Varun Dhawan Biography in hindi | वरुण धवन की जीवनी | Movies | Net worth | Girlfriends | bhediya | Varun Dhawan facts 2023

Varun Dhawan Biography in hindi

Varun Dhawan Biography in hindi, Varun Dhawan Facts, varun dhawan upcoming movies, वरुण धवन कौन है, वरुण धवन से जुडी रोचक बातें, Interesting facts about Varun Dhawan, वरुण धवन का जीवन परिचय, वरुण धवन बायोग्राफी, वरुण धवन की आने वाली फ़िल्में, वरुण धवन की आयु, परिवार, वरुण धवन की कुल संपत्ति. Varun Dhawan Biography and Upcoming Movie in Hindi, Age, Family, Brother, Girlfriend, GF, Net worth,

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता और निर्देशक डेविड धवन के सुपुत्र वरुण धवन एक बॉलीवुड एक्टर है। जिनकी लगभग सभी फिल्में हिट रही हैं। आज बॉलीवुड में वरुण धवन एक जाने-माने अभिनेता बन चुके हैं। इससे पहले वे करण जौहर की फिल्म माय नेम इज खान (2010) में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर भी काम कर चुके हैं। वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके लिए फिल्म फेयर अवार्ड नॉमिनेशन मिला था। आइए जानते हैं वरुण धवन से जुड़ी सभी बातें।

Varun Dhawan Biography in hindi

Varun Dhawan Biography (वरुण धवन का संक्षिप्त जीवन परिचय)

नाम ( Name )वरूण धवन
पूरा नाम ( Full name ) वरूण धवन
निक नेम (Nick Name)पप्पू
जन्मदिन ( Birthday )24 अप्रैल 1987
जन्म स्थान ( Birth Place )मुंबई, महाराष्ट्र
गृह नगर (hometown)मुंबई
नागरिकता ( Citizenship )भारतीय
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति ( Caste )पता नहीं
उम्र ( Age )35 वर्ष
राशि ( Zodiac )तुला राशि
शैक्षिक योग्यता ( Educational )बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक
स्कूल का नामबॉम्बे स्कॉटिश स्कूल मुंबई
कॉलेज का नामनॉटिंगघम ट्रेट यूनिर्वसिटी
लम्बाई ( Height )175 सेंमी/ 5.74 फ़ीट
वजन ( Weight )78 किलोग्राम लगभग
कमर का माप ( Waist Size )32 इंच
छाती का माप ( Chest Size )40 इंच
बाइसेप्स ( Biceps Size )18 इंच
आँखों का रंग ( Eye Color )गहरा भूरे रंग के
बालो का रंग ( Hair Color )काला
पेशा ( Occupation )अभिनेता
पहली फिल्म ( Debut ) स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)
वैवाहिक स्थिति Marital Statusविवाहित (Married)
कुल संपत्ति ( Net Worth )41 करोड़ रुपये (2022)

रुण धवन का जन्म और परिवार:

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता डेविड धवन जोकि बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक है। उनकी माता का नाम करुणा धवन है। उनके बड़े भाई का नाम रोहित धवन है। वे फिल्म अभिनेता अनिल धवन के भतीजे है और अभिनेता सिद्धार्थ धवन के चचेरे भाई है। वरुण की पत्नी का नाम नताशा दलाल है। उनकी शादी 24 जनवरी 2021 को हुई थी। नताशा दलाल पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं।

रुण धवन की शिक्षा :

वरुण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से प्राप्त की। बाद में वरुण ने अपनी हायर सेकेंडरी की पढ़ाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की फिर नॉटिंघम के ट्रेंट यूनिवर्सिटी यूनाइटेड किंग्डम से बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद अपने पिता डेविड धवन और करन जोहर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में भी कार्य किया।

वरुण धवन का फ़िल्मी करियर:

varun dhawan upcoming movies 2 | hindiexplore

साल 2013 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने इस फिल्म में एक स्टूडेंट का बेहतरीन किरदार निभाया था। जिसके लिए वरुण को फिल्म फेयर नॉमिनेशन भी प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की जो कि लगभग सभी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं वरुण का फिल्मी करियर और आने वाली फिल्मों के बारे में।

साल 2014 में वरुण धवन की दो फ़िल्में रिलीज हुई। पहली फिल्म थी मैं तेरा हीरो और दूसरी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया। मैं तेरा हीरो फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर इतना कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन वरुण ने अपने फैन्स को अपनी एक्टिंग से निराश नहीं किया। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया भी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल किया। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई। इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट ने भी काम किया था।

साल 2015 भी वरुण धवन के लिए काफी हिट साबित हुआ। इस साल वरुण की तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई। बदलापुर, ABCD-2, और दिलवाले। बदलापुर में वरुण के फैन्स को उनका एक नया लुक देखने को मिला। इस फिल्म में वरुण एक एंग्री यंग मैन के रूप में नज़र आये और साबित कर दिया की वे केवल कॉमेडी फ़िल्में ही नहीं बल्कि सीरियस रोल भी कर सकते हैं।

ABCD-२ रेमो डिसूज़ा द्वारा निर्देशित की गयी एक डांस फिल्म थी। जिसमें वरुण लीड रोल में थे उनके साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और डांस कोरियोग्राफर धर्मेश के साथ कई डांसर थे। यह फिल्म 3D में रिलीज़ की गयी थी जो की भारत की पहली 3d डांस फिल्म थी। जिसमें भी वरुण ने अपना बेहतरीन अभिनय किया।

इसके बाद रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित दिलवाले फिल्म में भी वरुण ने एक बार फिर रोमांटिक कॉमेडी रोल किया। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन ने भी काम किया था। साथ ही शाहरुख़ खान और काजोल ने भी काम किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही।

वरुण धवन की फ़िल्में

फिल्म का नामरिलीज़ डेट
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012
मै तेरा हीरो  2014
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 2014
दिलवाले 2015
बद्रीनाथ की दुल्हनिया2017
बदलापुर 2015
ABCD – 22015
डिशूम 2016
जुडवा -2 2017
सुई धागा 2018
अक्टूबर 2018
स्ट्रीट डांसर 2019
शुद्धि(Shuddhi)——
कलंक 2019
वरुण धवन की फ़िल्में

Varun Dhawan Upcoming Movies : वरुण धवन की आने वाली फ़िल्में :

वरुण धवन की आने वाली फिल्म भेड़िया जो कि सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की काफी चर्चा हुई जिसके कारण यह फिल्म काफी लोकप्रिय हो सकती है। इसके अलावा वरुण की आने वाली फिल्मों में रणभूमि, बवाल, इक्कीस, लवली सिंह, थोड़ा तो मजा ले ले, मिस्टर लेले होंगी. जैसा वरुण ने अपनी सभी फिल्मों में अपना अच्छा प्रदर्शन दिया है उसी प्रकार आशा यही है कि उनकी आगे भी आने वाली फिल्में हिट होंगी।

Web Stories देखने के लिए क्लिक करें.

Interesting Facts about Varun Dhawan : वरुण धवन से जुडी रोचक बातें

  • वरुण धवन को उनके पिता डेविड धवन ने प्यार का नाम दिया था। वे प्यार से वरुण को पप्पू कहकर बुलाते थे।
  • वरुण धवन ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद लंदन के एक बैंक में नौकरी के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें वहां नहीं चुना गया था। इसके बाद उन्होंने भारत आकर फिल्मों में काम करने का निर्णय लिया।
  • वरुण धवन को रेसलिंग देखना बहुत पसंद है। WWE में उनके ड्वेन जॉनसन (द रॉक) काफी पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
  • वरुण को दौड़ना काफी पसंद है। स्कूल में वे रेसिंग में अक्सर भाग लेते थे।

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड :

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद वरुण धवन का नाम आलिया भट्ट के साथ जोड़ा गया था। उनकी आपस की केमिस्ट्री देखकर लोगों ने इस जोड़ी को खूब सराहा था। लेकिन बाद में आलिया से पूछे जाने पर उन्होंने इस रिश्ते से मना कर दिया था।

इसके अलावा जुड़वाँ २ की शूटिंग के दौरान उनका नाम तापसी पन्नू के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन आगे चलकर यह खबर भी झूठी साबित हुई।

Varun Dhawan Natasha Dalal | hindiexplore
वरुण धवन और नताशा दलाल

एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने किसी लड़की के साथ संबंधों का जिक्र किया था। जब वे पढ़ रहे थे। इसके बाद अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ उन्होंने अपने संबंधों का जिक्र किया था। बाद में वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को नताशा दलाल के साथ मुंबई के अलीबाग में शादी कर ली।

वरुण धवन की नेट वर्थ :

नाम वरुण धवन
कुल संपत्ति (Net Worth 2022)25 मिलियन डॉलर (183 करोड़ रुपये )
पेशा अभिनय
मासिक आय करीब एक करोड़ रुपये से अधिक
वार्षिक आय करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक
आय के साधन फ़िल्में और विज्ञापन
वरुण धवन की नेट वर्थ

वरुण धवन भारतीय फिल्मी जगत मशहूर अभिनेताओं में से एक है। वह अपनी कमाई ज्यादातर फिल्मों में काम करके और विज्ञापन से करते हैं। साल 2022 में उनकी कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन डॉलर ( 183 करोड़ों रुपए) आँकी गई है।

वरुण धवन की अवार्ड लिस्ट :

  • 2013 स्टूडेंट ऑफ द ईयर – ब्रेकथ्रू परफारमेंस अवॉर्ड (मेल) के लिए स्टारडम अवॉर्ड मिला
  • 2013 – स्टूडेंट ऑफ द ईयर –बेस्ट डेब्यू (मेल) के लिए लायंस गोल्ड अवॉर्ड मिला
  • 2014 – हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया – बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल) के लिए स्टारडम अवॉर्ड्स मिला
  • 2014 हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए – (बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी मेल) के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड मिला
  • 2015 मैं तेरा हीरो – (बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी) के लिए आइफा अवॉर्ड मिला
  • 2015 मैं तेरा हीरो – (बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी) के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड दिया गया।
  • 2015 फिल्म बदलापुर – (बेस्ट एक्टर इन एक्शन रोल) लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मिला
  • 2016 ढिशुम के लिए – (बेस्ट कॉमेडियन) के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया।

FAQ :

वरुण धवन कौन है?

वरुण धवन एक भारतीय फिल्मों के अभिनेता हैं। जो मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं।

वरुण धवन की बेस्ट फिल्म कौन सी है?

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, बदलापुर, कुली नंबर १ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है।

वरुण धवन की संपत्ति कितनी है?

करीब 183 करोड़ रुपये (2022 )

वरुण धवन की आने वाली फिल्म कौन सी है

वरुण की आने वाली फिल्मों में भेड़िया , रणभूमि, बवाल, इक्कीस, लवली सिंह, थोड़ा तो मजा ले ले, मिस्टर लेले होंगी.

वरुण धवन के माता पिता कौन हैं ?

उनके पिता डेविड धवन जोकि बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक है। उनकी माता का नाम करुणा धवन है।

वरुण धवन का निक नाम क्या है?

वरुण धवन का निक नेम पप्पू है जिसे वरुण के पिता ने दिया था।

आशा करते हैं कि आपको Varun Dhawan Biography in hindi, वरुण धवन की जीवनी और रोचक बातों से जुड़ी जानकारी पढ़कर अच्छा लगा होगा। वरुण धवन से जुड़ी और भी जानकारियां हम इसी तरह इस आर्टिकल में देते रहेंगे। हमारी वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए हमें सब्सक्राइब करें। किसी भी प्रश्न के उत्तर के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Hindiexplore home

One Comment on “Varun Dhawan Biography in hindi | वरुण धवन की जीवनी | Movies | Net worth | Girlfriends | bhediya | Varun Dhawan facts 2023”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *