Varun Dhawan Upcoming Movies 2022-2023 | वरुण धवन की आने वाली फ़िल्में और उनका फ़िल्मी सफर

Varun Dhawan Upcoming Movies

Varun Dhawan Upcoming Movies, वरुण धवन का फ़िल्मी सफर, वरुण धवन की आने वाली फ़िल्में, वरुण धवन की फ़िल्में, वरुण की फ़िल्में, वरुण धवन और उनकी फ़िल्में, Varun dhawan Films, भेड़िया, ABCD 2, रणनीति, Varun Upcoming Movies,

भारतीय हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने बॉलीवुड में एक जाना मन नाम बना लिया है। वैसे वरुण धवन बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्देशक डेविड धवन के सुपुत्र हैं। वरुण की पहली फिल्म कारन जोहर द्वारा निर्देशित स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर थी जिसमें वरुण ने काफी अच्छा अभिनय किया था। अपनी पहली फिल्म के बाद से ही वरुण ने अपने फैंस इकठ्ठा कर लिए थे।

इसके बाद उन्होंने एक से एक फ़िल्में की जिनसे उनकी लोकप्रियता लोगों में बढ़ती गयी। अब लोग उनको आगे भी अलग अलग किरदार में देखना चाहते थे। वरुण ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपनी फ़िल्मी दुनिया के सफर को आगे बढ़ाते गए और अपने किरदार में बदलाव भी करते रहे।

आइये जानते उनका अब तक का फ़िल्मी सफर कैसा रहा और उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में– Varun Dhawan Upcoming Movies 2023

Varun Dhawan Movies : वरुण धवन की फ़िल्में

फिल्म का नामरिलीज़ ईयर
स्टूडेंट ऑफ द ईयर2012
मै तेरा हीरो 2014
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया2014
दिलवाले2015
बद्रीनाथ की दुल्हनिया2017
बदलापुर2015
ABCD – 22015
डिशूम2016
जुडवा -22017
सुई धागा2018
अक्टूबर2018
स्ट्रीट डांसर2019
शुद्धि(Shuddhi)——
कलंक2019
कुली नंबर 1
भेड़िया 2022

Student of the Year (2012)

वरुण धवन ने साल 2012 में अपनी पहली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में वरुण ने एक स्टूडेंट का किरदार निभाया। उनके साथ इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, और आलिया भट्ट भी थे।साल 2013 में वरुण को स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ़िल्म के लिए  ब्रेकथ्रू परफारमेंस अवॉर्ड (मेल) के लिए स्टारडम अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा इसी वर्ष इस फ़िल्म के लिए बेस्ट डेब्यू (मेल) के लिए लायंस गोल्ड अवॉर्ड मिला। इसके बाद तो वरुण का आत्म विश्वास और बढ़ गया। और वरुण ने अपने आगे की फिल्मों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मैं तेरा हीरो (2014)

साल 2014 में वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित फ़िल्म मैं तेरा हीरो फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाया। यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। जिसमें वरुण की कॉमेडी को लोगों ने खूब सराहा। इस फ़िल्म में वरुण के साथ नरगिस फाखरी, इलियाना डिक्रूज, अनुपम खेर आदि अभिनेता ने काम किया था। इसी फिल्म के लिए 2015 में वरुण को बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी के लिए आइफा अवॉर्ड दिया गया। इसी श्रेणी के लिए वरुण को स्टार गिल्ड अवॉर्ड भी दिया गया।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)

साल 2014 में ही एक और फिल्म आयी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, जिसमें वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ काम किया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई। यह रोमांटिक फिल्म थी जिसमें वरुण और आलिया की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। साल 2014 में ही हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए वरुण को बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल) के लिए स्टारडम अवॉर्ड्स और स्टार गिल्ड अवॉर्ड मिला। इसके बाद तो वरुण को लोग एक कॉमेडियन एक्टर के रूप में देखने लगे थे।

बदलापुर (2015)

कॉमेडी फ़िल्में करने के बाद वरुण ने साल 2015 में फिल्म बदलापुर में एक अलग किरदार किया। अपनी पुराणी छवि को बदल कर वरुण ने अपना एक गंभीर लुक इस फिल्म में दिखाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। काफी समय बाद लोगो ने वरुण को एक अलग किरदार में देखा था। इस फिल्म में वरुण ने काफी गंभीर और एंग्री लुक बनाया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी ाचा प्रदर्शन किया।

इस फिल्म के बाद वरुण ने बॉलीवुड को बता दिया की वे केवल कॉमेडी फिल्म ही नहीं बल्कि अलग अलग श्रेणी की एक्टिंग कर सकते हैं। इसी साल वरुण को इस फिल्म के लिए (बेस्ट एक्टर इन एक्शन रोल) लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मिला।

वरुण धवन की सुपरहिट फ़िल्में :

वरुण धवन की फ़िल्मी करियर में अधिकतम फ़िल्में हिट रहीं हैं। वरुण शुरू से ही एक मेहनती और मझें हुए एक्टर रहे हैं। फिल्मों का चयन भी ये बेहतर तरीके से करते हैं। वरुण धवन की सुपरहिट फिल्मों में ये कुछ फ़िल्में रही हैं।

फिल्म का नामरिलीज़ डेट
स्टूडेंट ऑफ द ईयर2012
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया2014
दिलवाले2015
बद्रीनाथ की दुल्हनिया2017
बदलापुर2015
ABCD – 22015
डिशूम2016
जुडवा -22017
स्ट्रीट डांसर2019
वरुण धवन की सुपरहिट फ़िल्में

Varun Dhawan Upcoming Movies :

Varun Dhawan Upcoming Movies  in Hindi
Varun Dhawan Upcoming Movies

भेड़िया

रणभूमि,

लवली सिंह,

बवाल

इक्कीस,

थोड़ा तो मजा ले ले,

मिस्टर लेले

भेड़िया

वरुण धवन की आने वाली अगली फिल्म भेड़िया होगी जो वरुण की इस साल (2022) की आखिरी फिल्म हो सकती है। भेड़िया फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें वरुण के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म की लोगों में काफी चर्चा हो रही है क्योंकि वरुण इस फिल्म में एक अनोखे किरदार में नज़र आने वाले हैं।

फिल्म का ट्रेलर लोगों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर से यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लग रही है। इस फिल्म में भेड़िया कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन ही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया है की जंगल का एक भेड़िया वरुण को काट लेता है। जिसके बाद वरुण भेड़िया बन जाते हैं। काफी दिलचस्प कहानी हो सकती है। आशा है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

भेड़िया फ़िल्म की रिलीज़ के बाद इस फ़िल्म को IMDB के अनुसार 8.4 की रेटिंग दी गयी थी। यह फ़िल्म एक सोशल विषय को भी दर्शाती है। जिसमें जंगलों की लगातार कटाई को लेकर दर्शाया गया है। फ़िल्म में वरुण एक रोड कॉन्ट्रेक्टर के किरदार में हैं। जिनको उत्तरी भारत के जंगलों को काटकर एक रास्ता बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है।

जब वरुण वहां के जंगलों में जाता है। तो उनको एक भेड़िया काट लेता है। जिसके बारे में वहां के स्थानीय लोगों की एक प्रचलित कहानी होती है कि जंगल में एक विषानु (भेड़िया) है जो जंगल को काटने वालों को मानकर कहा जाता है। लेकिन वरुण उनकी बातों पर विश्वास नही करता है। आखिर में वो जंगल जाता है। तो उसे वही भेड़िया काट लेता है। इसके बाद वरुण का शरीर भी एक भेडिये की तरह होने लगता है। और वह उन लोगों को मारने लगता है जो जंगल को काटने में उसकी मदद करते हैं।

इसमें वरुण के साथ कृति सेनन का भी एक अहम रोल होता है जिसके बारे में आपको फ़िल्म देखने के बाद आखिर में पता चलता है। यह फ़िल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसे आप अपने परिवार और बच्चों के साथ देख सकते हैं।

इसके अलावा Varun Dhawan Upcoming Movies में रणभूमि, बवाल, इक्कीस, लवली सिंह, थोड़ा तो मजा ले ले, मिस्टर लेले होंगी. जैसा वरुण ने अपनी सभी फिल्मों में अपना अच्छा प्रदर्शन दिया है उसी प्रकार आशा यही है कि उनकी आगे भी आने वाली फिल्में हिट होंगी।

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको वरुण धवन की आने वाली फिल्मों (Varun Dhawan Upcoming Movies) और उनके फ़िल्मी सफर के बारे में बताया है। आशा करते हैं की आपको इसकी पूरी जानकारी मिल गयी होगी। आगे भी इसी तरह हम आपको इससे जुडी जानकारी देते रहेंगे। हमसे जुड़ने के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद

यह भी पढ़ें :

आयुष्मान खुराना की आने वाली फ़िल्में और उनका फ़िल्मी सफर।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फ़िल्में और उनका फ़िल्मी सफर।

HindiExplore-Linkpage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *