100+ World Facts in hindi | विश्व के रोचक तथ्य।

World Facts in hindi

World Facts in hindi, अनोखे देश के बारे में, facts in hindi about world, amazing facts in hindi about world, top 10 amazing facts of the world in hindi, duniya ke facts in hindi, दुनिया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, विश्व के रोचक तथ्य, world facts in hindi, anokhe tathya in hindi, facts in hindi about world, world facts in hindi, वर्ल्ड रिकार्ड्स, देश दुनिया की रोचक जानकारी, amazing facts in hindi, दुनिया के बारे में रोचक तथ्य

जानिए कुछ ऐसे World amazing Facts जिनके बारे में आपने पहले कभी नही सुना होगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो देश और दुनिया से जुड़े हुए है।

World Facts in hindi : विश्व के रोचक तथ्य

दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन भारत के पास है। जिसका नाम लाइफ लाइन ट्रेन है।

एक सामाजिक अध्ययन के अनुसार संसार की महिलाये करीब 18 ट्रिलियन डॉलर कमाती हैं। लेकिन उनके खर्चे करीब 28 ट्रिलियन डॉलर होते हैं।

क्या आप जानते हैं कि सऊदी अरब देश में एक भी नदी नहीं है।

क्या आप जानते हैं की हीरे की खोज सबसे पहले भारत में ही की गयी थी।

क्या आप जानते हैं कि शैम्पू की खोज सबसे पहले भारत में ही हुई थी।

प्लास्टिक सर्जरी का अविष्कार भारत में ही हुआ था।

क्या आप जानते हैं की दुनिया में सबसे पुराना झंडा डेनमार्क देश का हैं जो 13 सदी से लगाया जा रहा है।

अफ्रीका के गर्म इलाकों में एक पेड़ पाया जाता है जिसका नाम “समानी समन” है। इस पेड़ की खासियत यह है कि यह पेड़ दिन के समय अपनी फलियों में पानी भर लेता है। फिर यही पानी वर्षा के रूप में धरती पर गिराता है। वहां के लोगों के लिए पानी का एक मात्र स्रोत होता हैं। वहां के लोग इस पेड़ को वर्ष वाला पेड़ भी कहते हैं।

अमेरिका के मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बिना हाथ से छुए किसी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखने की विधि की खोज कर ली है। इस विधि में अल्ट्रासाउंड वेव्स की मदद से वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक रखा जाता हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि भौतिक विज्ञान के मेटामेटेरियल के सिद्धांतों की सहायता से वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाया जा सकता है।

क्या आप जानते हैं साल 1880 में थाईलैंड की रानी डूब रही थी लेकिन उसे बचाने उसके नौकर भी नहीं आये थे। क्योंकि थाईलैंड की रानी को छूना मना था।

World Facts in hindi about biggest family in india

क्या आप जानते हैं भारत के मिजोरम में रहने वाले जियोना चाना नामक व्यक्ति के परिवार में कुल 180 से भी अधिक लोग रहते हैं। जिओना इस परिवार के मुखिया हैं। उनकी 39 पत्नियां हैं जिनसे 90 से भी अधिक बच्चे हैं और उन बच्चों के भी बच्चे हैं। इस प्रकार यह परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। यह परिवार कुल 100 कमरों के घर में रहता है। चुनाव के समय इस परिवार को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस परिवार के द्वारा जिस भी पार्टी को वोट दिया जाता है उस पार्टी का जीतना लगभग संभव हो जाता है।

भारत के रांची (झारखंड) में तैमारा घाटी में जाते ही एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां पहुचते ही आपके स्मार्टफोन या मोबाइल का समय और साल अपने आप ही बदल जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि वे सभी अंतरराष्ट्रीय समय से एक साल आगे के समय और साल में जीवन व्यतीत करते हैं। जबकि भारत के अन्य शहरों में समय अंतरराष्ट्रीय समय और साल के अनुसार ही रहता है। हैं न कितनी अजीब बात।

NARZO-AMAZON-1
ADVERTISMENT

क्या आपको पता है कि ताजमहल कुतुबमीनार से 2 फुट ज्यादा ऊंचा है। कुतुबमीनार की ऊंचाई 238 फ़ीट जबकि ताजमहल की ऊंचाई 240 फ़ीट है।

ब्राज़ील के एक 100 वर्षीय वृद्ध वाल्टर आर्थमन ने एक ही कंपनी रेनॉक्स व्यू में 84 साल तक काम करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

IMG 20220526 113726 | hindiexplore

हिमांचल प्रदेश में स्थित ममलेश्वर शिवलिंग भगवान शिव और माता पार्वती जी का मंदिर है। इस मंदिर की एक खास बात है कि यहां एक गेंहू का दाना रखा हुआ है जो 200 ग्राम वज़न का है। कहा जाता है कि यह गेंहू का दाना 5000 साल पुराना महाभारत काल का है। जब पांडव अज्ञातवास में रह रहे थे तो वे यहां आए थे और उनके पास से यह दाना छूट गया था।

image editor output image8703070 1650693989813 | hindiexplore

क्षेत्रफल के अनुसार रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है। इस देश के एक हिस्से में दिन तो एक हिस्से मे रात होती है।

इंडोनेशिया में चलने वाली विमान सेवा को गरुड़ एयरलाइन्स कहते हैं। यह नाम भगवान विष्णु जी के वाहन गरूड़ देव के नाम पर रखा गया है।

नेपाल के रहने वाले 16 साल के देशान्त अधिकारी के पीठ के निचले हिस्से पर पूंछ है। जन्म से लेकर अब तक यह पूंछ 70 सेंटीमीटर की हो गयी है। पुरोहित बताते है कि देशान्त हनुमान जी का अवतार रूप है और उनके माता पिता को यह पूंछ न काटने को कहा है।

IMG 20220415 203239 | hindiexplore

क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे महंगी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस है। इसका सबसे सस्ता टिकट 1,93,490 रुपए काा है । और सबसे महंगा टिकट 15,75,830 रुपये का है।

क्या आप जानते हैं कि अगर महासागरों का पानी थोड़ा सा भी बढ़ गया तो सबसे पहले मालदीव देश डूब जाएगा। क्योंकि यह देश समुद्रतल से केवल 6 फ़ीट ही ऊंचा है।

वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे ज्यादा दिए जलाने का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। दावा है कि यहां 21 लाख दिए जलाए गए।

ऑस्ट्रेलिया के एक रेस्टोरेंट में अगर आप फ़ोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है।

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चैन को दुबई में बनाया गया है। यह चैन साढ़े पांच किलोमीटर लंबी है। इसका वज़न 256 किलोग्राम हैै। इस 22 कैरेेट सोनेे की चैन को 100 कारीगरों ने 45 दिनों में बनाया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे हाथ से बनी हुई दुनिया की सबसे लंबी सोनेे की चैन के रूप में दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिले का रेलवे स्टेशन केवल भारत का ही नही बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जिसकी लंबाई 1366.4 मी. (4483 फ़ीट ) है।

IMG 20211201 100218 099 edited | hindiexplore

रूस ने अपने दुश्मनों का पता लगाने के लिए Spy-Rock विकसित किया है। जो पत्थर का बनाया गया है। इसमें एक मिनी कैमरा लगा हुआ है और यह अपनी स्थिति को बदल भी सकता है इसके लिए इसमें कैटापिलर पहिये लगाए गए हैं।

World amazing Facts 3d eye
Steeve Verze

लंदन के स्टीव वर्ज़े दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिनकी आंखे पूरी तरह 3d प्रिंटेड हैं। मूरफील्ड्स आई हॉस्पिटल लंदन में इनकी आंखों का प्रत्यारोपण किया। हॉस्पिटल के मुताबिक ये दुनिया मे पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी को पूरी तरह से 3d प्रिंटेड आंखें लगाई गई हैं। जोकि बिल्कुल रियल दिखाई पड़ती है।

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के डल झील में बना एशिया का पहला तैरता थियेटर (Floating Theatre). जिसे कश्मीर के एक निजी थियेटर ग्रुप ने पर्यटन विभाग के साथ मिलकर तैयार किया गया हैl इस Floating Theatre में सबसे पहले शम्मी कपूर और शर्मीला टैगोर की कश्मीर की कली फिल्म चलायी गयीl माना जा रहा है की इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगाl

ऑटोमेशन कंपनी एबीबी ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक कारों के लिए दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर लॉन्च किया जिसका अधिकतम आउटपुट 360 किलोवॉट है और यह एक कार को 15 मिनट या उससे कम समय में फुल चार्ज कर सकता है। यह 3 से भी कम मिनट में 100 किलोमीटर की दूरी के लिए बैट्री चार्ज कर सकता है।

पुणे के औंध इलाके में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्त्ता मयूर मूंडे ने 1.6 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंदिर बनवाया है l

दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू धार्मिक स्थल अन्कोरवाट मंदिर है जो भारत में नहीं बल्कि कम्बोडिया में बना हैl भगवान् विष्णु जी का यह मंदिर लगभग 402 एकड़ में बना है l इस मंदिर में हिन्दू और बौद्ध संस्कृति की झलक धिखई देती हैl यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में से एक है l

केरल में मुन्नार के वेस्टर्न घाट और नीलगिरी की पहाड़ियों में शोला के घास के मैदानों में नीलकुरिंजी का फूल 12 सालों में एक बार उगता है l 2018 में यह फूल इन पहाड़ियों में उगे थे l

श्री लंका के रतनपुरा में एक शख्स के घर के आंगन में कुंआं खोदते समय मजदूरों को एक बेशकीमती नीलम का पत्थर मिला l 510 किलोग्राम के इस पत्थर की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब सात अरब रुपये है l

World amazing Facts में अगला रोचक तथ्य जापान से जुड़ा हुआ है। जापान में जब कोई लड़की किसी लड़के को पसंद करती है तो वह उस लड़के से कहती नहीं है बल्कि उस लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती है l क्योंकि ऐसा माना जाता है की शर्ट का दूसरा बटन दिल के करीब होता है l

न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट Serendipty3 ने दुनिया की सबसे महँगी फ्रेंच फ्राइज बनाने का गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बनाया l इसे 23 कैरेट सोने की डस्ट से गार्निश किया गया था l इसे 200 डॉलर में ग्राहक को बेचा गया था l

दुबई के Scoofi Cafe में दुनिया की सबसे महँगी आइसक्रीम Black Diamond बनायीं गयी l जिसमें इटैलियन ट्रफल, इरानी केसर और खाने योग्य 23 कैरेट सोने की गार्निश डाली गयी l 840 डॉलर की कीमत वाली इस आइसक्रीम को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है l

दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड स्टील फुट ओवरब्रिज Amsterdam में बनाया गया है l इसकी लम्बाई 40 फीट हैl

ब्राजील की जेलों में रहने वाले कैदी किताबें पढ़कर अपनी सजा कम करवा सकते हैं l इसके लिए कैदी को 1 किताब 4 हफ़्तों में पढ़कर उस पर एक निबंध रूप में रिपोर्ट बनाकर देना होता है ऐसा करने पर उनकी 4 दिनों की सजा माफ़ कर दी जाती है l

Dubai में दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल बनाया गया है जोकि 60 मीटर गहरा है। इसे Deep Dive Dubai के नाम से जाना जाता है।

नीदरलैंड के फ़ूड आउटलेट डी डॉल्टन्स के शेफ रॉबर्ट जेन डि वीन ने दुनिया का सबसे महंगा बर्गर (The Golden Boy) तैयार किया है, जिसकी कीमत पांच हजार पाउंड यानी करीब 4.50 लाख रुपये है। दरअसल, इस बर्गर के बन में सोने का पत्ता लगाया गया है और ट्रफल (कुकुरमुत्ता), किंग क्रैब, बेलुगा कैवीआर (स्टर्जियन नामक मछली के अनिषेचित अंडे), डक एग मायोनीज और डोम पेरिग्नॉन शैम्पेन का भी इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी अधिक रखी गई है l इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है l

टोक्यो ओलिंपिक २०२० में दिए जाने वाले सभी पदक जापान के लोगों के द्वारा सन 2017 से 2 सालों में दान किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रिसाइकल करके बनाए गए हैं। स्वर्ण पदक पूरी तरह सोने का नहीं होता है, स्वर्ण पदक में चांदी के बने पदक पर 6 ग्राम सोने की परत चढ़ाई जाती है।

ella camel girl | hindiexplore
Image Source: Google.com

1870 में टेनेसी के हेंडरसनविले में जन्मी Ella Evans Harper एक ऐसी लड़की थी जिसके घुटने विपरीत दिशा की ओर मुड़े हुए थे जिसके कारण इसे “The Camel Girl” के नाम से भी जाना जाता था

Da hong pao tea
Image Source: Google

दुनिया की सबसे महँगी चाय Da Hong Pao है। इस चाय की 1 किलोग्राम की कीमत 8 करोड़ रूपए से भी अधिक होती है। यह चाय केवल चीन में ही उगाई जाती है। चीन के माउंट वुईस की चट्टानों में आज से लगभग 100 साल पहले इस चाय के 6 पौधे मिले थे।

क्या आप जानते हैं Pripyat दुनिया का एक अकेला ऐसा शहर जहां की जनसंख्या 0 है।

क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां आप अपने लिए गर्ल फ्रेंड और बॉय फ्रैंड किराए पर ले सकते हैं। जैसे चीन, अमेरिका, जापान।

ब्राज़ील के Noiva do cordiero शहर में पुरुषों की कमी है। यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा हैं। यहां की खूबसूरत महिलाएं पुरुषों की तलाश में हैं जो उनसे प्यार करें और शादी कर सकें।

क्या आप जानते हैं कि अगर आप कार के शीशे खोलकर गाड़ी चलाते हैं तो आप स्थाई रूप से बहरे भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Animals Interesting Facts (जानवरों से जुडी रोचक जानकारियाँ)

यह भी पढ़ें : Birds Facts (पक्षियों से जुड़े रोचक तथ्य)

Hindiexplore home

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *