Top 10+ World Records list : देश और दुनिया के विश्व रिकार्ड

World Records

World Records, world record in cricket, देश और दुनिया के विश्व रिकार्ड, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत में बने विश्व रिकार्ड, Indian World Records, विश्व रिकार्ड, विश्व रिकार्ड बनाने वाले भारतीय, दुनिया का सबसे बड़ा, दुनिया का सबसे छोटा, दुनिया का सबसे लम्बा, दुनिया का सबसे ऊंचा, दुनिया का सबसे तेज़, दुनिया का सबसे गहरा होने का विश्व रिकॉर्ड.

Indian World Records: भारतीय विश्व रिकॉर्ड

वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे ज्यादा दीपक जलाने का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। दावा है कि यहां एक दिन में 21 लाख दिए जलाए गए।

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिले का रेलवे स्टेशन केवल भारत का ही नही बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जिसकी लंबाई 1366.4 मी. (4483 फ़ीट ) है।

Jyoti Amge World records holder

दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला

दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला होने का विश्व रिकॉर्ड ज्योति अम्गे के नाम है. 2009 में ज्योति अम्गे की लम्बाई 61.95 सेमी (2 फीट) थी जब गिनीज़ बुक ऑफ़ World Records में उनका नाम दर्ज हुआ था. 18 वर्ष की होने पर ज्योति की दुबारा माप हुई जिसमें उनकी लम्बाई 62.8 सेमी (2 फीट 0.72 इंच) थी,

जिसने उसे दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला (मोबाइल) के रूप में पुष्टि की। अब 28 साल की उम्र में, ज्योति ने एक दशक से अधिक समय तक अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है. दुनिया की सबसे छोटी लम्बाई की अभिनेत्री का विश्व रिकॉर्ड भी ज्योति अम्गे के नाम है.

भारत के मैसूर में शुकवाना पक्षी घर ने एक एवियरी में सबसे अधिक पक्षी प्रजातियों को रखने का Guinness World Records बनाया है। यहाँ 50 मीटर ऊंची फ्री-फ्लाइट एवियरी में 468 विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2,100 रंगीन पक्षी हैं। इस शुकवन की स्थापना आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कल्याण संगठन अवधूत दत्ता पीठम के प्रमुख डॉ. श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी ने पक्षियों की लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए की थी.

SWA डायमंड्स (भारत) ने 5 मई 2022 को कराथोड, केरल में एक रिंग में सेट किए गए सबसे अधिक हीरे (24,679 हीरे) का रिकॉर्ड हासिल करते हुए एक शानदार Guinness World Records का खिताब तोड़ा है। अंगूठी का वजन 340 ग्राम है और SWA के अनुसार हीरे का मूल्य £ 79,967 ($ 95,243) है। जिसकी कीमत वर्तमान भारतीय मुद्रा में लगभग 76,08,787.07 रुपये है।

Most Diamonds in a ring set world records

एक दिन में सबसे ज्यादा डिग्रियां

केरल के कोट्टायम में रहने वाली रेहना शाहजहां ने एक दिन में 81ऑनलाइन सर्टिफिकेट हासिल करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं. 25 साल की रेहना ने दो पोस्ट ग्रेजुएट कॉर्सेज के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन किया एक सोशल वर्क में मास्टर्स और दूसरा गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा किया है. इसके साथ ही वो CAT का एग्जाम भी पास कर चुकी हैं. आपको बता दें कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड इससे पहले एक दिन में 75 सर्टिफिकेट हासिल करने का था.

एक दिन में सबसे ज्यादा डिग्रियां

World Records: विश्व रिकॉर्ड

Edward Nino Hernandez from colombia Shortest Man living mobile | hindiexplore

दुनिया का सबसे छोटा जीवित पुरुष

कोलंबिया के बोगोता में रहने वाले Edward Niño के नाम दुनिया का सबसे छोटा जीवित पुरुष (मोबाइल) होने का विश्व रिकॉर्ड है. इनका जन्म जन्म 10 मई 1986 को बोगोता में हुआ था.

एडवर्ड 13 अप्रैल 2010 को इसी शीर्षक के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बन गये थे, तब उनकी ऊंचाई 70.21 सेमी (2 फीट 3.64 इंच) दर्ज की गयी थी। इसके बाद इनके इस रिकॉर्ड को खगेंद्र थापा मागर (नेपाल, बी। 14 अक्टूबर 1992) ने तोड़ दिया. जिन्होंने 67.08 सेमी (2 फीट 2.41 इंच) की ऊंचाई दर्ज की। 17 जनवरी 2020 को 27 वर्ष की आयु में खगेंद्र का दुखद निधन हो गया।


29 फरवरी 2020 को, 72.1 सेमी (2 फीट 4.38 इंच) की एक निश्चित ऊंचाई के साथ एडवर्ड ने फिर से यह रिकॉर्ड हासिल कर लिया. 1.89 सेमी (0.744 इंच) के साथ उसकी ऊंचाई में वृद्धि दर्ज हुई।

यूके के विशेषज्ञ एविएटर मैक रदरफोर्ड (June 2005) आधिकारिक तौर पर 17 साल और 64 दिन की उम्र में अकेले विमान से दुनिया की परिक्रमा करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति के रूप में गिनीज़ बुक ऑफ़ World Records अपने नाम दर्ज करा चुके हैं।

एक 100 वर्षीय ब्राज़ील के वृद्ध वाल्टर आर्थमन ने एक ही कंपनी रेनॉक्स व्यू में 84 साल तक काम करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चैन को दुबई में बनाया गया है। यह चैन साढ़े पांच किलोमीटर लंबी है। इसका वज़न 256 किलोग्राम हैै। इस 22 कैरेेट सोनेे की चैन को 100 कारीगरों ने 45 दिनों में बनाया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे हाथ से बनी हुई दुनिया की सबसे लंबी सोनेे की चैन के रूप में दर्ज किया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू धार्मिक स्थल अन्कोरवाट मंदिर है जो भारत में नहीं बल्कि कम्बोडिया में बना हैl भगवान् विष्णु जी का यह मंदिर लगभग 402 एकड़ में बना है l इस मंदिर में हिन्दू और बौद्ध संस्कृति की झलक धिखई देती हैl यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में से एक है l

न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट Serendipty3 ने दुनिया की सबसे महँगी फ्रेंच फ्राइज बनाने का गिनीज़ World Records बनाया l इसे 23 कैरेट सोने की डस्ट से गार्निश किया गया था l इसे 200 डॉलर में ग्राहक को बेचा गया था l

दुबई के Scoofi Cafe में दुनिया की सबसे महँगी आइसक्रीम Black Diamond बनायीं गयी l जिसमें इटैलियन ट्रफल, इरानी केसर और खाने योग्य 23 कैरेट सोने की गार्निश डाली गयी l 840 डॉलर की कीमत वाली इस आइसक्रीम को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है l

Dubai में दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल (Deep Dive Dubai) बनाया गया है जोकि 60 मीटर गहरा है। इसका नाम दुनिया के सबसे गहरे स्विमिंग पूल के रूप में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है l

नीदरलैंड के फ़ूड आउटलेट डी डॉल्टन्स के शेफ रॉबर्ट जेन डि वीन ने दुनिया का सबसे महंगा बर्गर (The Golden Boy) तैयार किया है. इस बर्गर के बन में सोने का पत्ता लगाया गया है. जिसकी कीमत पांच हजार पाउंड यानी करीब 4.50 लाख रुपये है। इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ World Records में दर्ज किया गया है l

दुनिया की सबसे महँगी चाय Da Hong Pao है। इस चाय की 1 किलोग्राम की कीमत 8 करोड़ रूपए से भी अधिक होती है। यह चाय केवल चीन में ही उगाई जाती है। चीन के माउंट वुईस की चट्टानों में आज से लगभग 100 साल पहले इस चाय के 6 पौधे मिले थे।

ब्रिटिश स्टंट ड्राइवर पॉल स्विफ्ट ने सबसे कम (तंग) जगह में इलेक्ट्रिक कार को पार्क करने का World Records अपने नाम कर लिया है. स्विफ्ट सात बार के ब्रिटिश मोटरस्पोर्ट चैंपियन रह चुके हैं.

विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी : विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी पहनने का गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड भारत के एक व्यक्ति को मिल चुका है. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अवतार सिंह मौनी के नाम पर है। इस पगड़ी का वजन 100 पौंड है और इसकी लम्बाई 645 मीटर की है।

Hindiexplore home

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *