानने के लिए आप तेल को एक कढ़ाई में डालें और उसे गर्म करें। थोड़ी देर में जब तेल गरम होगा तो उसमें से एक धांस निकलती है और वह आंखों में लगने लगती है। तो समझ लीजिये की तेल शुद्ध और बिना मिलावटी है।

3. इसके अलावा आप खाना बनाते समय तेल को कढ़ाई में डालें और उसे गरम करें। अगर तेल झाग छोड़ने लगे तो समझिए कि तेल मिलावटी है। क्योंकि शुद्ध तेल कभी झाग नही छोड़ता बल्कि उसमें से धांस निकलती है जो आंखों में लगती है।

4. एक तरीका और है जिससे आप तेल की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। तेल की कुछ बूंद को अपनी हथेली में लेकर उसे रगडिये और उसको अपनी आंखों के पास ले जाइए अगर आपकी आंखों में कड़वाहट सी लगे तो समझ लीजिए कि सरसों का तेल शुद्ध है।

Pure Mustard Oil

आज के इस लेख में आपको कुछ घरेलू उपयोग बताये गए हैं जिससे आप Mustard oil (सरसों के तेल) की शुद्धता का पता काफी हद तक लगा सकते है। बाजार में कई प्रकार के सरसों के तेल बिकते है। अतः अपने विवेक से ही इसे खरीदें। विज्ञापन पर न जाए। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट कर के बताए। धन्यवाद।

ये भी पढ़ें :- Healthy Tomato : बाजार में टमाटरों की पहचान कैसे करें?

ये भी पढ़ें :- असली Desi Ghee की पहचान कैसे करें?

Hindiexplore home

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *